Media24Media.com: धांधली गड़बड़ी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label धांधली गड़बड़ी. Show all posts
Showing posts with label धांधली गड़बड़ी. Show all posts

केन्द्र सरकार नीट मामलें में फेल, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री को बर्खास्त किया जाये : भूपेश बघेल

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा नीट परीक्षा में हुयी धांधली गड़बड़ी के विरोध में दोषियों पर कड़ी कार्यवाही एवं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग को लेकर एक दिवसीय राजस्तरीय धरना प्रदर्शन राजीव गांधी चौक रायपुर में हुआ।


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि नीट में जिस प्रकार से पेपर लीक हुआ है जो परीक्षार्थी उनका भविष्य अंधकारमय हो गया है। जो अयोग्य है वह पैसे के दम पर सलेक्ट हुये है। इसी के खिलाफ आज धरना प्रदर्शन का आयोजन हुआ है। यह सिर्फ पेपर लीक ही नहीं है यह महाघोटाला है। महाघोटाला में किस प्रकार से नंबर दिया गया है उसमें गड़बड़ी है। गुजरात के परीक्षा केन्द्रों में गंभीर फर्जीवाड़ा हुआ। भाजपा और उसके गठबंधन सहयोगियों के राज्यों में ही अधिकांश घोटाले हुये, गुजरात, हरियाणा और बिहार नीट फर्जीवाड़े का प्रमुख केन्द्र है। 

हरियाणा में परीक्षार्थी को आधा घंटा लेट हो गये तो बोनस अंक दिया गया घोटाला हुआ है। बिहार में जो पकड़ा गया वहां से शुरूआत हुआ कोटा के छात्र को बुलाकर वहां एग्जाम दिलाया गया जिन्होंने पेपर आयोजित किया वह उसका मालिक विदेश भाग गया है जब पेपर लिक हो गया और एफआईआर दर्ज हो गया, केन्द्रीय शिक्ष मंत्री यह कहते है कि कोई लीक नही हुआ आज उन्हें स्वीकार करना पड़ा पेपर लीक हुआ है और इसमें गड़बड़िया हुयी है इसलिये नीट के एग्जाम रद्द किये जाये। किसी स्वतंत्र एजेंसी से इसकी जांच करायी जानी चाहिये। हमारी मांग है कि मंत्री और नीट के अध्यक्ष को बर्खास्त किया जाये।

 पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सारे जगह भ्रष्टाचार और एक संगठन एक विचारधारा के लोगो के गलत नियुक्तियों के कारण आज पूरे देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। 10 सांसद जीते है छात्रो के भविष्य के साथ खिलवाड़ क्यों किया जा रहे है ये मौन क्यों है? इसको बोलना चाहिये भारतीय जनता पार्टी के सांसदो को ये बोलना चाहिये गलत हुआ है या सही। भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है उसके भविष्य को अंधकार मय किया गया है। नीट के परीक्षा को निरस्त किया जाना चाहिये और दोषियो को तत्काल सलाखो के पीछे भेजा जाना चाहिये।

 धरना में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता धनेन्द्र साहू, अंबिका मरकाम, विधायक सावित्री मंडावी, विधायक कविताप्राण लहरे, विकास उपाध्याय, छाया वर्मा, राजेन्द्र तिवारी, गिरीश दुबे, उधोराम वर्मा, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, सूर्यमणी मिश्रा, महेन्द्र छाबड़ा,युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, एनएययूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय कन्हैया अग्रवाल, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, गुरूमुख सिंह होरा, राजेन्द्र साहू, लक्ष्मी धु्रव, अरूण वोरा, हेमा देशमुख, शैलेश नितिन त्रिवेदी, सुरेन्द्र शर्मा, नंदलाल देवांगन, सतीश जग्गी, विनोद चंद्राकर, सुबोध हरितवाल, ज्ञानेश शर्मा,  कुमार मेनन, शिव सिंह ठाकुर, सुंदर जोगी सहित वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुये।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.