Media24Media.com: नगरी निकायों

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label नगरी निकायों. Show all posts
Showing posts with label नगरी निकायों. Show all posts

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा की पहल पर नगरी निकाय के कर्मचारियों को दीपावली पूर्व मिलेगा वेतन

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। स्थानीय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा की पहल पर महासमुंद जिले के नगरी निकायों में कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों को दीपावली पर्व पर वेतन मिल सकेगा। आज संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग नवा रायपुर द्वारा इस आशय का आदेश जारी किया गया, जिसमें जिले के तीन नगर पंचायत और तीन नगर पालिकाओं के अधिकारी कर्मचारियों को दो करोड़ 21 लाख रुपये की राशि जारी किए गए हैं।


जिले के नगरीय निकायों के लिए 2 करोड़ 21 लाख रूपये की राशि जारी

ज्ञात है कि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा नगरी प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव से मिलकर नगरीय निकायों के अधिकारी कर्मचारियों के वेतन आवंटन के लिए पहल की थी। आज जारी आदेश के अनुसार महासमुंद नगर पालिका के लिए 80 लाख, बागबाहरा के लिए 51.35 लाख, सरायपाली के लिए 47.95 बसना के लिए 14.64 और तुमगांव के लिए 9.36 लाख रुपये जारी किया गया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.