Media24Media.com: दिवस

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label दिवस. Show all posts
Showing posts with label दिवस. Show all posts

विश्व होम्योपैथी दिवस पर ‘वैलनेस में होम्योपैथी की भूमिका’ पर दिया गया प्रशिक्षण

No comments Document Thumbnail

रायपुर। विश्व होम्योपैथी दिवस पर राज्य शासन के आयुष विभाग द्वारा आज रायपुर के सिविल लाइन स्थित नवीन विश्राम भवन में शासकीय होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारियों के लिए वैलनेस में होम्योपैथी की भूमिकाविषय पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। आयुष विभाग के संचालक पी. दयानंद ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कोलकाता से आए मुख्य प्रशिक्षक डॉ. आशीष कुमार घोष ने प्रतिभागी चिकित्सा अधिकारियों को हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर्स में होम्योपैथी के उपयोग के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए आयुष विभाग के संचालक पी. दयानंद ने कहा कि वर्तमान में होम्योपैथी विश्व में दूसरी सबसे ज्यादा उपयोग की जाने वाली पद्धति है। उन्होंने होम्योपैथी चिकित्सा से संबंधित अपने निजी अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में शासकीय होम्योपैथी चिकित्सकों के द्वारा इस पैथी में बहुत ही सराहनीय काम किए जा रहे हैं। वे कई प्रकार की बीमारियों का इलाज होम्योपैथी से सफलतापूर्वक कर रहे हैं। दयानंद ने कहा कि होम्योपैथी को वर्तमान समय में और भी आगे बढ़ाते हुए रिजल्ट ओरिएंटेड और रिसर्च बेस्ड बनाने की आवश्यकता है। इसके लिए आयुष विभाग हमेशा तत्पर है।

मुख्य प्रशिक्षक डॉ. आशीष कुमार घोष ने प्रतिभागियों को हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर्स में होम्योपैथी को किस प्रकार उपयोग किया जा सकता है और इसके द्वारा कैसे आम लोगों के स्वास्थ्य का संवर्धन किया जा सकता है, इस बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में राज्य के शासकीय होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारियों द्वारा किए गए कुछ सफल उपचारों का प्रदर्शन पोस्टरों के द्वारा किया गया जिनकी सभी अतिथियों ने सराहना की। इस अवसर पर होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारियों के विभिन्न कार्यों को संकलित कर संक्षिप्त रूप से प्रदर्शित करने के उद्देश्य से एक स्मारिका होम्यो-दर्शनका अनावरण भी किया गया।

प्रशिक्षण के समापन सत्र में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया। आयुष विभाग के संयुक्त संचालक सुनील कुमार दास, राज्य होम्योपैथिक परिषद के रजिस्ट्रार डॉ. संजय शुक्ला, सहायक संचालक (होम्योपैथी) डॉ. सुरेंद्र चंद्राकर, सहायक संचालक (यूनानी) डॉ. परमानंद सोनकर और राष्ट्रीय आयुष मिशन के डॉ. मुकुंद अग्रवाल सहित आयुष संचालनालय के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

छियालीस शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

No comments Document Thumbnail

रायपुर। पांच सितंबर को शिक्षक दिवस है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले छियालीस शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करेंगी। यह समारोह नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया जाएगा। पुरस्कार पाने वालों में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शासकीय प्राथमिक स्कूल पंडित सखाराम दुबे की सहायक शिक्षिका ममता अहार भी शामिल हैं। सुश्री अहार पिछले बीस वर्षों से लोक संगीत के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ा रही हैं।



राजभवन में होगा आयोजन

वहीं, कल ही राजभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। राज्यपाल अनुसुईया उइके समारोह में प्रदेश के साठ शिक्षकों को सम्मानित करेंगी। इनमें से छप्पन शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान और चार शिक्षकों को प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षिकों को इक्कीस-इक्कीस हजार रूपए और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। 

साथ ही प्रदेश की महान विभूतियों की स्मृति में दिए जाने वाले पुरस्कार से सम्मानित होने वाले शिक्षकों को पचास-पचास हजार रूपए और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। वहीं, विशिष्ट अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम और संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव होंगे। राज्यपाल अनुसुईया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्कूल शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम ने शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी गुरूजनों और प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री करेंगे शिक्षकों से बातचीत

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिक्षक दिवस के अवसर पर कल नई दिल्ली में अपने आवास पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं से बातचीत करेंगे। शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार का उद्देश्य देश के उन बेहतरीन शिक्षकों के अद्वितीय योगदान की प्रशंसा और उनका सम्मान करना है, जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत से न केवल स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है बल्कि अपने विद्यार्थियों के जीवन को भी बेहतर बनाया है। इस वर्ष, देश भर से छियालीस शिक्षकों को, तीन चरण की पारदर्शी ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से इस पुरस्कार के लिए चुना गया है।

महासमुंद : एक दर्जन समूह की दीदीयां तैयार कर रही तिरंगा

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2022) को भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ ‘‘आजादी के अमृत महोत्सव’’ पूरा जिला उत्साहित है। इसे लेकर महासमुंद जिले में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियां भी जोर-शोर से की जा रही हैं। जिले में पहली बार स्व सहायता समूह की दीदीयां तिरंगा तैयार कर रही हैं। इनमें बागबाहरा विकासखण्ड के गणेश, गायत्री स्व सहायता समूह, पिथौरा के संस्कार और गायत्री समूह, महासमुंद की कृष्णा और माया स्व सहायता समूह, सरायपाली ब्लॉक की भगवती और गंगा समूह की दीदीयां और बसना विकासखण्ड की सरस्वती,



जय मॉ दुर्गा (सागरपाली) और जय मॉ दुर्गा (बंसुला) के साथ गंगा स्व सहायता समूह की एक दर्जन समूह की महिलाएं (दीदीयां) द्वारा तिरंगे सिलाई का कार्य कर रही हैं। वर्तमान में समूह की महिलाओं को ढाई हजार तिरंगे झण्डे सिलने का ऑर्डर मिला है। विभिन्न विभागों द्वारा और तिरंगे झण्डे बनाने का ऑर्डर और दिया जा रहा है। ये सभी दीदीयां भारतीय झण्डा संहिता के तहत 2002 के दिशा-निर्देशों के अनुरूप झण्डा सिलाई का कार्य कर रही हैं।

कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने 13 से 15 अगस्त तक हर घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने और इस अभियान में जनभागीदारी की पहल सुनिश्चित करते हुए इसे लोकप्रिय बनाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। इसकी सफलता के लिए विशेष प्रचार-प्रसार अभियान की शुरुआत की जा रही है। स्कूली छात्रों द्वारा प्रभात फेरियां भी आयोजित की जाएगी। की महिलाओं को एक हजार तिरंगे सिलाई का विभिन्न विभागों से ऑर्डर मिला है। तिरंगा तैयार करने वाली महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा है।

जिला प्रशासन के मुताबिक हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए स्कूल, कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता, बाईक रैली सहित अन्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की पहल की जा रही है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर को तिरंगा अभियान से जोड़ा जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा समाज सेवी संगठनों से सम्पर्क कर गरीबों और दिव्यांगों को निःशुल्क झण्डे मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.