Media24Media.com: तृतीय लिंग

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label तृतीय लिंग. Show all posts
Showing posts with label तृतीय लिंग. Show all posts

‘‘सांझ‘‘ एक शाम कार्यक्रम में ट्रांसजेडरों ने जीता दर्शकों का दिल, गीतों पर थिरके कलाकार

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : सांझ एक शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के तृतीय लिंग (ट्रांसजेंडर) कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस समूह के कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी, हिन्दी और क्लासिकल गीतों से मनोरंजक और दिल को छू देने वाली प्रस्तुतियां दी। दर्शकों ने ट्रांसजेंडरों की प्रतिभा को सराहा। कलाकारों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। 


सांझ एक शाम तृतीय लिंग कलाकारों के नाम संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से तृतीय लिंग वर्ग के कलाकारों ने एक सुंदर शाम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत विगत वर्ष संस्कृति संचालक विवेक आचार्य के मार्गदर्शन में की गई थी। छत्तीसगढ़ में किन्नर समाज की प्रतिभा को साँझ के मंच पर राष्ट्रीय स्तर पर प्राथमिकता मिल रही है। सांझ एक शाम कायर्क्रम की मुख्य अतिथि पूर्व महापौर रायगढ़ तृतीय लिंग समूह की मधु बाई थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य ने की। तृतीय समुदाय के कलाकारों को मौका देने के लिए आयोजित सांझ एक शाम कार्यक्रम के लिए तृतीय लिंग समूह की ओर से विद्या राजपूत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत को धन्यवाद ज्ञापित किया। 

कार्यक्रम में तृतीय लिंग समूह के कलाकारों ने उत्साह से हिस्सा लिया। जांजगीर चांपा से आए प्रतिमा ग्रुप के कलाकारों द्वारा मां काली वंदना एवं नृत्य से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद स्वरागिनी ग्रुप के कलाकारों ने सुआगीत, कर्मा गीत, ददरिया व होली के गीतों में अपनी प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। रायपुर के युवराज बाघ एवं साथी द्वारा कत्थक में शिव वंदना की प्रस्तुति दी गई। इसके साथ-साथ उन्होंने कत्थक तिहाई, परन और ठुमरी में अपने अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया। 

दुर्ग के कांता एली महानंद ने क्लासिकल नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रतिमा डांस ग्रुप द्वारा किन्नर के जीवन पर आधारित आकर्षक एवं संगीतमय कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी ए.आई.जी. संजय सिंह, जनसंपर्क विभाग के संयुक्त संचालक आलोक देव, समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक नदीम काजी, उप संचालक संस्कृति एवं राजभाषा उमेश मिश्रा, आदिवासी कला परिषद के अध्यक्ष नवल शुक्ला, तृतीय लिंग समूह से विद्या राजपूत, वरिष्ठ फोटो ग्राफर दीपेन्द्र दीवान सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल: बुजुर्गों, दिव्यांगजन और तृतीय लिंग समुदाय के लिए हेल्पलाईन सुविधा शुरू

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और तृतीय लिंग समुदाय के लोगों को आपातकालीन स्थिति में जरूरी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नई हेल्पलाइन सुविधा शुरू की गई है। इस सुविधा के जरिये मेडिकल सहायता ,पेंशन के साथ ही विभिन्न योजनाओं में आ रही दिक्कतों का त्वरित समाधान किया जाएगा। महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया और नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज इस नई सेवा का विधिवत् शुभारंभ किया। इस नई हेल्पलाइन सुविधा का संचालन समाज कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है।



अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महिला बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल के अनुमोदन पर हर वर्ष लगभग 10 हजार दिव्यांगजनों को मोटराईज्ड ट्राइसाइकिल सहित अन्य पुनर्वास उपकरण वितरित किए जाएंगे। इसी प्रकार 15 हजार दिव्यांगजनों को उनके रूचि के मुताबिक रोजगार से जोड़ने के लिए कौशल उन्नयन प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनमें 5-5 हजार अस्थि बाधित, दृष्टि बाधित और मुक बधिर दिव्यांगजनों को कौशल उन्नयन प्रशिक्षण देने की कार्ययोजना बनाई गई है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य स्थापना दिवस से बुजुर्गों, दिव्यांग और तृतीय लिंग समुदाय के लिए हेल्पलाईन नम्बर 155326 और टोल फ्री नम्बर- 1800-233-8989 की सुविधा शुरू करने की घोषणा की थी। समाज कल्याण विभाग द्वारा इस सुविधा का संचालन प्रायोगिक तौर पर किया जा रहा था। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर इसका विधिवत् शुभारंभ हुआ है। इस नई सुविधा से महतारी एक्सप्रेस-102, मेडिकल  हेल्पलाइन 104 और आपातकालीन सेवाओं के लिए जारी नंबर 112 को भी जोड़ दिया गया है। इससे बुजुर्ग, दिव्यांग और तृतीयलिंग समुदाय के लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि ऐसे वृद्धजन जो घर में अकेले हो और जिनकी संतानें प्रदेश के बाहर कार्यरत हैं, उनके लिए आपात स्थितियों में सहायता के लिए प्रदेश में कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं थी। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने 01 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए एक नवंबर, राज्य निर्माण दिवस से सियान हेल्पलाइन शुरू करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले वृद्धजनों की समुचित देखभाल करना हमारा नैतिक दायित्व है। राज्य सरकार बुजुर्गों को हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है।

समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पिछले एक नवम्बर से नई हेल्पलाईन सुविधा का ट्रायल चल रहा था। प्रतिदिन लगातार वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांग पेंशन, विभागीय योजनाओं की जानकारी ले रहे हैं। साथ ही तृतीय लिंग के व्यक्ति रोजगार और राज्य सरकार द्वारा उन्हें दिए जा रहे लाभों के बारे में पूछ रहे हैं। समाज कल्याण विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजन और उभयलिंग व्यक्तियों के कल्याण और पुनर्वास के लिए कई योजनाएं और कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। हेल्पलाईन और टोल फ्री नम्बर के माध्यम से विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ आपातकालीन सेवाएं, परामर्श, शिकायत, पेंशन भुगतान के निराकरण जैसी कई मदद ली जा सकती है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.