Media24Media.com: तपती धुप

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label तपती धुप. Show all posts
Showing posts with label तपती धुप. Show all posts

CG WEATHER : तपती धुप के साथ लगातार चढ़ेगा पारा, राजधानी में 40 के क़रीब पहुंचा पार…

No comments Document Thumbnail

 CG WEATHER :  प्रदेश की राजधानी रायपुर में बदली-बारिश का दौर थम गया है। शहर के अंदर मौसम पूरी तरह से साफ होने के बाद तापमान फिर बढ़ रहा है। रायपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर का मौसम शुष्‍क ही रहेगा। सुबह से तीखी धूप निकली हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा।


मंगलवार के बाद आज बुधवार को भी रायपुर में सुबह से तीखी धूप है। मंगलवार को दिनभर यहां चिलचिलाती धूप और उमस ने परेशान किया। नमी 71 प्रतिशत तक थी। अधिकतम तापमान रायपुर में 39.8, माना में 39, बिलासपुर में 40.6, राजनांदगांव में 40.5, पेण्ड्रारोड में 38.3, अंबिकापुर में 37.9, जगदलपुर में 39.4 और दुर्ग में 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राजधानी में बीती रात न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस था।

मौसम विशेषज्ञ एच.पी. चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ 64 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर में स्थित है। एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका पूर्वी बिहार से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक झारखंड, उड़ीसा होते हुए है। प्रदेश में 17 अप्रैल को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि का क्रम लगातार जारी रहने की संभावना है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.