Media24Media.com: धर्म गुरु बालदास

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label धर्म गुरु बालदास. Show all posts
Showing posts with label धर्म गुरु बालदास. Show all posts

धर्म गुरु बालदास की भाजपा में हुई वापसी, बेटे गुरु खुशवंत के लिए इस सीट से मांगी टिकट

No comments Document Thumbnail

रायपुर। सामाजिक तौर पर बहुत उपेक्षा हुई है. भेदभाव किया. समाज के उत्थान के लिए कुछ भी नहीं किया. सम्मान मिला तो इधर आ गए. सतनामी समाज के धर्म गुरु बालदास ने यह बात भाजपा में प्रवेश से पहले मीडिया से चर्चा में कांग्रेस पर आरोप मढ़ते हुए कही. इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके बेटे गुरु खुशवंत साहेब ने आरंग विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट के लिए दावेदारी की है.


ठीक चुनाव के पहले धर्मगुरु के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस-भाजपा को होने वाले फायदे और नुकसान को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

बता दें कि सतनामी समाज के धर्म गुरु बालदास आज भाजपा में प्रवेश करने जा रहा हैं. रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे. वर्ष 2018 विधानसभा चुनाव के पहले गुरु बालदास कांग्रेस में शामिल हुए थे. लेकिन कोई पद नहीं मिलने से काफी दिनों से नाराज चल रहे थे.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.