Media24Media.com: धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल. Show all posts
Showing posts with label धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल. Show all posts

आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने के मोदी सरकार के निर्णय का बृजमोहन ने किया स्वागत

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ शिक्षा एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न दिए जाने के नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में भारत सरकार के निर्णय का स्वागत...अभिनंदन किया है।


उन्होंने कहा कि आदरणीय आडवाणी ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता को अक्षुण बनाए रखने के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। वे अपने सार्वजनिक जीवन में बहुत सी भूमिकाओं में नजर आए हैं। जिस भी भूमिका को उन्होंने निभाया पूरी तन्मयता के साथ राष्ट्रहित को आगे रखकर कार्य किया है। यही वजह हैं कि आज करोड़ों भारतवासियों के हृदय में आडवाणी जी बसे है।

वे भारत की धर्म,संस्कृति की रक्षा के लिए संकल्पित है। यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि अयोध्या में प्रभु राम मंदिर निर्माण आज जो हम देख रहे हैं उसमे श्रद्धेय आडवाणी जी की एक बड़ी भूमिका रही है। 

ऐसे में आडवाणी जी को भारत रत्न का सम्मान मिलना हम सभी भारतवासियों के लिए आनंद का विषय है। बृजमोहन अग्रवाल ने इस बड़े जनप्रिय निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया है ।

अयोध्या में रामभक्तों की सेवा में जुटेंगे ननिहाल छत्तीसगढ़ के डॉक्टर, स्वास्थ्य मंत्री ने स्टॉफ की टीम को किया रवाना

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल एवं स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने गुरुवार को श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल के 50 डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ की टीम को झंडी दिखाकर अयोध्या के लिए रवाना किया।


श्रीराम मंदिर परिसर, वीआईपी रोड से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ झंडी दिखाकर 20 डॉक्टर्स और 30 नर्सिंग स्टाफ की टीम को रवाना किया। जो अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कारसेवकपुरम में निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाएगी।
अपने संबोधन में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, छत्तीसगढ़ अपने भांजे प्रभु श्री राम का स्वागत करने के लिए उत्साहित है।

अयोध्या में लगभग 500 सालों बाद प्रभु श्री राम लाल एक बार फिर से विराजमान होंगे। ऐसे में आने वाले 3 महीनों में भारत ही नहीं दुनिया भर से श्रद्धालु अयोध्या जाएंगे। जिनको को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए टीम को अयोध्या भेजा जा रहा है।

ये टीम प्रभु राम के भक्तों की सेवा करेगी जो बहुत पुण्य का काम है। पहले ही छत्तीसगढ़ से 3000 क्विंटल सुगंधित चावल भेज चुके हैं। आने वाले समय में छत्तीसगढ़ से भगवान के भोग के लिए सब्जियां भी भेजी जाएगी और उसके बाद यहां से श्रद्धालु दर्शन करने अयोध्या जाएंगे। 22 जनवरी को पूरे छत्तीसगढ़ में दिवाली मनाई जाएगी। कार्यक्रम को स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर विधायक संपत अग्रवाल, सुनील अग्रवाल भी मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को छुट्टी घोषित करने मंत्री बृजमोहन ने CM साय को लिखी चिट्ठी

No comments Document Thumbnail

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ के धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है। उन्होंने सीएम विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर स्कूल-कॉलेजों को भी बंद रखने की अपील की है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को देशभर के साथ प्रदेश में भी दिवाली की तरह मनाने की तैयारी चल रही है।


मुख्यमंत्री को भेजे मांग पत्र में बृजमोहन की ओर से लिखा गया है- मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम छत्तीसगढ़ के भांजे हैं। 22 जनवरी को उनकी जन्मस्थली अयोध्या में निर्मित श्रीराम मंदिर का लोकार्पण एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित हो रहा है जिसे लेकर दुनिया भर के सनातनी हिंदू धर्मावलंबी हर्षित हैं। इस दिन पूरी दुनिया रामोत्सव मनाएगी।

चिट्ठी में बृजमोहन अग्रवाल ने आगे मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि- इस हर्षोल्लास के अवसर पर छत्तीसगढ़ में भी स्कूल कॉलेज सहित सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाना चाहिए ताकि छत्तीसगढ़ का जन जन रामोत्सव धूम धाम से मना सकें।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.