Media24Media.com: तोहफा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label तोहफा. Show all posts
Showing posts with label तोहफा. Show all posts

दीपावली के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने बोनस राशि का वितरण कर किसानों को दिया तोहफा

No comments Document Thumbnail

कवर्धा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दीपावली मिलन समारोह के दौरान गन्ना किसानों को बोनस राशि का चेक वितरित किया, जिससे किसानों में उत्साह और खुशी का माहौल बन गया। बोनस राशि की यह पहल राज्य सरकार की ओर से किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने और उनके जीवन में समृद्धि लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। गन्ना किसानों ने दीपावली से पहले बोनस राशि मिलने पर छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का आभार व्यक्त किया। किसानों ने कहा कि बोनस राशि से उनकी दीपावली की खुशियां दोगुनी हो गई हैं, और अपने परिवार के साथ उत्सव को और अधिक उल्लास के साथ मना पाएं है।

उपमुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार हमेशा किसानों के हितों के प्रति सजग और समर्पित है। किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, और उनकी प्रगति से ही हमारा राज्य सशक्त बनेगा। इस बोनस राशि के माध्यम से हम उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं और भविष्य में भी किसानों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लाने के प्रति प्रतिबद्ध हैं। समारोह में गन्ना किसानों के चेहरे पर प्रसन्नता स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही थी।

उपमुख्यमंत्री ने सभी किसानों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए आश्वासन दिया कि सरकार उनके साथ खड़ी है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर  पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक, अनिल ठाकुरश्री कैलाश चंद्रवंशी, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, मनीराम साहू, बीरेन्द्र साहू, रामकृष्ण साहू, किसान संघ से सुरेश चंद्रवंशी, डोमन चंद्रवंशी, जीवन यादव, दिनेश चंद्रवंशी, ओपी चंद्रवंशी, पिंटू चंद्रवंशी, पंकज वर्मा सहित समस्त किसान संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

नए वर्ष में 1348 किमी लंबी 553 सड़कों के नवीनीकरण के कार्य स्वीकृत

No comments Document Thumbnail

रायपुर। लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने नए वर्ष पर प्रदेशवासियों को तोहफा देते हुए राज्य भर की 1348 किमी लंबी 553 सड़कों के नवीनीकरण के कार्यों की स्वीकृति प्रदान की है। साहू ने रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रदेश में सड़कों की गुणवत्ता पर ध्यान देने करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। साहू ने एडीबी के निर्माण कार्यों पर विशेष ध्यान केंद्रित करने की बात करते हुए कहा कि लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

समीक्षा बैठक में साहू ने सीजीआरडीसी को निर्देशित करते हुए कहा कि वो कार्यों का समय पर भुगतान करे एवं ठेकेदारों का नियमित रूप से भुगतान करते रहें ताकि विकास कार्य सुचारू रूप से चलते रहें। नई सड़कों के निर्माण, मरम्मत एवं नवीनीकरण के बारे में निर्देश देते हुए साहू ने कहा है कि सड़कों की गुणवत्ता, फुटपाथ से उनकी कनेक्टिविटी एवं दुर्घटना से बचने के लिए जरूरी ट्रेफिक सिग्नल्स का निर्माण कराने के साथ ही आवश्यक जगहों पर स्पीड ब्रेकर का निर्माण कराएं।

लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि राज्य की जनता को सुगम यातायात सुविधा प्रदान करने के लिए इमानदारी से काम करें और समय पर निर्माण कार्यों को पूर्ण कराएं। समीक्षा बैठक में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, लोक निर्माण विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर केके पीपरी समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.