Media24Media.com: तनाव दूर करने के लिए योग

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label तनाव दूर करने के लिए योग. Show all posts
Showing posts with label तनाव दूर करने के लिए योग. Show all posts

अगर आप भी मानसिक रूप से परेशान हैं तो इस हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल, 13 भाषाओं में मिलेगी सुविधा

No comments Document Thumbnail

आजकल की भाग दौड़ भरी जिन्दंगी में मानसिक तनाव (Mental Stress News) एक ऐसे बीमारी है जो किसी को बक्श नहीं रही है| तनाव एक ऐसा शब्द बन गया है जो सुबह से उठते ही हर कोई महसूस करता है| डराने वाली बात यह भी है की छोटी उम्र के बच्चों से लेकर नौजवान और बूढ़े इसकी चपेट में है। कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के बाद भविष्य को लेकर बनी अनिश्चितता ने मानसिक तनाव के मामलों में भी बढ़ोतरी ला दी है। विडंबना यह भी है कि मानसिक तनाव पर समाज में ना तो खुलकर बात होती है ना ही तनाव से उभरने के लिए हमारे पास पर्याप्त डॉक्टर एवं साधन मौजूद हैं।





ऐसे में इस संवेदनशील मुद्दे पर काम करने और आमजन को तनाव मुक्त करने के लिए राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (एनआइईपीवीडी) ने बेहतर पहल की है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से संस्थान ने एक राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1800-599-0019 'किरण' जारी किया है, जिस पर कॉल करके तनाव ग्रसित लोग मदद ले सकेंगे।





13 भाषाओं में कर सकते हैं बात (Mental Stress News)





इस मौके पर एमएचआरएच के उद्देश्य जैसे मेंटल हेल्थ से ग्रसित व्यक्ति की शीघ्र पहचान, प्राथमिक उपचार तथा परामर्श करके तनाव से मुक्त करने की सुविधा के बारे में बताया गया। जो पूरे भारत में एक ही हेल्प लाइन नम्बर में फोन करके इसका लाभ किसी भी समय पर लिया जा सकता है। यह सुविधा 13 भाषाओं में उपलब्ध है। इसकी जानकारी सभी बीएमओ, मेडिकल ऑफिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, अस्तपताल स्टाफ, मेडिकल छात्र-छात्रा, जनप्रतिनिधि, दिव्यांगजनों को इसकी जानकारी देने के लिए आग्रह किया गया।





ये भी पढ़ें : इस मंदिर के बाहर कुत्ता देता है लोगों को आशीर्वाद





ऐसे काम करेगी हेल्पलाइन





हेल्पलाइन त्रिस्तरीय सहयोग प्रदान करने वाली व्यवस्था है, जिसमें कॉलर सर्वप्रथम स्थानीय कॉल सेंटर को कनेक्ट किया जाएगा। उसके बाद मरीज की आवश्यकता के अनुसार उसे पुनर्वास मनोवैज्ञानिक या मनोचिकित्सक के पास रेफर किया जाएगा। तीसरे स्तर पर उनकी समस्याओं का अनुश्रवण किया जाएगा तथा आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी।


तनाव दूर करने के लिए रोज सुबह करें ये योग

No comments Document Thumbnail

तनाव आजकल मनुष्यों के जीवन का हिस्सा बन चुका है। छोटे से छोटे बच्चों को भी तनाव रहता है तो फिर बड़ों के जीवन में तो आए दिन कितनी ही समस्याएं आती-जाती रहती हैं। तनाव किसी भी समस्या का हल नहीं हो सकता है बल्कि आप यदि तनाव में हैं तो कभी भी किसी समस्या का हल नहीं खोज सकेंगे। तनावरहित मस्तिष्क (Yoga for stress relief) बेहतर ढंग से विचार कर सकता है इसलिए आवश्यक है कि है कि हम दिमाग को विचारों के भार से दबे हुआ न रखते हुए हल्का रखें। यदि यह आपको खुद से करना असंभव लगता है तो आप योग (Yoga for stress relief)का सहारा ले सकते हैं।





WhatsApp की Privacy में बदलाव से बढ़े Signal के Users, जानिए किस तरह टॉप पर पहुंचा ये एप





उत्तानासन (Yoga for stress relief)





उत्तानासन मानसिक शांति के लिए किया जाता है। इसे करने के लिए सबसे पहले खड़े हो जाएं। दोनों पांवों को मिलाकर नीचे की ओर झुकें। नीचे झुकते समय इस बात का ध्यान जरूर रखें कि आपके दोनों पांव मुड़ न रहे हों। हाथों से जमीन को छूने का प्रयास करें। लंबी-गहरी सांस का अभ्यास करते हुए पूरा ध्यान अपने मस्तिष्क पर केंद्रित करें। ऐसा लगभग 25 से 30 सेकंड तक करें और प्रतिदिन करें।





पद्मासन (Yoga for stress relief)





पद्मासन को लोटस पोज भी कहा जाता है। पद्मासन में बैठने के बाद मनुष्य की आकृति कमल समान दिखाई देती है इसलिए इसे कमल आसन भी कहते हैं। पुराने समय में ध्यान करने से पहले ऋषि- मुनि भी इस आसन में बैठना पसंद करते थे क्योंकि इसे करने से चित्त भटकता नहीं है। सामान्य आलती-पालती मारकर बैठ जाइए और पैरों को एक- दूसरे पांव की जांघ पर क्रॉस करके बैठें और आंख बंदकर लंबी-गहरी श्वास लें।





भ्रामरी प्रणायाम (Yoga for stress relief)





यदि आपका दिमाग अक्सर अशांत रहता है, आप किसी भी विषय में बहुत अधिक सोचने लगते हैं तब तो आपको भ्रामरी प्रणायाम करना ही चाहिए। भ्रामरी प्रणायाम को करने के लिए आप आलती-पालती मारकर सीधे बैठें। अब आंख और मुंह बंद करके लंबी-गहरी सांस लें। सांस छोड़ते वक्त दोनों कानों को बंद कर लें। आप इस प्रणायाम को 10 से 15 बार करें।





ताड़ासन





ताड़ासन करने से भी दिमाग शांत रहता है। ताड़ासन करने से सिर्फ दिमाग की ही नहीं बल्कि पूरे शरीर की कसरत भी हो जाती है। यह बहुत आसान भी होता है इसलिए इसका अभ्यास तो प्रतिदिन सुबह करना ही चाहिए। इसे करने के लिए सीधा खड़े हो जाएं, हाथों को आसमान की ओर करते हुए एक-दूसरे में इंटरलॉक करें और फिर पंजों पर खड़े होते हुए शरीर को ऊपर की ओर खींचें। ऐसा करने से आपको बहुत अच्छा महसूस होगा। 


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.