Media24Media.com: दुर्ग में लगी आग

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label दुर्ग में लगी आग. Show all posts
Showing posts with label दुर्ग में लगी आग. Show all posts

बस्ती में लगी भीषण आग, 100 से ज्यादा मकान जलकर खाक, CM ने जताया दुख

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के एक बस्ती में अचनाक भीषण आग लग गई, जिसकी वजह से 100 से ज्यादा कच्चे मकान जल गए हैं। वहीं 10 से ज्यादा सिलेंडर ब्लास्ट भी हुए हैं। हालांकि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन आग लगने से बस्ती में रहने वाले लोगों को भारी नुकसान हुआ है। हादसा छावनी थाना क्षेत्र में हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना को लेकर दुख जताया है। वहीं घायलों के उचित इलाज के लिए कलेक्टर को निर्देश दिए हैं। 

जानकारी के मुताबिक सूर्या नगर बस्ती में दोपहर को एक घर में अचानक आग लग गई, जो देखते ही देखते बढ़ती चली गई। इसके बाद धीरे-धीरे 100 से ज्यादा घरों को अपने चपेट में ले लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके। 

देखते ही देखते आग ने आधी बस्ती को घेर लिया। इस दौरान 10 से ज्यादा सिलेंडर भी ब्लास्ट हुए हैं। आस-पास के लोगों ने कहा कि सब कुछ अचानक हुआ है। घटना की सूचना दमकल विभाग की टीम को दी गई, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि इस इलाके में ज्यादातर कच्चे मकान हैं, जिसमें लोग अस्थाई तौर पर बनाकर रहते हैं। मकानों को टीनें या पन्नी ढककर बनाया गया है।

लोगों ने लगाया आरोप 

इधर, घटना को लेकर बस्ती वालों में आक्रोश है। उनका कहना है कि आग करीब 2.45 बजे लगी। उन्होंने तुरंत ही दमकल की गाड़ियों को सूचना दी थी, लेकिन फिर भी दमकल की गाड़ियां 3.30 बजे के बाद पहुंची। इसके चलते आग और बढ़ गई। इसी बात से नाराज बस्ती के लोग दुर्ग-रायपुर नेशनल हाईवे में चक्काजाम करने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने  उन्हें रोक लिया। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.