Media24Media.com: दीक्षांत

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label दीक्षांत. Show all posts
Showing posts with label दीक्षांत. Show all posts

मुख्यमंत्री बघेल 24 अप्रैल को ट्रिपल आईटी और हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 24 अप्रैल, सोमवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11.30 बजे नवा रायपुर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) के तृतीय दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री बघेल शाम 3.30 बजे राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा दुर्ग के लिए रवाना होंगे।

यहां वे शाम 4 बजे भिलाई इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के ऑडिटोरियम में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह एवं 8वां विश्वविद्यालय स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। इसके पश्चात् वे रायपुर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री शाम 7 बजे ग्राम चंदखुरी स्थित कौशल्या माता मंदिर में माता कौशल्या महोत्सव - 2023 के समापन समारोह में शामिल होंगे।


दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर दृष्टिहीन छात्रा बनी हिदायतुल्ला नेशनल लॉ युनिवर्सिटी की टॉपर

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता , हौंसलों से उड़ान होती है। ये कविता हम हमेशा ही सुनते आए हैं, लेकिन इसे चरितार्थ करके दिखाया है दिल्ली की रहने वाली एक दृष्टिहीन छात्रा यवनिका ने। यवनिका रायपुर के हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से बीएएलएलबी (आनर्स) 2021 बैच की टापर हैं और इन्होंने प्रोफेशनल एथिक्स में गोल्ड मेडल हासिल किया है। यवनिका को ये गोल्ड मेडल यूनिवर्सिटी के पांचवें दीक्षांत समारोह में चीफ जस्टिस आफ इंडिया की मौजूदगी में प्रदान किया गया।



यवनिका दृष्टिहीन छात्रा हैं, लेकिन उन्होंने इसे कभी भी अपनी कमजोरी नहीं समझा, बल्कि उनके हौंसले उन्हें उड़ान भरने के लिए लगातार प्रेरित करते रहे। दिल्ली की रहने वाली यवनिका के पिता भारतीय रेल सेवा में अधिकारी हैं तथा मां स्पेशल एजुकेटर के तौर पर काम कर रही थीं। यवनिका ने फैसला लिया कि वो लॉ की पढ़ाई करेंगी। यवनिका ने रायपुर के हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया। यवनिका को कोई परेशानी ना हो इसके लिए उनकी मां ने अपनी नौकरी छोड़ दी और यवनिका के साथ ही रायपुर में पांच वर्ष तक रहीं।



अपने मंजिल को पाने मे यवनिका ने अपनी पूरी जान लगा दी और आखिरकार वो इसमें कामयाब भी हुईं। इतना ही नहीं यवनिका ने खुद के लिए नई मंजिल तय की है और इसे पाने के लिए वो नेशनल ला कालेज बंगलौर में एलएलएम कोर्स में एडमिशन लेकर पढ़ाई भी कर रही हैं। यवनिका का कहना है कि रायपुर की पांच साल की जर्नी में कालेज, फैकल्टी और साथी स्टूडेंट्स ने उसका बहुत सपोर्ट किया जिसके लिए वो हमेशा उनका आभारी रहेगी।

यवनिका का कहना है कि माता पिता धरती पर भगवान का रूप हैं और उनका आशीर्वाद है तो जीवन में किसी भी लक्ष्य को पाना नामुमकिन नहीं है। यवनिका ने हमेशा ही अपनी मेहनत और काबीलियत पर भरोसा रखा और अपने लक्ष्य को हासिल किया। यवनिका के जुझारू पन के सम्मान में उसे गोल्ड मेडल देते वक्त जीफ जस्टिस एन वी रमणा तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत सभी अतिथि अपनी जगह पर खड़े होकर उनका उत्साह बढ़ाया।

No comments Document Thumbnail

हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का पांचवा दीक्षांत समारोह कल 31 जुलाई को रायपुर में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह के मुख्य अतिथि उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन.वी. रमना होंगे। समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। इसके अलावा आंध्रप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश प्रशांत मिश्रा के साथ ही कई अन्य राज्यों के उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश भी समारोह में शामिल होंगे।



भारत के मुख्य न्यायाधीश कल सुबह दिल्ली से रवाना होकर रायपुर विमानतल पहुंचेंगे। दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद वे विमान से दोपहर विशाखापट्नम के लिए रवाना हो जाएंगे। गौरतलब है कि दीक्षांत समारोह में बी.ए.एल.एल.बी. के तीन सौ सात, एल.एल.एम. के एक सौ दस और पी.एच.डी. के चार विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी। वहीं, तेईस विद्यार्थियों को विभिन्न संस्थाओं और व्यक्तियों के नाम से गोल्ड मैडल प्रदान किया जाएगा।
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.