Media24Media.com: तनाव मुक्त

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label तनाव मुक्त. Show all posts
Showing posts with label तनाव मुक्त. Show all posts

आत्मचिंतन है उन्नति की सीढ़ी, पर चिंतन है पतन की जड़- भगवान भाई

No comments Document Thumbnail

महासमुंद (25 सितम्बर)। दूसरों की विशेषताएं देखने और धारण करने में ही हमारी आत्मा की उन्नति होती है। दूसरों के अवगुण को देखकर अगर हम उनका चिंतन-मनन करते हैं और उन्हें जगह-जगह फैलाते हैं, तो वे पलट कर हमारे पास ही आ जाते हैं और हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं। आत्मचिंतन उन्नति की सीढ़ी है और पर चिंतन पतन की जड़ है। उक्त उदगार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू राजस्थान से आये हुए बी के भगवान भाई के हैं। वे स्थानीय ब्रह्माकुमारीज राजयोग सेवाकेंद्र में एक दिवसीय राजयोग साधना कार्यक्रम में पधारे हुए ईश्वर प्रेमी भाई-बहनों को खुशहाल जीवन के लिए स्व चिन्तन विषय पर बोल रहे थे।


उन्होंने कहा कि यदि हम स्वयं आंतरिक रूप से रिक्त होंगे तो अपनी रिक्तता को बाहरी तत्वों से भरने के लिए हमेशा दूसरों से कुछ लेने का प्रयास करेंगे। यदि हमारा अंतर्मन प्यार, सौहार्द और मैत्री भाव से भरा रहेगा तो हम जगत में प्यार और मैत्री को बाँटते चलेंगे। उन्होंने कहा कि राजयोग के द्वारा ही हम अपने संस्कारों को सतोप्रधान बना सकते हैं। इंद्रियों पर काबू कर सकते हैं। क्रोध मुक्त और तनाव मुक्त रहने के लिए हमें रोजाना ईश्वर का चिंतन, गुणगान करना चाहिए। सकारात्मक चिन्तन से हम जीवन की विपरीत और व्यस्त परिस्थितियों में संयम बनाए रखने की कला है।


भगवान भाई ने आध्यात्मिक ज्ञान को सकारात्मक विचारों का स्रोत बताते हुए कहा कि वर्तमान में हमे आध्यात्मिकता को जानने की जरुरी है। आध्यात्मिकता की परिभाषा बताते हुए उन्होंने कहा स्वयं को जानना, पिता परमात्मा को जानना, अपने जीवन का असली उद्देश्य को और कर्तव्य को जानना ही आध्यात्मिकता है। आध्यात्मिक ज्ञान द्वारा सकारात्मक विचार मिलते हैं। जिससे हम अपने आत्मबल से अपना मनोबल बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सत्संग से प्राप्त ज्ञान ही हमारी असली कमाई है। इसे न तो चोर चुरा सकता है और न आग जला सकती है। ऐसी कमाई के लिए हमें समय निकालना चाहिए। सत्संग के द्वारा ही हम अच्छे संस्कार प्राप्त करते हैं और अपना व्यवहार सुधार पाते हैं।

महासमुन्द ब्रह्माकुमारी राजयोग सेवाकेंद्र की संचालिका बी के प्रीति बहन जी बताया कि सृष्टि सृजनहार परमात्मा शिव नयी सृष्टि बनाने के लिए वर्ष 1937 में प्रजापिता ब्रह्मा के तन में अवतरित हुये। तब ब्रह्मा बाबा ने अपनी पूरी सम्पत्ति ट्रस्ट बनाकर विश्व सेवा हेतु समर्पित कर दिया। अपना तन मन धन ईश्वरीय सेवा में लगाना समाज की सेवा करना, यही हमारा जीवन है।

स्थानीय ब्रह्माकुमारीज राजयोग सेवाकेंद्र की राजयोग शिक्षिका बी के सुषमा बहन ने कहा कि ब्रह्मा बाबा ने अनेक आत्माओं को अपना प्यार देकर उसमें शक्तियां भरी एवं उसे सर्व बंधनों से मुक्त कराया। बाबा ने परचिंतन एवं परदर्शन से मुक्त बन परोपकारी बनने की शिक्षा दी। उन्होंने बताया कि ब्रह्मा बाबा ने 33 वर्षोँ तक परमात्मा शिव का साकार माध्यम बन अनेक बच्चों में ज्ञान, योग एवं धारणा का बल भरकर विश्व कल्याण के लिए देश के कोने-कोने में भेजा।

तनाव से मुक्ति परीक्षा में सफलता का सबसे बड़ा मंत्र: मुख्यमंत्री साय

No comments Document Thumbnail

रायपुर। रामकृष्ण मिशन के छात्र -छात्राओं से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि तनाव से मुक्त रहने से ही परीक्षा में सफलता का सबसे बड़ा मंत्र है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नारायणपुर में स्कूली बच्चों से चर्चा करते हुए कहा कि परीक्षा की अच्छी तैयारी के साथ ही तनाव मुक्त रहना भी उतना ही जरूरी है।

मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा बच्चों से परीक्षा पर चर्चा का उल्लेख करते हुए कहा कि बच्चे परीक्षा के दिन पूरी तरह शांतचित्त होकर परीक्षा हाल में पहुंचें और किसी भी प्रकार का तनाव न लें। परीक्षा के समय प्रश्नों को भली-भांति पढ़ और समझ लें और सबसे सरल प्रश्नों के उत्तर को सबसे पहले हल करें। उन्होंने परीक्षा के पूर्व पढ़ने के साथ ही लिखने का अधिक से अधिक अभ्यास करने को कहा, जिससे परीक्षा के दौरान लिखने की गति अच्छी रहे।

मुख्यमंत्री साय ने इन बच्चों से कहा कि यहां पर उच्च शिक्षा की समुचित सुविधा के लिए अब नारायपुर में कॉलेज भी खोलने जा रहे हैं, इस पर बच्चों ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी, रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी व्याप्तानंद सहित आश्रम के पदाधिकारी तथा शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.