Media24Media.com: दशमलव

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label दशमलव. Show all posts
Showing posts with label दशमलव. Show all posts

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में भूकंप के झटके

No comments Document Thumbnail

सरगुजा। संभाग के सूरजपुर जिले में आज दोपहर करीब बारह बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता तीन दशमलव शून्य मापी गई है। ये झटके सूरजपुर जिले से पंद्रह किलोमीटर दूर महसूस किए गए। हालांकि, भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन, कुछ दीवारों पर दरारें पड़ने की बात कही जा रही है। 



यह सामान्य श्रेणी का भूकंप था, जो बड़ा नुकसान पहुंचाने की क्षमता नहीं रखता  फिर भी केंद्र के पास जहां कंपन अधिक होती है, वहां यह प्रभावकारी हो सकता है। सूरजपुर में भूकंप के झटके आने के बाद जिला प्रशासन ने आज स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी। इससे पहले, बीते ग्यारह और उनतीस जुलाई को भी सरगुजा संभाग के ही कोरिया और अंबिकापुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.