Media24Media.com: तीन वर्षीय मासूम

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label तीन वर्षीय मासूम. Show all posts
Showing posts with label तीन वर्षीय मासूम. Show all posts

CG NEWS : मुंह में छिपकली घुसने से तीन साल के बच्चे की मौत

No comments Document Thumbnail

रायपुर : कोरबा जिले के बांकीमोंगरा इलाके में तीन वर्षीय मासूम बच्चे के मुंह में छिपकली के घुस जाने से उसकी मौत हो गई। नागिनभंटा मुहल्ले में सामने आई इस हृदय विदारक घटना के बाद लाके में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि, घटना के वक्त मासूम की मां कुछ सामान लेने दुकान गई हुई थी। फिलहाल पुलिस मामले की विवचेना कर रही है। घटना कोरबा के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र की है।


मिली जानकारी के अनुसार, राजकुमार पांडे का पूरा परिवार नागिनभांठा में रहता है। दो भाई बहनों में छोटा बेटा जगदीश पांडे घर के पास ही खेल रहा था। तब उसकी मां पास में ही मौजूद दुकान में कुछ सामान लेने गई थी। इस दौरान जहरीली छिपकली मासूम के मुंह में घुस गई, जिससे उसकी मौत हो गई। 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर लाश को पीएम के लिए भेज दिया। पीएम के बाद ही बच्चे का शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मासूम की मौत से इलाके में शोक का माहौल है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.