Media24Media.com: दर्दनाक घटना

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label दर्दनाक घटना. Show all posts
Showing posts with label दर्दनाक घटना. Show all posts

छत्तीसगढ़ में हाथी ने 4 लोगों को चपेट में लिया, पिता-पुत्री और चाचा को कुचल कर मार डाला

No comments Document Thumbnail

 रायपुर :  छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां हाथी के हमले से घर में साे रहे चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों में पिता, पुत्री, चाचा व पड़ोसी युवक शामिल हैं. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। 


यह मामला नगर पंचायत बगीचा के गम्हरिया वार्ड नंबर 9 का है.जानकारी के मुताबिक, रात 12 बजे अकेले घूम रहे हाथी ने बगीचा में जमकर उत्पात मचाया. वहीं हाथी के हमले से पिता, पुत्री व चाचा की मौत हो गई. शोरगुल सुनकर बचाने आए पड़ोसी युवक को भी हाथी ने मौत के घाट उतार दिया. घटना की सूचना पर वन अमला और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। 


भीषण अग्निकांड : गहरी नींद में सोए परिवार पर काल बनकर बरसी आग, 7 लोग जिंदा जले

No comments Document Thumbnail

 Maharashtra Fire News :  महाराष्‍ट्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. एक मकान में आग लगने से 7 लोग जिंदा जल गए. मरने वालों में 3 महिला, दो पुरुष्‍ज्ञ और बच्‍चे शामिल हैं. आग की इस भीषण घटना से आसपास में भी कोहराम मच गया. हादसे इतनी सुबह हुआ है कि शुरुआत में तो पास-पड़ोस के लोग कुछ समझ ही नहीं सके. जब तक घटना की भयावहता का अंदाजा लगा, तब तक मकान खाक हो चुका था. वहीं, सुबह के चार बजे सभी पीड़ित गहरी नींद में सो रहे थे. वे कुछ समझ पाते तब तक आग की लपटों ने उन्‍हें अपनी आगोश में ले चुका था. बचने का कोई उपाय नहीं था.


जानकारी के अनुसार, महाराष्‍ट्र के संभाजीनगर में आग लगने की दर्दनाक घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि संभाजीनगर के छावनी परिसर इलाके में एक दुकान में आग लगी थी. पहल एक टेलर की दुकान में भीषण आग लगी थी. देखते ही देखते आग की लपटों ने ऊपर के फ्लोर को भी अपने आगोश में ले लिया. आग तुरंत पूरे घर में फैल गई. जिस बिल्डिंग में टेलर की दुकान थी, उसके ऊपर बने कमरों में एक परिवार रहता था. परिवार के सदस्‍य कुछ समझ पाते इससे पहले ही वे आग की चपेट में आ चुके थे. कुछ ही समय में सबकुछ खाक हो गया.

भीषण अग्निकांड में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों में 3 महिलाएं, 2 पुरुष और दो बच्‍चे शामिल हैं. भयावह घटना से पास-पड़ोस के साथ ही पुलिस प्रशासन भी सकते में आ गया. हालांकि, अभी आग लगने की वजहों का पता नहीं चल सका है. बता दें कि पड़ोसी जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था. स्‍थानीय लोगों ने अपने स्‍तर पर आग पर काबू का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके. घटना का पता चलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.