Media24Media.com: दुर्ग में पति पत्नी ने की आत्महत्या

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label दुर्ग में पति पत्नी ने की आत्महत्या. Show all posts
Showing posts with label दुर्ग में पति पत्नी ने की आत्महत्या. Show all posts

एक ही फंदे से लटककर पति-पत्नी ने की खुदकुशी, 2 अलग-अलग सुसाइड नोट बरामद

No comments Document Thumbnail

देश में आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। ताजा मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई तीन थाना क्षेत्र का है, जहां पति-पत्नी ने एक साथ फांसी के फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली। मौके से पुलिस को पति और पत्नी द्वारा अलग-अलग लिखे गए दो सुसाइड नोट भी मिले हैं। सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी खुदकुशी का कारण आर्थिक तंगी और बड़े भाई सुनील और भाभी द्वारा परेशान किया जाना बताया है। पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

DSP विश्वास चंद्राकर ने बताया कि भिलाई तीन थाना क्षेत्र के जंजगिरी बस्ती में किराए के मकान में रहने वाले दंपती ने खुदकुशी की है। सुशील कुमार यादव (उम्र 35 साल) अपनी पत्नी सुनीता (उम्र 30 साल) के साथ खुशी-खुशी किराए के मकान में रहता था। सुशील के पिता नागा यादव रेलवे से रिटायर्ड हैं और अपने बड़े बेटे सुनील उसकी पत्नी और मां के साथ रहते हैं। सुनील आर्मी में है और उसकी पत्नी माता पिता के साथ जंजगिरी में ही रहती है। 

सुसाइड नोट के मुताबिक सुशील आर्थिक तंगी से परेशान था। उसकी बड़े भाई और भाभी से नहीं बनती थी। इसके चलते माता-पिता ने भी सुशील और उसकी पत्नी सुनीता को घर से निकाल दिया था। इसके बाद से दोनों पास ही किराए का मकान लेकर रहते थे। पुलिस के मुताबिक सुशील SBI के ATM विंग में नौकरी करता था। दूसरे लॉकडाउन के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। इसके बाद से सुशील घर में रहता था। आर्थिक तंगी के चलते पति-पत्नी में विवाद बढ़ने लगा था। 

बताया जा रहा है कि दो दिन बाद सुशील सोलर कंपनी में नौकरी ज्वाइन करने वाला था। उससे पहले ही रविवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद सुबह जब काफी देर तक उनके कमरे से कोई आवाज नहीं आई तो मकान मालिक ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद मकान मालिक ने दरवाजे को धक्का देकर खोला, जहां उसने देखा कि अंदर सुशील और उसकी पत्नी साड़ी के फंदे से लटके हुए थे।

डायरी में दबा मिला दोनों का सुसाइड नोट

पुलिस को जांच के दौरान कमरे से 2 सुसाइड नोट मिला है। उसमें पति और पत्नी ने आत्महत्या का कारण अपने बड़े भाई और भाभी द्वारा परेशान किए जाने के साथ ही आर्थिक तंगी को बताया है। नोट में लिखा गया है कि मुझे पैसा कमाने के बहुत से मौके मिले, लेकिन मैने पैसा बचाया नहीं। इतना ही नहीं मेरी नौकरी जाने के बाद कई नौकरियों के ऑफर भी मिले, लेकिन मां से दूर हो जाने के डर से मैंने नौकरी ज्वाइन नहीं की। बड़े भाई और भाभी ने माता-पिता और हमारे बीच की दूरियों को बढ़ा दिया। इसके चलते मां बाप ने हमें घर से बाहर निकाल दिया। इन्हीं सब कारणों से हम सुसाइड कर रहे हैं। वहीं दूसरे सुसाइड नोट में पत्नी ने भी आर्थिक तंगी और बड़े भाई भाभी से विवाद का कारण बताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.