Media24Media.com: देशभर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label देशभर. Show all posts
Showing posts with label देशभर. Show all posts

प्रधानमंत्री करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना अंतर्गत देशभर के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई 2025 को प्रातः09:30 बजे वर्चुअल माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। इन स्टेशनों का उन्नयन यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। 


अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर में कुल 1337 स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है, जिनमें से 103 स्टेशन अब पूरी तरह तैयार हैं। इनमें छत्तीसगढ़ राज्य के 05 स्टेशन शामिल हैं, जिसमें बिलासपुर मंडल के अम्बिकापुर स्टेशन, रायपुर मंडल के उरकुरा भिलाई एवं भानुप्रतापपुर स्टेशन तथा नागपुर मंडल के डोंगरगढ़ स्टेशन शामिल हैं।

इन स्टेशनों को आधुनिक स्वरूप दिया गया है। इन स्टेशनो के सुविधाओं में भव्य प्रवेश द्वार, आकर्षक फसाड, हाई मास्ट लाइटिंग, आधुनिक प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, मॉर्डन टॉयलेट, दिव्यांगजन के लिए सुगम रैंप, प्लेटफॉर्म शेल्टर, कोच इंडिकेशन सिस्टम और डिजिटल डिस्प्ले शामिल हैं। साथ ही, स्थानीय लोक कला, संस्कृति और परंपराओं को भी स्टेशन डिज़ाइन में स्थान दिया गया है।

पटाखा चलाते समय सावधानी बरतना जरूरी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। रौशनी का त्यौहार दीपावली देशभर में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उमंग के इस त्यौहार में जरा सी लापरवाही स्वास्थ्य पर विपरीत असर डाल सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए पटाखा चलाते समय सावधानी बरतना जरूरी होता है। राजधानी रायपुर के वरिष्ठ नेत्र रोग चिकित्सक डॉक्टर सुभाष मिश्रा ने बताया कि दीपावली में पटाखों को लेकर बरती गई लापरवाही के कारण हाथ और उंगलियां जलने के साथ ही आंखों पर भी असर पड़ सकता है। पटाखों के धुएं के कारण आंखों में जलन-चुभन के साथ लालिमा होने का खतरा होता है।



इसके अलावा पटाखों से लगने वाली चोट के कारण आंखों में घाव, रक्त के थक्के बनने के अलावा पुतली को भी नुकसान पहुंच सकता है। डॉक्टर मिश्रा ने त्यौहार के दौरान खान-पान, दिनचर्या और इसे मनाने के तरीकों को लेकर सभी लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। बोतल में जलाए जाने वाले रॉकेट उड़कर लोगों के चेहरों पर लग जाते हैं


जिसके कारण आंखों में चोट लग सकती है, इसलिए पटाखे नजदीक से नहीं जलाना चाहिए। दीपावली के दौरान आंखों से संबंधित किसी भी प्रकार की आपात चिकित्सा के लिए डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर चिकित्सालय और एम्स रायपुर में चौबीस घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहेगी।

धनतेरस के साथ ही पांच दिनों तक चलने वाला दीपावली का पर्व शुरू

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देशभर में धनतेरस का त्यौहार आज पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। धनतेरस के साथ ही पांच दिनों तक चलने वाला दीपावली का पर्व शुरू हो गया है। आज के दिन धन वृद्धि के लिए कुबेर और स्वस्थ रहने के लिए आयुर्वेद के देवता धनवंतरि की पूजा की जाती है। धनतेरस का पर्व कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन मनाया जाता है। आज प्रदेशभर के बाजारों में खासी रौनक देखी जा रही है।



राज्यपाल अनुसुईया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को धनतेरस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री आज रायपुर के गोलबाजार पहुंचे और दिवाली की खरीदारी की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय कुम्हारों से मिट्टी के दीये, मटकी, पूजन सामग्री मिठाइयां खरीदीं। उन्होंने लाखे नगर के हिंद स्पोर्टिंग मैदान में लगे पटाखा बाजार में पटाखे भी खरीदे और प्रदेशवासियों से स्थानीय स्तर पर तैयार सामग्री खरीदने की अपील की। वहीं, दीपावली त्यौहार के मद्देनजर कोंडागांव पुलिस ने आज शहर के मुख्य मार्गों और चौक-चौराहों पर फ्लैग मार्च किया।



इस बीच, राजनांदगांव जिले में स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गोबर से तैयार किए गए दीयों की बाजारों में काफी मांग है। गौठानों में महिला समूहों द्वारा निर्मित फैन्सी दीये भी इस बार बाजारों में बिक रहे हैं। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण-एनजीटीने दीपावली, छठ पूजा, गुरूपर्व, नववर्ष और क्रिसमस के मद्देनजर पटाखे फोड़ने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। एनजीटी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप राज्य शासन द्वारा दीपावली के दौरान पटाखे फोड़ने के लिए रात आठ बजे से दस बजे के बीच दो घंटे का समय  निर्धारित किया गया है। वहीं, छठ पूजा में सुबह छह से आठ बजे तक, गुरूपर्व पर रात आठ से दस बजे तक, नववर्ष और क्रिसमस के अवसर पर रात ग्यारह बजकर पचपन मिनट से साढ़े बारह बजे तक पटाखे फोड़े जाने की अनुमति दी गई है।

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर खासा उत्साह

No comments Document Thumbnail

रायपुर। आजादी के पचहत्तर वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में भी इस अभियान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश के सभी शासकीय, निजी और अनुदान प्राप्त स्कूलों में ‘‘हमर तिरंगा’’ कार्यक्रम बीस से तीस अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। इसके तहत स्कूलों में प्रतिदिन होने वाले कार्यक्रमों के साथ-साथ कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों को पास के थियेटर या स्मार्ट कक्षाओं में गांधी फिल्म दिखाई जाएगी। वहीं, कल कवर्धा में वन मंत्री मोहम्मद अकबर के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली गई। 



इस रैली में महिलाएं, पुरूष और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। इसी तरह, राजनांदगांव में सांसद संतोष पांडेय और जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली गई। इस रैली में स्कूली बच्चे शामिल हुए। जांजगीर-चांपा जिले में भी हमर तिरंगा कार्यक्रम के तहत विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर चरणदास महंत ने शहीदों के परिजनों का सम्मान किया। कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ में ऐतिहासिक पांच सौ मीटर लंबी तिरंगा के साथ यात्रा निकाली गई। वहीं, धमतरी, जशपुर, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, अंबिकापुर, कोरबा, कोंडागांव सहित अन्य जिलों में आज स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया।

शहीदों के परिजनों का सम्मान

उधर, कोंडागांव में शहीदों के परिजनों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कोंडागांव के विधायक मोहन मरकाम शामिल हुए। इस मौके पर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। वहीं, जगदलपुर में हम एकेडमी और सीआरपीएफ द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर सीआरपीएफ के जवानों ने स्कूली छात्राओं और शिक्षिकाओं ने राखी बांधी।

इसी तरह, नगर पंचायत बस्तर में ‘‘रन फॉर हमर तिरंगा’’ हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें हजारों लोगों ने हाथों में तिरंगा लिए दौड़ लगाई। इधर, भिलाई इस्पात संयंत्र में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कल प्रभातफेरी निकाली गई, जिसमें संयंत्र के सभी पंद्रह विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसी तरह, रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत माना कैम्प में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.