Media24Media.com: तुमगांव न्यूज

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label तुमगांव न्यूज. Show all posts
Showing posts with label तुमगांव न्यूज. Show all posts

कृषि भूमि पर कारखाना नहीं खोलने देने का संकल्प,12-13 फरवरी को पदयात्रा कर करेंगे विरोध प्रदर्शन

No comments Document Thumbnail

तुमगांव। छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले खैरझिटी (तुमगांव) में किसान पंचायत का आयोजन किया गया । मुख्य वक्ता राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे थे। अध्यक्षता किसान नेता ठा.रामगुलाम सिंह ने किया। इस किसान पंचायत में 15 गांव से हजारों किसानों ने भाग लिया। 

किसान पंचायत सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के अध्यक्ष अनिल दुबे ने कहा कि किसान अपने-अपने पंचायत एवं ग्रामसभा में उद्योग लगने के लिए अनुमति नहीं देंगे तो किसी भी हालत में कोई भी उद्योगपति कृषि भूमि में उद्योग नहीं लगा सकते हैं। इस पर अंचल से पधारे हजारों किसानों ने एक स्वर में कृषि भूमि पर उद्योग नहीं लगने देने का संकल्प लिया। किसान नेता ठा. रामगुलाम सिंह ने कहा कि पंचायत एवं ग्रामसभा की सहमति के बिना कोई भी शासन-प्रशासन न तो कृषि भूमि पर उद्योग लगाने के लिए अनुमति दे सकते हैं और न तो उद्योगपति उद्योग लगा सकते हैं। 

किसान मोर्चा के प्रवक्ता कही ये बात

किसान मोर्चा के प्रवक्ता जागेश्वर प्रसाद ने कहा कि एक तरफ भूपेश बघेल की सरकार कहती है कि कृषि भूमि में उद्योग लगने नहीं देंगे और दूसरी तरफ पंचायत एवं ग्रामसभा में बिना प्रस्ताव पास किए उद्योगपतियों से सीधे समझौता कर किसानों को धोखा देने का कार्य कर रही है। यह भूपेश सरकार की किसान विरोधी नीति को उजागर करती है। 

12 -13 फरवरी को 16 गांव में पदयात्रा

किसान पंचायत सभा को महासमुंद जिला के प्रमुख किसान नेता छन्नू साहू, श्रीधर चंद्राकर, अलखराम साहू, नंदकिशोर यादव, नंद कुमार साहू,उदयराम चंद्राकर, बेदराम यादव, जीवन लाल साहू(सरपंच), डिगेश्वर चंद्राकर, तारेन्र्द यादव(खैरझिटी उप सरपंच) ,शंकर ध्रुव, नंदलाल पटेल,चैनुराम साहू आदि ने संबोधित किया। अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 12 -13 फरवरी को 16 गांव में पदयात्रा किया जाएगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.