Media24Media.com: नक्सली हमले

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label नक्सली हमले. Show all posts
Showing posts with label नक्सली हमले. Show all posts

NIA का एक्शन : पूर्व विधायक पर हुए नक्सली हमले के संबंध में दाखिल हुई दूसरी चार्जशीट

No comments Document Thumbnail

दिल्ली। NIA ने पूर्व विधायक गुरचरण नायक पर हुए एक नक्सली हमले से संबंधित एक मामले में अपना दूसरा पूरक आरोप पत्र दायर किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी है। दरअसल, जनवरी 2022 में हुए इस नक्सली हमले में झारखंड में दो पुलिसकर्मियों की भी मौत हो गई थी।


विशेष NIA अदालत में आरोप पत्र दायर

संघीय एजेंसी के एक प्रवक्ता ने कहा, “प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) आतंकवादी समूह के दो सशस्त्र कैडर 25 वर्षीय तिवारी बांकीरा उर्फ शाका और 20 वर्षीय सदन कोरह उर्फ साजन के खिलाफ शनिवार को रांची में एक विशेष एनआईए अदालत में आरोप पत्र दायर किया गया।

कई धाराओं के तहत मामला दर्ज

अधिकारी ने कहा कि झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के रहने वाले इन आरोपियों पर भारतीय पैनल संहिता और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के प्रवक्ता ने कहा कि बंकिरा को 30 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था, जबकि कोरह 13 फरवरी से हिरासत में हैं।

पूरी साजिश का हिस्सा थे दोनों आरोपी

NIA की जांच के अनुसार, दोनों आरोपी नायक सीपीआई (माओवादी) को उसकी आतंक और हिंसा संबंधी गतिविधियों को आगे बढ़ाने और भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने में सहायता प्रदान कर रहे थे। प्रवक्ता ने कहा, “वे नायक और उनके अंगरक्षकों पर आतंकवादी हमले को अंजाम देने की साजिश का हिस्सा थे। वे अपराध को अंजाम देने के लिए प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन द्वारा गठित विशेष कार्रवाई दल का भी हिस्सा थे।”

घटना से पहले ली थी ट्रेनिंग

NIA ने कहा कि दोनों आरोपी उस बैठक में शामिल हुए थे, जिसमें हाई स्कूल झिलरुआ में नायक पर घातक हथियारों से हमला करने की साजिश रची गई थी। एनआईए ने अपनी चार्जशीट में कहा, “उन्होंने घटना से एक दिन पहले घटनास्थल का मुआयना किया था और हमले को अंजाम देने के लिए प्रशिक्षण में भी भाग लिया था।”

दिसंबर में दाखिल हुई थी पहली चार्जशीट

पूर्व विधायक पर 4 जनवरी, 2022 को पश्चिम सिंहभूम जिले में स्कूल परिसर में हमला किया गया था। पुलिस ने शुरुआत में स्थानीय थाने में मामला दर्ज किया था, लेकिन पिछले साल 30 जून को एनआईए ने मामले की जांच अपने हाथ में ले ली थी। एनआईए ने 31 दिसंबर को मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था।

मुख्यमंत्री शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने कल जाएंगे दंतेवाड़ा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में हुए नक्सली हमले के संबंध में उच्च स्तरीय बैठक ली और घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गहन समीक्षा की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू उक्त नक्सली हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने कल दंतेवाड़ा जाएंगे।

इस आपातकालीन बैठक में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के सचिव अंकित आनंद, पुलिस महानिरीक्षक गुप्तवार्ता अजय यादव उपस्थित रहे।

बड़ी खबर : नक्सलियों ने किया बड़ा हमला, 11 जवान शहीद...

No comments Document Thumbnail

दंतेवाड़ा । दंतेवाड़ा से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नक्सलियों द्वारा फोर्स से भरी वाहन को ब्लास्ट कर दिया है। इस घटना में कई जवानों के शहीद होने की जानकारी मिल रही है। इस हमले में 10 जवानों के शहीद होने की खबर आ रही है। साथ ही एक ड्राइवर के शहीद होने की खबर है। पालनार से अरणपुर मार्ग में ब्लास्ट की सूचना है।


पुलिस ने इस हमले की पुष्टि कर दी है। बता दें कि सभी जवान गश्त से वापस आ रहे थे। इस दौरान जवानों ने पिकअप वाहन से लिफ्ट लिया था। बता दें कि 2018 से लेकर 2023 तक के बीच यह सबसे बड़ा नक्सली हमला है। जिसमें 10 जवान शहीद हो गए हैं। वहीं पिकअप वाहन चला रहे ड्राइवर के भी शहीद होने की सूचना है।


 

सीएम बघेल ने जताया दुख

सीएम बघेल का ट्वीट - दंतेवाड़ा के थाना अरनपुर क्षेत्र अंतर्गत माओवादी कैडर की उपस्थिति की सूचना पर नक्सल विरोधी अभियान के लिए पहुंचे डीआरजी बल पर आईईडी विस्फोट से हमारे 10 डीआरजी जवान एवं एक चालक के शहीद होने का समाचार बेहद दुखद है। हम सब प्रदेशवासी उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनके परिवारों के साथ दुःख में हम सब साझेदार हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। 

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.