Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label धान का कटोरा. Show all posts
Showing posts with label धान का कटोरा. Show all posts

भाजपा धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ से किसान व खेती को ही खत्म करना चाहती है : डॉ रश्मि चंद्राकर

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद : कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने कहा कि रबी फसल लगाने वाले किसानों को जबरन मना करवाना भाजपा सरकार का किसान विरोधी कदम है। डॉ रश्मि ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा का रवैया शुरू से ही किसानों के खिलाफ रहा है। भाजपा की मोदी सरकार पहले किसानों के लिये तीन काले कानून लेकर आई और उनका देशभर में विरोध हुआ तो सरकार द्वारा उन तीन काले कानूनों को वापस लेना पडा था।


आगे डॉ रश्मि चंद्राकर ने कहा कि भाजपा धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ से किसान व खेती को ही खत्म करना चाहती है।आगे डॉ रश्मि ने कहा कि रबी सीजन में धान उपज नहीं लेने के लिए प्रशासन मुनादी करवा रहा है। प्रशासन की इस कार्रवाई का कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने इसे जबरिया रोक लगाने वाला करार देते हुए आपत्ति व्यक्त की है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह सरकार का किसान विरोधी रवैया है। सरकार कौन होती, किसानों को खेती करने से रोकने वाली। किसान अपनी सुविधा और उपयोग अनुसार फसल लेते है। उन पर सरकार का रोक लगाया जाना गलत है।

भाजपा सरकार स्पष्ट करें कि रबी में धान की फसल लेने को उनकी सरकार ने कब से अपराध घोषित किया है, यदि यह सरकार की नीति नहीं है तो अधिकारी किनके इशारे पर किसानों को प्रताड़ित कर रहे है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने कलेक्टरों के माध्यम से पूरे प्रदेश में किसानों पर रबी फसल में धान की फसल नहीं लेने का दबाव बना रही है। जिले के कुछ गांव में तो फसल नहीं लेने के लिए मुनादी भी करवाई, जो किसान सरकार के आदेश के खिलाफ रबी फसल की बोवाई कर रहे है उनके पंपों के बिजली का कनेक्शन काटा जाएगा, यह प्रचार किया जा रहा है। भाजपा किसानों को फसल लेने को जबरिया रोक रही है। भाजपा सरकार की प्राथमिकता में खेती और किसान है ही नहीं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.