Media24Media.com: तेलीबांधा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label तेलीबांधा. Show all posts
Showing posts with label तेलीबांधा. Show all posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्र की एकता, अखंडता के लिए राजधानी वासियों के साथ लगाई एकता दौड़

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब में राजधानी वासियों के साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता के लिए दौड़ लगाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित रन फॉर यूनिटी हम सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान एकता दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताममंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, टंकराम वर्मा, मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक सर्वश्री पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, गुरु खुशवंत साहेब ने भी एकता दौड़ लगाई।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का पुण्य स्मरण करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश शासन के दौरान सरदार पटेल ने अंग्रेजों के खिलाफ कई बड़े आंदोलनों का नेतृत्व किया। स्वतंत्रता के बाद उन्हीं के प्रयासों से रियासतों को एक करके उन्हें स्वतंत्र भारत में शामिल किया गया। साय ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत की अखंडता अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने कहा कि रन फॉर यूनिटी सभी लोगों को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने जिस संकल्प और साहस के साथ राष्ट्र को एकजुट किया, वह हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।

रन फॉर यूनिटी के आयोजन का उद्देश्य फिटनेस के मंत्र को भी देशभर में फैलाना है। सभी स्वस्थ रहेंगे तो देश अपनी पूरी ऊर्जा के साथ विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ पाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को धनतेरस, दीपावली, राज्य स्थापना, अन्नकूट और छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी। मंत्री राम विचार नेताम ने सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह पावन दिन हमें अपने देश की एकता अखंडता को बनाये रखने की प्रेरणा देता है। सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को हम भारतवासी कभी नहीं भूल सकते।

खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि रन फॉर यूनिटी देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा का संदेश देता है। सरदार पटेल ने देश की अखंडता के लिए 500 से अधिक रियासतों को एक बनाया। उन्होंने कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का जो लक्ष्य रखा है, इसे पूरा करने के लिए हम सभी मिलकर आगे बढ़े। गौरतलब है कि इस वर्ष दीपावली के उत्सव को देखते हुए 29 अक्टूबर को ही राष्ट्रीय एकता दिवस और रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया।

वाकेथान-2023 : लोकतंत्र के उत्सव में जनसामान्य में रहा अभूतपूर्व उत्साह

No comments Document Thumbnail

रायपुर। लोकतंत्र के उत्सव में स्वीप अंतर्गत आज तेलीबांधा मेरीन ड्राइव गौरव पथ पर आयोजित वाकेथान में जनसामान्य में अभूतपूर्व उत्साह रहा। मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित इस वाकेथान में बड़ी संख्या में बच्चे, युवा, बुजुर्ग, नववधु, दिव्यांगजन, ट्रांसजेंडर एवं जनसामान्य मतदाता उमंग एवं ऊर्जा के साथ शामिल हुए। 

हाथों में तिरंगा और मतदाता जागरूकता के स्लोगन लिखे तख्तियाँ लिए लोगों को मतदान का संदेश दिया। सभी ने  स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन का संकल्प लिया। सभी ने निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संकल्प लिया। वाकेथान में भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य सदस्यों ने सभी को मतदान के लिए प्रेरित किया।

छतीसगढ़ की पहचान बने कर्मा लोकनृत्य के साथ सभी म्यूजिक बैंड की मधुर धुन पर भारत निर्वाचन आयोग के गीत मैं भारत हूं..., माँ तुझे सलाम..., भारत देश मेरा...चक दे इंडिया .गीतों ने खुशनुमा माहौल में उमंग एवं उल्लास भर दिया। इस दौरान सौहार्द्रपूर्ण, एकता और विविधता लिए रंग-बिरंगे भारत की एक खुबसूरत तस्वीर दिखाई दी। लोग छत्तीसगढ़ की परंपरागत वेशभूषा और परिधानों में इस मतदाता जागरूकता वाक्थान में शामिल हुए ।जुंबा डांस ने उपस्थित जन समुदाय में अतिरिक्त ऊर्जा का संचार किया।

वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है, लोकतंत्र का भाग्य विधाता होता जागरूक मतदाता, वोट डालने जाएं अपना वोट काम में लाएं, वोट हमारा हैं अनमोल कभी ना लेंगे इसका मोल, प्रजातंत्र से नाता है भारत के मतदाता हैं, चुनाव आयोग का है आव्हान सबको करना है मतदान,  एक दो और तीन चार मतदान का दृढ़ विचार, एक वोट से होता फैसला मतदाता का यही हौसला, कर्तव्यों से कोई न रूठे किसी का वोट कभी न छूटे, मतदान हमारा अधिकार है इससे बनती सरकार है, भारत देश महान है करते सब मतदान है, वोटर लिस्ट में नाम लिखाएं वोटर कार्ड सभी बनवाएं नारे लिखी तख्तियाँ लेकर निकले जनसमुदाय ने लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।

वाकेथॉन 2023: दौड़ेगा रायपुर, वोट करेगा रायपुर

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने आज मरीन ड्राइव तेलीबांधा से वाकेथॉन का आयोजन किया गया। वाकेथॉन के द्वारा शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने और 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के सभी लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने प्रेरित किया गया। 

दौड़ेगा रायपुर, वोट करेगा रायपुर का उद्देश्य लेकर आयोजित हो रही इस वाकेथॉन में शहर के युवा, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन, तृतीय लिंग समुदाय के लोग, समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित शासकीय अधिकारी कर्मचारी और नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। यह वाकेथॉन सुबह तेलीबांधा तालाब स्थित मरीन ड्राइव से शुरू हुई। मरीन ड्राइव से शुरू हो घड़ीचौक-कलेक्टोरेट होकर वाकेथॉन वापस मरीन ड्राइव पर समाप्त हुई। वाकेथान की शुरुआत पर निर्वाचन आयोग के सदस्यों ने बोर्ड पर हस्ताक्षर कर लोगों को मतदान के लिए संदेश लिखें और आगामी चुनाव में मत अधिकार का उपयोग करने की अपील की।

इस वाकेथॉन भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमारके साथ आयुक्त द्वय अनूप चंद्र पांडेय और अरूण गोयल, भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त हृदेश कुमार, वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त धर्मेन्द्र शर्मा और नितेश व्यास, उप निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार साहू और आर.के. गुप्ता, उप निर्वाचन आयुक्त अजय भादू, महानिदेशक बी नारायणन, निदेशक यशवेंद्र सिंह, निदेशक (आई टी) अशोक कुमार, वरिष्ठ प्रधान सचिव एन.एन. बुटोलिया, प्रधान सचिव एस.बी. जोशी, संयुक्त निदेशक अनुज चांडक और अवर सचिव रितेश सिंह भी शामिल हुए। इस दौरान छतीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुश्री रीना बाबा साहब कंगाले, कमिश्नर संजय अलंग, पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी, कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे, एसएसपी प्रशांत अग्रवाल सहित नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी और सीईओ ज़िला पंचायत अविनाश मिश्रा भी उपस्थित रहें।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.