Media24Media.com: दिनदहाड़े लाखों की लूट

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label दिनदहाड़े लाखों की लूट. Show all posts
Showing posts with label दिनदहाड़े लाखों की लूट. Show all posts

CG NEWS : लुटेरी लड़कियों ने मकान मालकिन को बंधक बनाकर की दिनदहाड़े लाखों की लूट

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । रायगढ़ जिला में एक महिला को उसी के घर में बंधक बनाकर लाखों रूपये की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आयी है। दिनदहाड़े हुए इस वारदात में घर में काम करने वाली बाई के शामिल होने की बात सामने आ रही है, जिसने दो अन्य महिलाओं के साथ मिलकर पहले तो महिला के हाथ-पांव बांधकर बंधक बना लिया। इसके बाद इतमिनान से कैश और ज्वेलरी लेकर फरार हो गयी। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी कर भागने का प्रयास कर रही संदेही महिलाओं को हिरासत में ले लिया है।


दिनदहाड़े लूट की ये वारदात रायगढ़ के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक सूर्या विहार कॉलोनी में दिनदहाड़े लूट की ये वारदात घटित हुई है। बताया जा रहा है कि कालोनी में रहने वाली शालिनी अग्रवाल घर में अकेली थी। सुबह साढ़े 9 बजे के आसपास तीन नकाबपोश महिलाएं घर में घुसी और उन्होंने मकान मालकिन शालिनी अग्रवाल को धमकाते हुए सबसे पहले रस्सी से बांध दिया। इसके बाद शातिर महिलाओं ने घर में रखे पचास हजार रूपये और आलमारी से करीब 5 लाख रूपये कीमत के ज्वेलरी की लूट कर फरार हो गयी।

घटना के बाद किसी तरह महिला ने खुद को छुड़ाकर इसकी जानकारी पुलिस और आस पड़ोस के लोगों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम हरकत में आयी। एसएसपी के निर्देश पर क्षेत्र में नाकेबंदी कर लूट की वारदात में शामिल महिलाओं की सरगर्मी से तलाश शुरू की गयी। सीसीटीवी के आधार पर एक महिला की पहचान पुलिस ने की है, जो पीड़िता के घर में मेड का काम करती थी। बताया जा रहा है कि सूर्या विहार कॉलोनी में आरोपियों के भागने के बाद महिला ने शोर मचाया जिसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

आसपास के इलाकों से महिला की सीसीटीवी फुटेज बरामद हुए हैं जिसके आधार पर आरोपियों की पतासाजी में जुटी पुलिस को कामयाबी मिली है। सूत्रों के मुताबिक लाखों की लूट की वारदात के बाद तीनों महिलांए रायगढ़ से बाहर भागने के लिए रेल्वे स्टेशन पहुंची थी। तीनों महिला रेल्वे स्टेशन में ट्रेन आने का इंतजार कर रही थी। तभी चक्रधर नगर पुलिस और साइबर सेल की टीम ने महिलाओं को रंगे हाथों धर दबोचा। पुलिस ने लूट की वारदात में शामिल तीनों महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जल्द ही पुलिस इस घटना का खुलासा कर सकती है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.