Media24Media.com: तेज रफ्तार कार

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label तेज रफ्तार कार. Show all posts
Showing posts with label तेज रफ्तार कार. Show all posts

गरियाबंद : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत

No comments Document Thumbnail

 रायपुर :  गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि कार की ठोकर से बाइक सवार युवक उछलकर 10 फीट दूर जा गिरा, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.


 यह हादसा फिंगेश्वर सूखा नदी के पास हुआ. इस हादसे में बाइक सवार फिंगेश्वर निवासी वीरेंद्र ध्रुव की मौत हो गई. वहीं बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. घटना के बाद कार चालक फरार हो गया है. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुटी है.

छत्तीसगढ़ में शिवनाथ ब्रिज पर हादसा, कार सवार लड़की की मौत, लड़का गंभीर

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले शिवनाथ ब्रिज पर रविवार सुबह तेज रफ्तार कार के ट्रक से टकरा जाने से कार में में सवार लड़की की मौत हो गई और लड़का गंभीर रूप से घायल है। सुबह तकरीबन साढ़े चार बजे के आसपास हादसा हुआ।


 क्रेटा कार दुर्ग की ओर आ रही थी, जबकि ट्रक राजनांदगांव की ओर जा रही थी। लड़के का नाम प्रशांत पांडेय बताया गया है, लड़की का नाम पूजा बताया गया है।

CG Accident: लड़की को गंभीर चोटें आई थी, निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। कार तेज रफ्तार में थी, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पूजा को अस्पताल पहुंचा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.