Media24Media.com: दूरस्थ

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label दूरस्थ. Show all posts
Showing posts with label दूरस्थ. Show all posts

मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक ने प्रगतिरत पल्ली-बारसूर सड़क का लिया जायजा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन एवं पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने आज नारायणपुर जिले के दूरस्थ क्षेत्र कड़ेनार और कडेमेटा पहुंचे और निर्माणाधीन सड़क पल्ली-बारसूर का जायजा लिया और अन्य सड़क निर्माण कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी भी साथ थे। मुख्य सचिव ने पल्ली सड़क पर निर्मित किये जा रहे पुल-पुलिया की प्रगति, सड़क निर्माण, सुरक्षा का भी निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने निर्देशित किया कि उक्त सड़क निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करें।



39 किलोमीटर में से 35 किलोमीटर का कार्य पूर्ण वहीं 104 में से 6 पुल-पुलिया निर्माणाधीन

गौरतलब है कि अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पल्ली से बारसूर को जोड़ने के लिए 39.4 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जा रहा है, जिसमे से 35 किलोमीटर का कार्य पूर्ण किया जा चुका है, वर्तमान में 4 किलोमीटर में कार्य चल रहा है। इस सड़क में कुल 104 छोटे-बड़े पुल-पुलिया थे, जिसमें से सिर्फ 6 पुल-पुलिया का निर्माण करना बाकी है। जिसे मुख्य सचिव ने जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त महानिदेशक विवेकानंद सिन्हा, बस्तर कमिश्नर श्याम लाल धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी, उप पुलिस महानिरीक्षक आर.एन.दास, नारायणपुर कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी, नारायणपुर एसपी सदानन्द कुमार के अलावा सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.