Media24Media.com: नगर पालिकाध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label नगर पालिकाध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग. Show all posts
Showing posts with label नगर पालिकाध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग. Show all posts

हमने दो साल में महासमुन्द नगर को संवारा- राशि त्रिभुवन महिलांग

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। नगर पालिकाध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने अपने दो वर्ष के अध्यक्षीय कार्यकाल का विस्तृत ब्यौरा देते हुए स्टेशन रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि उन्होंने महासमुन्द को संवारने का काम किया है। उन्होंने बीते दो वर्षों में शहर विकास के लिए किए गए कार्य का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। 


महिलांग ने बताया कि उन्होंने शहर में बंद महिला जीम को पुनः प्रारंभ कराया। महासमुंद शहर को सुअर मुक्त किया। महासमुन्द शहर में तिरंगा लाइट लगाकर शहर को सुंदर बनाया।वशहर में पांच स्थानों पर हाइमास्क लाइट लगाया। शहर के विभिन्न वार्ड में पेयजल आपूर्ति को बेहतर करने बोर खनन कराया।शहर के विभिन्न मार्गों का नामकरण शहर के ही महापुरुषों के नाम किया गया। 

महिलाओं के सशक्तिकरण व सभी को एकजुटता के साथ संगठित रखने के लिए विभिन्न आयोजन जैसे महिला दिवस में आयोजन, गरबा नाईट, हल्दी कुमकुम, फुर्सत के पल, पौधारोपण आदि आयोजन किया गया। शहर की पूर्ववर्ती सरकार द्वारा ग्रीष्मकाल में शहर में तीन टाइम पेयजल आपूर्ति की सुविधा को जारी रखा और इस पर बाधा न। आए इसके लिए बोर से पेयजल आपूर्ति की गई।

शहर के प्रमुख मार्ग की दीवारों पर महापुरुषों की पेंटिंग व ओव्हरब्रिज की दीवार रंग-रोगन कर शहर को सुंदर बनाया। शहर को स्वच्छ रखने हेतु वार्डो में डस्टबिन वितरण किया गया। अपनों से अपनी बात का आयोजन किया गया, जिसमें हर शाम लोगों की समस्याओं से रुबरु होने का प्रयास व उनकी समस्या का त्वरित निदान करने हेतु एक पहल की गई। यातायात नियंत्रण हेतु शहर के तीन प्रमुख चौराहों पर नागरिकों को सावधान कर यातायात नियमों का पालन करने अपील करते हुए रिकॉर्डिंग सिस्टम लगाया गया।

 शहर के तालाबों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए शहरवासियों की मांग पर निर्माल्य रथ प्रारंभ किया गया। तुमगांव रोड रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज के नीचे खेल प्रेमियों के लिए खेल सुविधा मुहैया कराई जा रही है। मच्छरों के आतंक से शहरवासियों को निजात दिलाने हेतु फॉगिंग मशीन की शुरुआत की गई। विठोबा टॉकीज चौक से मुक्तिधाम और बरोंडाचौक से गुरुगोविन्द सिंह उ‌द्यान तक टूबलर लाइट की व्यवस्था की गई। मुस्लिम कब्रिस्तान में बैठने की व्यवस्था की गई। मोती उ‌द्यान से रेलवे स्टेशन तक, लोहिया चौक से पिटियाझर नाला तक, पीटियाझर पानी टंकी से गुरु रविदास भवन तक  तुमगांव रोड ओवरब्रिज से उत्तम पेट्रोल पम्प तक ट्यूबलर पोल कार्य 2 करोड़ 20 लाख के लागत का कार्य टेंडर प्रक्रियाधीन है,जो एक माह के अंदर शुरू होने वाला है। स्वछता की दृष्टि से शहर में डस्टबिन लगवाया गया है। दो ओवरहेड पानी टैंक भी टेंडर प्रक्रियाधीन है। दो जगहों पर मॉडल सुलभ शौचालय निर्माणधीन है। नगर निगम बनाने का प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन है। बायपास रोड निर्माण के लिए केंद्रीय मंत्री के समक्ष पहल किए हैं।

आगामी दो वर्ष का कार्य योजना और इसके लिए पालिका में लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि शहर के मृत नहर को नहर लिंक रोड बनाने प्रस्ताव किया गया है। शहर के युवा छात्र-छात्राओं हेतु ई लायब्रेरी निर्माण कराएंगे। नया बस स्टैण्ड निर्माण हेतु ग्राम मचेवा और बरोंडाबाजार के मध्य में भूमि मांग की जा रही है। ट्रान्सपोर्ट नगर निर्माण हेतु शासन से मांग की जाएगी। शहर के दो स्थानों पर आधुनिक शौचालय निर्माण, शहर के 08 चौक चौराहे में हाई मास्क लाईट लगाएंगे। 

ई-रिक्शा / ई काट क्रय किया जाएगा। रिया कि तर्ज पर शहरों में अरबन काटेंज एवं सर्विस इंडस्ट्रीज पार्क लगाये जाने (महिला समिति एवं शिक्षित बेरोजगारो के लिए लघु उ‌द्योग धंधे उपकरण के माध्यम से प्रोत्साहन करने) की योजना है। शीतला तालाब सौंदर्यीकरण, पचरी, घाट निर्माण, गौरव पथ (बरोण्डा चौक से गुरुगोविन्द सिंह उद्यान तक), शहर के दो स्थानों पर चौक निर्माण कार्य, शहर में गोकूल नगर स्थापित किए जाने हेतु शासन से जमीन मांग, शहर में महाराणा प्रताप चौक और माता कर्मा चौक निर्माण, सभी तालाबों की सफाई एवं सौदर्गीकरण कार्य, नयापारा मुक्तिधाम उन्नयन कार्य, शहर के 3 स्थानों पर शिव चौक, इमलीभांठा, बस स्टैंड में महिला बाजार निर्माण कार्य, आक्सीजोन निर्माण कार्य, मोती गार्डन मे  पेंशनरों की बैठक व्यवस्था, और बच्चो के गार्डन उन्नयन कार्य, मिनी स्टेडियम में विभिन्न उन्नयन कार्य (बैठक व्यवस्था, बिजली, पानी ग्रास), नवीन नगर पालिका भवन निर्माण, तुमगांव रेलवे फाटक में दोनों ओर शेड निर्माण कार्य आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.