Media24Media.com: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव. Show all posts
Showing posts with label त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव. Show all posts

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय, पंचायत चुनावी बदलाव, बैलेट पेपर से होगा मतदान

No comments Document Thumbnail

 CG Nikay Chunav : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। राज्य के नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने घोषणा की है कि इस बार चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से संपन्न कराए जाएंगे। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि 7 जनवरी के बाद कभी भी आचार संहिता लागू हो सकती है।


मंत्री अरुण साव ने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं मार्च में शुरू हो रही हैं। इसे ध्यान में रखते हुए चुनावी प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने भरोसा जताया कि परीक्षाओं से पहले ही चुनाव संपन्न करा लिए जाएंगे। विद्यार्थी चुनावों की तैयारियों पर तेजी गतिसे काम किया जा रहा है।

हर तीन महीने में अपडेट होगी मतदाता सूची

चुनावी प्रक्रिया को और अधिक समावेशी बनाने के उद्देश्य से मंत्री ने बताया कि अब हर तीन महीने में मतदाता सूची का अपडेट किया जाएगा। इस पहल से ऐसे लोगों के नाम सूची में जोड़े जा सकेंगे, जो पहले किसी कारणवश छूट गए थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.