Media24Media.com: तस्कर गिरफ्तार

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label तस्कर गिरफ्तार. Show all posts
Showing posts with label तस्कर गिरफ्तार. Show all posts

महासमुंद में 1 करोड़ से ज्यादा का गांजा बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद। महासमुंद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अलग-अलग मामलों में गाड़ियों से एक करोड़ से ज्यादा कीमत का गांजा जब्त किया, वहीं दूसरी ओर स्कार्पियों से 50 लाख कीमत के सोने के टुकड़े व ज्वेलरी के साथ 19.50 लाख रुपए नगदी बरामद किया है. मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.


जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़-ओड़िसा सीमा पर स्थित चेक पोस्ट रेहटीखोल के पास रविवार को चेकिंग के दौरान बरगढ़, ओडिसा की तरफ से आ रही सफेद रंग की स्कार्पियो को रोका कर जांच की गई. गाड़ी में सवार दो व्यक्तियों ने कार मे सोना रखकर परिवहन करना स्वीकार किया. वाहन की तलाशी लेने पर एक प्लास्टिक थैला के अंदर 4 नग कच्चे सोना का टुकड़ा मिला.

दोनों संदेहियो की निशानदेही पर दो औऱ व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया. संदेहियों के कब्जे में रखे थैला की तलाशी में विभिन्न प्रकार के सोने के आभूषण और 19,50,000 रुपए नगदी मिला. संदेहियों को सोने एवं नगदी रकम रखने के संबंध में धारा 91 जाफौ का नोटिस देकर कागजात पेश करने कहा गया है. जिनके पास कोई कागजात न होने पर धारा 102 के तहत जब्ती कार्रवाई की गई.

वहीं महासमुंद की कोतवाली व सिघोडा पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरणों में 1 करोड़ 7 लाख 45 हजार मूल्य का 214.9 किलो गांजा जब्त किया. कोतवाली पुलिस ने कार से 164.9 किलो गांजा के साथ दो आरोपी को और सिघोडा पुलिस ने जिप्सी वाहन से 50 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तीन आरोपियों मे से दो महाराष्ट्र और एक हरियाणा का रहने वाला है. पुलिस दोनो प्रकरणों में नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है.


महासमुंद : नशे के खिलाफ की पुलिस की बड़ी कारवाई, 25 लाख के गांजा के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद :  छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में 25 लाख के गांजा के साथ 6 अंतर्राजीय तस्कर को गिरफ्तार किया है।पुलिस लगातार तस्करों पर कार्रवाई कर रही है, फिर भी नशे का यह काला धंधा पर अंकुंश नहीं लग रही है। मुखबिर की सूचना पर पिथौरा में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संदिग्ध वाहन के चेकिंग के दौरान उडीसा से छत्तीसगढ की ओर आ रही सिल्वर कलर की बोलेरो क्रमांक MP 09 FA 1779 पर तलाशी के दौरान 50 पैकेटों पर गांजा पकड़ाया है।


मादक पदार्थ गांजा और बोलेरो वाहन को पुलिस ने किया जप्त किया है। पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपी बोलेरो वाहन के छत में बने विशेष चेम्बर के अंदर गांजा छिपाकर ले जा रहे थे। यह गांजा उड़िसा से मध्यप्रदेश ले जा रहे थे। पकड़े गए सभी आरोपी मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं।

Mahasamund Crime: सरायपाली से 40 लाख के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 Mahasamund Crime : सरायपाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की है। मुखबिर से सुचना मिली थी कि ग्राम खपरीडीह वन विभाग नर्सरी के पास नाली मे ग्राम खपरीडीह का राधेश्याम कलेत एवं ग्राम कसलबा का अशोक सोना भारी मात्रा में गांजा छुपा कर रखे हैं और उसे इधर-उधर करने की तैयारी कर रहे हैं।


जिस सूचना पर थाना सरायपाली से टीम तैयार कर घेराबंदी कर पकड़ा गया पूछने पर अपना नाम राधेश्याम कलेत पिता मुरली उम्र 28 वर्ष निवासी कसालवा बताये जिनके संयुक्त कब्जे से हरे रंग के प्लास्टिक पैकेट में 80 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल किमत 40,00,000 (40 लाख) रुपए जप्त किया गया और समस्त वैधानिक कार्यवाही करते हूए थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 24/24 धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीकृत कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

आरोपी
01- राधेश्याम कलेत पिता मुरली उम्र 33 वर्ष निवासी खपरीडीह थाना सरायपाली जिला महासमुंद।

महासमुंद : सोने की बिस्किट और पत्ती की तस्करी, 5 तस्कर गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद। लग्जरी कार से सोने का बिस्किट और पत्ती की तस्करी करते 5 स्मगलर पकड़े गए है। सिंघोडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अन्तर्राजीय चेक पोस्ट रेहटीखोल (छ0ग0 ओड़िसा बाॅर्डर) के पास पुलिस पार्टी द्वारा संदिग्ध वाहनो की चेकिंग की जा रही थी तभी बरगढ़ ओडिसा की तरफ से एक सफेद रंग की हुण्डई क्रेटा कार क्रमांक WB 08 C 3900 तेज रफ्तार से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी। उक्त वाहन को चेक पोस्ट के पास रोका गया, कार में 03 व्यक्ति सवार थे। 


तीनों संदिग्धों को वाहन से उतार कर पूछताछ करने पर सही तरीके से जवाब नही देने व जवाब गोलमोल व संतोषप्रद नही पाये जाने से गंभीरता से पूछताछ किया जा रहा था कि उसी दरमियान उनके अन्य साथी दारान एक लाल रंग का हुण्डई आई20 कार क्रमांक MH 13 DE 3330 आया। जिसमें 02 व्यक्ति बैठे थे। 

वाहन को रोका गया व पूछताछ कर वाहन की तलाशी ली गई। वाहन के पिछला सीट के सामने एक चेम्बर मिला जिसे उक्त वाहन चालक से खोलवाया गया जिसके अंदर एक पिले रंग के थैला के अंदर चार पैकेट मिला पैकेट के संबंध में पूछताछ करने पर सोने का पैकेट होना बताया।

पुलिस की टीम के द्वारा थैला के अंदर चार पैकेटों खोल देखने पर 01. एक पैकेट में सोने का बिस्कीट कुल 20 नग वजनी 2.482 कि.ग्रा. 02. एक पैकेट में सोने का बिस्कीट 19 नग वजनी 2.411 कि.ग्रा. 03. एक पैकेट में सोने का पत्ती 11 नग वजनी 1.279 कि.ग्रा. 04. एक पैकेट में सोने का पत्ती वजनी 1.279 कि.ग्रा. कुल सोना वजनी 7.451 कि.ग्रा. रेपर का वजन 0.41 ग्राम कुल वजनी 7.861 कि.ग्रा. जुमला कीमती 4,76,86,400 रूपये। 

पुलिस की टीम के द्वारा सोने का बिस्कटी एवं सोने का पत्ती के संबंध में वैध दस्तावेज व कागजात पेश करने हेतु नोटिस दिया गया। उक्त व्यक्तियों के द्वारा कोई भी वैधानिक दस्तावेज पेश नही होना बताये। पुलिस की टीम को उक्त सोने की पैकेट को खडकपुर कलकत्ता हाईवे से पुणे महाराष्ट्र ले जाना बताये। सोने का बिस्कीट, पत्ती एवं रेपर कुल वजनी 7.861 कि.ग्रा. जुमला कीमती 4,76,86,400 रूपये, एक आई20 कार कीमती 7,00,000 रूपये, एक हुण्डई के्रटा कार कीमती 10,00,000 रूपये तथा 05 नग विभिन्न कंपनी के मोबाईल कीमती 50000 रूपये कुल जुमला कीमती 4,94,36,400 (चार करोड चैरानवे लाख छत्तीस हजार चार सौ रूपये) जप्त कर थाना सिंघोडा में अपराध/धारा 102 जा.फौ. के तहत् कार्यवाही किया गया।


महासमुंद पुलिस की बड़ी कामयाबी, 1 करोड़ के गांजा के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। छत्तीसगढ राज्य के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन पर कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में महासमुंद पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. तस्कर के पास से 1 करोड़ का गांजा जब्त किया गया है.


दरअसल, महासमुंद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी. बरगढ ओडिशा से अवैध गांजे की बड़ी खेप एक सफेद रंग के आयसर ट्रक में है, ओडिशा से महासमुन्द होते हुए रायपुर के रास्ते मध्यप्रदेश ले जाने वाला है. सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई.

एसपी धर्मेन्द्र सिंह के निर्देश पर महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर भी बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच की गई. बरगढ़ ओडिशा की तरफ से एक लाल रंग के आयसर प्रो 3015 ट्रक क्रमांक MP 09 GG 9450 महासमुन्द की ओर आ रही थी.

एन.एच.53 रोड ग्राम रेहटीखोल के पास पहुचा जिसे घेराबंदी कर रोका गया. वाहन में 1 व्यक्ति सवार मिला, जिससे नाम पता पूछने पर व्यक्ति ने अपना नाम (01) सुनील भवर पिता डोगर सिंह भवर उम्र 22 वर्ष सा. मल्हेरा थाना गेधवानी जिला धार मध्यप्रदेश का होना बताया. ओडिशा आने का कारण और ट्रक में क्या रखना, पूछे जाने पर पेड़-पौधा रखना और पेड-पौधों को बरगढ़ ओडिशा से चितौड़ राजस्थान ले जाना बताया.

पुलिस की टीम को संदेह होने पर उक्त व्यक्ति से कड़ाई से पूछताछ करने पर टाल मटोल और गोलमोल जवाब देने लगा. वाहन की तलाशी ली गई. वाहन के पीछे ट्राली में पेड-पौधा भरा हुआ था, जिसे हटा कर देखने पर 16 नग प्लास्टिक बोरिया भरा हुआ था, जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला, जिसे खोल कर देखने पर भी अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला.

वाहन में कुल 16 नग प्लास्टिक बोरीयों में प्रत्येक बोरी में 25-25 किलों ग्राम कुल 400 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला. वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाए जाने पर मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर 4 क्विंटल गांजा कीमती लगभग 10000000 रूपये आकी गई है.

आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और राजस्थान में बिक्री करने ले जाना बताए. भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपी के विरूद्ध धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत थाना सिंघोडा में कार्रवाई की गई.


छत्तीसगढ़ मे बाघ की खाल के साथ 10 तस्कर गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

रायपुर। इंद्रावती टायगर रिजर्व में एंटीपोचिंग के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई की गई है। इंद्रावती टायगर रिजर्व बीजापुर, सामान्य वन मंडल बीजापुर और एंटीपोचिंग उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व, गरियाबंद की संयुक्त टीम ने मद्देड़ बफर रेंज में 10 आरोपियों को बाघ की खाल के साथ पकड़ा है। वन विभाग द्वारा वन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देश पर एंटीपोचिंग के संबंध में निरंतर कार्यवाही हो रही है। इसी क्रम में मद्देड़ बफर रेंज में भी वन विभाग की नजर ऐसे मामलों पर बनी हुई है।


मामलें के मुख्य आरोपी को ग्राम कांडला से गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वन विभाग लगातार इस संबंध में मुखबिरों से प्राप्त सूचनाओं का अन्वेषण कर रहा था। विभाग को यह जानकारी मिली कि तंत्र विद्या के लिए कुछ लोग बाघ की खाल प्राप्त करने में लगे हुए है। इस पर 15 सदस्यों की एंटीपोचिंग टीम गठित की गई। टीम ने ट्रैक करने पर सफेद रंग की मारूति वैगन आर को रूद्रागम गांव की ओर जाते देखा। गाड़ी का पीछा किया गया। गाड़ी रूद्रागम में एक व्यक्ति के घर रूकी और कार से पांच लोग उतरे और घर में प्रवेश किया। एंटीपोचिंग टीम जब घर में पहुंची तब उन्हें एक नग बाघ का खाल मिला। इसकी लम्बाई 2.15 मीटर और चौड़ाई एक मीटर है।

आरोपियों में आरती दास, विक्रम ठाकुर, प्रीतम लाल साहू, तामेश्वर जैन, काका दीपक, मनोज कुरसम, किशोर दशराहिया शामिल है। साथ ही अन्य दो आरोपी फरार है, जिनकी पतासाजी की जा रही है। यह कार्यवाही प्रधान मुख्य वन सरंक्षक वी. श्रीनिवास राव तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) सुधीर अग्रवाल के निर्देशन में गठित टीम द्वारा की गई। कार्यवाही के संयुक्त टीम में गंणवीर धम्मशील, उपनिदेशक इंद्रावती टायगर रिजर्व बीजापुर, वरूण जैन, उपनिदेशक उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व गरियाबंद और अशोक पटेल, वन मण्डलाधिकारी, वन मण्डल बीजापुर शामिल हैं।

इस विशेष टीम में इन्द्रावती टायगर रिजर्व से संजय रौतिया सहायक संचालक बफर हितेश कुमार ठाकुर वन परिक्षेत्र अधिकारी फरसेगढ़, संतोष लंकन वनपाल मददेड़ बफर एवं अन्य सभी मददेड़ बफर के स्टॉफ तथा सामान्य वनमण्डल से देवेन्द्र कुमार गोंड उपवनमण्डाधिकारी बीजापुर योगेश रात्रे वन परिक्षेत्र अधिकरी भैरमगढ़ एवं उदन्ति सीतानदी टायगर रिजर्व से गोपाल कश्यप, चन्द्रबली ध्रुवे, रोहित निषाद, ऋषि धु्रव, फलेश दिवान, दिरेन्द्र धु्रव, ओम प्रकाश राव, चुरामन लाल, तारकेश्वर देवांगन, भूपेन्द्र भेड़िया, शिव शामिल है। प्रकरण में आरोपियों से पूछताछ कर वन्यप्राणी अधिनियम 1972 के तहत कार्यवाही की जा रही है।


रायपुर में नशीली सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

रायपुर :  प्रतिबंधित नशीली सिरप के साथ आरोपी चंदन कुमार मण्डल को गिरफ्तार किया गया है.दरअसल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट को प्रतिबंधित नशीली सिरप/टेबलेट की अवैध रूप से खरीदी-बिक्री एवं इस व्यवसाय में अवैध रूप से संलिप्त लोगों की पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट टीम द्वारा कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुुश लगाने हेतु मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर अवैध नशीली सिरप/टेबलेट के कारोबार की सूचना एकत्रित की जा रही है।


इसी क्रम में सूचना प्राप्त हुई कि थाना आमानाका क्षेत्रांतर्गत टाटीबंध स्थित एम्स अस्पताल गेट नंबर 04 पास एक व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित नशीली सिरप रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम देव चरण पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) द्वारा थाना प्रभारी आमानाका निरीक्षक संतराम सोनी को आरोपी को प्रतिबंधित नशीली सिरप के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर थाना प्रभारी आमानाका के नेतृत्व में थाना आमानाका पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम चंदन कुमार मण्डल निवासी कबीर नगर रायपुर का होना बताया।

 टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में कोडीस्टार कफ सिरप (कोडीन फस्फेट एण्ड क्लोरफेनीरामीन मिलेट सिरप) रखा होना पाया गया। उक्त प्रतिबंधित नशीली सिरप रखने के संबंध में चंदन कुमार से वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत करने कहने पर उसके द्वारा कोई वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी चंदन कुमार मण्डल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 10 शीशी प्रतिबंधित नशीली कोडीस्टार कफ सिरप जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 59/23 धारा 21(बी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.