Media24Media.com: दुर्गूकोंदल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label दुर्गूकोंदल. Show all posts
Showing posts with label दुर्गूकोंदल. Show all posts

हार्डकोर माओवादी गिरफ्तार, डीकेएमएस अध्यक्ष के पद पर लंबे समय से था सक्रिय

No comments Document Thumbnail

सुकमा। जिले में सुरक्षा बलों ने एक हार्डकोर माओवादी को गिरफ्तार किया है। सुरक्षा बल के अधिकारियों के अनुसार यह माओवादी डीकेएमएस अध्यक्ष के पद पर लंबे समय से सक्रिय था। वहीं, कांकेर जिले में दुर्गूकोंदल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज सुबह माओवादियों ने ग्राम पंचायत खुटगांव के पूर्व सरपंच नोहर सिंह को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल पूर्व सरपंच को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


इधर, बीजापुर जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र में माओवादियों ने कल शाम सब्जी से भरे एक पिकअप वाहन में आग लगा दी। पुलिस अधीक्षक अंजनेय वार्ष्णेय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सब्जियों से भरा यह वाहन मोक्कुर सीआरपीएफ कैम्प जा रहा था। इसी दौरान माओवादियों ने सारकेगुड़ा सीआरपीएफ कैम्प से दो किलोमीटर दूर इस घटना को अंजाम दिया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.