Media24Media.com: त्योहारी सीजन शुरू

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label त्योहारी सीजन शुरू. Show all posts
Showing posts with label त्योहारी सीजन शुरू. Show all posts

LPG Price Hike: त्योहार से पहले महंगाई का झटका, बढ़ गया कमर्शियल LPG सिलेंडर का दाम

No comments Document Thumbnail

 LPG Price Hike: त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले अक्टूबर महीने के पहले ही दिन लोगों को महंगाई का तगड़ा झटका लगा है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं. कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 48.5 रुपये तक बढ़ गए हैं. नई दरें मंगलवार यानी 1 अक्टूबर, 2024 से लागू हो चुकी हैं.


इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1740 रुपये हो गए हैं. इससे पहले 1 सितंबर को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 39 रुपये बढ़ाए थे. जबकि 1 जुलाई को तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी की घोषणा की थी, तब 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत में 30 रुपये की कटौती की गई थी.

घरेलू एलपीजी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं
हालांकि, इस बीच राहत की बात है कि घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने सिर्फ 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है, लेकिन घरेलू एलपीजी सिलेंडर (Domestic LPG Price) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 803 रुपये में बिक रहा है, जबकि कोलकाता में 14 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 829 रुपये है. मुंबई में घरेलू एलपीजी का दाम 802.5 रुपये और चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 918.5 रुपये है.

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.