Media24Media.com: तनाव

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label तनाव. Show all posts
Showing posts with label तनाव. Show all posts

तनाव प्रबंधन के बारे में अधिकारियों और कर्मचारियों को दी गई जानकारी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। तनाव प्रबंधन तथा निजी एवं व्यावसायिक (Professional) जीवन में संतुलन साधने के गुर सिखाने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और निम्हांस (NIMHANS) बंगलुरु द्वारा रायपुर में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस स्ट्रेस मैनेजमेंट कार्यशाला में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

कार्यशाला में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और स्नायु विज्ञान संस्थान (NIMHANS) बंगलुरू के विशेषज्ञ डॉ. ई. अरविंद राज ने प्रतिभागियों को विभिन्न प्रयोगों के माध्यम से काम और घर के बीच समन्वय बनाने के उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने स्ट्रेस लेवल को कम कर किस तरह हम अपने घर और दफ्तर के कामों को बेहतर ढंग से अंजाम दे सकते हैं, इस बारे में भी विस्तार से बताया।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संयुक्त संचालक डॉ. सुरेंद्र पामभोई ने कार्यशाला की उपयोगिता को रेखांकित करते हुए कहा कि समय-समय पर इस तरह के कार्यशाला के आयोजन से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने जीवन के बेहतर प्रबंधन में मदद मिलती है और वे तनावमुक्त होकर अपने कार्यों को संपादित करना सीखते हैं। कार्यशाला में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के उप संचालक डॉ. महेंद्र सिंह सहित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अनेक वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर विशेष निराशा को करें बाय, खुशहाल जिंदगी को बोलें हाय

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मानसिक तनाव में आकर दो बार जीवन समाप्त करने की कोशिश करने वाले रमेश (बदला हुआ नाम ) 35 वर्ष कहते हैं, “मैं इस कदर तनाव में आ गया था कि जीने की इच्छा ही खत्म हो गई थी। मैंने दो बार खुद को समाप्त करने की कोशिश करी। लेकिन दोनों ही बार मुझे परिवार द्वारा बचा लिया गया।“ जिला चिकित्सालय के स्पर्श क्लिनिक में काउंसलिंग के लिए आए रमेश को अब पहले से बहुत बेहतर लगता है जीवन जीने का मजा आ रहा है छोटी सी समस्या विकराल रूप धारण कर लेती है तो जीवन समाप्ति ही एक विकल्प दिखने लगता है लेकिन ऐसा नहीं है समस्या कितनी भी बड़ी हो उस को खत्म किया जा सकता है, क्योंकि समस्या अपने साथ समाधान भी लाती है। ‘’ऐसा रमेश ने बताया’’



रमेश कहते हैं: ’’मैं अपनी प्रतिष्ठा को लेकर इतना ज्यादा तनाव में आ गया था कि मुझे लग रहा था कि मैं अपने जीवन को समाप्त कर लूं इसके लिए मैंने दो असफल प्रयास भी किये लेकिन जब मैं स्पर्श क्लीनिक में आया और यहां पर मेरी काउंसलिंग की गई तो मुझे समझ आ गया था, कि जीवन में तनाव को बाय करना ही होगा तभी खुशहाल जिंदगी को हाय किया जा सकता है।’’

 आगे रमेश बताते हैं: “स्पर्श क्लिनिक में नियमित रूप से जिस प्रकार मेरी काउंसलिंग की गई और मेरे परिवार वालों को भी समझाया गया और उन्होंने भी मेरी घर पर नियमित देखभाल के साथ मेरे अंदर बदलाव लाने का भरपूर प्रयास किया। परामर्शदाता कुछ देर के लिए परामर्श दे सकता है लेकिन परिवार ही व्यक्ति को जीवन जीने और जीने में मदद करने का सहारा होता है। हम अपनी समस्या को अपने परिवार के बीच नहीं रखते हैं। बहुत सी समस्याओं को हम अपनी प्रतिष्ठा का विषय बना लेते हैं। जबकि ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए जीवन को बिंदास तरीके से जीना चाहिए जहां समस्या आती है वहीं समाधान भी आता है , अगर प्रतिष्ठा गिरती है तो प्रतिष्ठा को उठाया भी जा सकता है ,  हमें अपने कार्य में बदलाव लाना चाहिए जिससे समस्या हल हो।

स्पर्श क्लीनिक रायपुर की साइकोलॉजिस्ट एवं परामर्शदात्री ममता गिरी गोस्वामी कहती है: “रमेश दो-तीन सालों से तनाव में रहते थे। आर्थिक तंगी, पारिवारिक रिश्तों में तनाव, घरेलू रिश्तो में अनबन की वजह से वह तनाव में आ गए थे। उन्हें नींद और खाने-पीने में समस्या थी। नींद कम आती थी खाना पीना भी उनका बहुत कम हो गया था , उनका मन उदास निराश रहने लगा।  कोई काम में मन नहीं लगता था।  कभी-कभी आत्महत्या के विचार मन में आते थे। 

शराब सिगरेट तंबाकू का सेवन अत्यधिक मात्रा में करना शुरू कर दिया था। इसकी वजह से घर में झगड़े होते रहते हैं और उससे वह तनाव में आकर आत्महत्या के बारे में सोचने लगते थे। वह आत्महत्या के दो असफल प्रयास कर चुके थे। अपनी इस परेशानी की वजह से वह हेल्थ वेलनेस सेंटर गए वहां उन्होंने बात की वहां की मितानिन के माध्यम से अपने इलाज के लिए जिला चिकित्सालय के स्पर्श क्लिनिक पहुंचे जहाँ उनका उपचार किया गया।“

 आगे ममता ने बताया: “रमेश की काउंसलिंग करने से यह पता चला कि उसके परिवार में किसी को भी इसी तरह की मानसिक परेशानी का इतिहास नहीं है वह संयुक्त परिवार से हैं और अपने सभी घर के सदस्यों के साथ उनके रिश्ते अच्छे हैं लेकिन पत्नी के साथ थोड़ी अनबन रहती है। हमने उनका सुसाइड एसेसमेंट किया। इसके बाद उनका उपचार शुरू किया गया ।

 साइकोलॉजिस्ट एवं परामर्शदात्री गोस्वामी कहती है, ‘’उपचार के अलावा हमने रमेश को सेफ्टी बिहेवियर्स के बारे में मानसिक रूप से शिक्षित किया। रमेश और उसके परिवार को की सपोर्टिव काउंसलिंग की गई और उनकी प्रॉब्लम को समझा उन्हें यहां पर आने के लिए अपना उपचार कराने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्हें प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल के बारे में बताया समझाया और उन्हें पॉजिटिव हेल्थ हैबिट्स रखने के लिए बताया गया। जिसका परिणाम यह हुआ कि आज रमेश पहले से कहीं बेहतर है और उनके अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार शुरू हो गया है और वह समझ गए हैं जीवन जीने में संघर्ष और तनाव आते जाते रहते हैं।

कार्यस्थल पर तनाव प्रबंधन एवं आत्महत्या रोकथाम पर हुई कार्यशाला

No comments Document Thumbnail

धमतरी। जिला पुलिस धमतरी में तनाव प्रबंधन एवं आत्महत्या रोकथाम पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को तनाव प्रबंधन और आत्महत्या रोकथाम के उपायों के बारे में जानकारी दी गयी। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत इस कार्यशाला को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभूरकर साहू के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

          अधिकारियों और कर्मचारियों ने सीखा कार्यस्थल पर तनाव प्रबंधन

इस अवसर पर मेडिकल ऑफिसर डॉ. रचना पद्मावर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बताया: ‘’तनाव जीवन के सुनहरे पलों को सुकून से जीने नहीं देता है। तनाव कम करने के लिए कार्यस्थल और परिवार के लोगों के के साथ बातचीत करनी चाहिए। प्रभावी वार्तालाप से कार्यस्थल पर तनाव को दूर करने का तरीका उदाहरण एवं खेल गतिविधि के माध्यम से बताया गया जिसमे तनाव घटाने के टिप्स बताये गये।‘’

क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट प्रीति चांडक ने कहा: ‘’हमें काम  के साथ-साथ मनोरंजन और खेलकूद की गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, जिससे मानसिक तनाव को कम करने में मदद मिलती है। परिवार एवं परिवार के बाहर भी खुशनुमा माहौल बनाने का प्रयास करना चाहिए, जिससे अन्य लोगों को भी खुशी  मिल सके।“

आगे उन्होंने बताया: ‘’आत्महत्या तनाव की अंतिम स्थिति होती है। तनाव प्रबंधन को अगर उचित रूप से किया जाए तो आत्महत्या रोकथाम में मदद  मिलती है । आत्महत्या रोकथाम के लिए हमें लोगों के व्यवहार में आ रहे बदलाव को  और लक्षणों को सही समय में पहचान करना जरूरी है। उन्हें चिकित्सीय सलाह और उनके आसपास के वातावरण को खुशनुमा बनाने का प्रयास करना चाहिए । अगर कोई व्यक्ति अत्यधिक तनाव में रहता है तो उसके लिए जिला चिकित्सालय में स्थित स्पर्श क्लिनिक के मेंटल हेल्थ प्रोफेशनल्स से संपर्क करना चाहिए , जिससे समय रहते उपचार की जा सके। 

“कार्यक्रम को मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डीके तुर्रे,  सिविल सर्जन डॉ. यूएल कौशिक के निर्देशानुसार एवं नोडल अधिकारी डॉ. जेएस खालसा के मार्गदर्शन आयोजित किया गया।

मेडिटेशन से मिलती है मानसिक तनाव से मुक्ति, दृष्टिकोण होता है सकारात्मक : सुश्री उइके

No comments Document Thumbnail

रायपुर। ध्यान और योग हमारी प्राचीन संस्कृति की देन है। मेडिटेशन से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। साथ ही दृष्टिकोण सकारात्मक होता है। मेडिटेशन वह माध्यम है जिससे हम आंतरिक ऊर्जा को जागृत कर सकते हैं। यह बात राज्यपाल ने कही। राज्यपाल राजभवन के दरबार हॉल में गुरू पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित विशेष ध्यान सत्र को सम्बोधित कर रही थी। गौरतलब है कि राजभवन सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए आज राजभवन में विशेष ध्यान सत्र का आयोजन किया गया था। 



राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने कहा कि प्राचीन समय में हमारे ऋषि मुनि अपनी आत्मिक शक्ति को जागृत करने के लिए ध्यान योग किया करते थे। उन्होंने कहा कि आधुनिक भाग-दौड़ भरी जिंदगी से हम कई तरह के मानसिक तनाव के दौर से गुजर रहे हैं। इससे अनेक बीमारियों की गिरफ्त में हम आ रहे हैं। युवा कम उम्र मे ही मानसिक अवसाद के दौर से गुजर रहे हैं। कोरोना काल में तो यह स्थिति और भी अधिक गंभीर हो गई हैं। जिंदगी की ऐसी तमाम मानसिक परेशानियों का मेडिटेशन से समाधान किया जा सकता है। 

मेडिटेशन हमें मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। इसके निरंतर अभ्यास से हम जीवन के तमाम तनाव और निराशाजनक स्थितियों से मुक्ति पा सकते हैं। उन्होने कहा कि यदि हमें स्वस्थ जीवन यापन करना है तो अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकाल कर योग और ध्यान करना चाहिए। इसी के सहायता से हम मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे और अपने कर्तव्यों का अच्छे से निर्वहन कर पाएंगे। योगी स्वामी महेश ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग,प्राणायाम तथा ध्यान बेहद आवश्यक हैैै। इनके द्वारा हम शरीर के ऊर्जा के संतुलन को बनाये रख सकते है।

उन्होने कहा कि योग व ध्यान के माध्यम से हम अपने मन को नियंत्रित और स्वच्छ कर सकते हैं। स्वामी महेश ने शरीर के सात चक्रों के बारे में भी जानकारी दी और कहा कि योग साधना से इन चक्रों को जागृत कर हम अपनी शारीरिक क्षमता को बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा स्वामी महेश ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अष्टांग योग के बारे में जानकारी देते हुए सभी से योग और ध्यान करने की अपील की। इस ध्यान सत्र में डॉ. अनिल गुप्ता ने हमारे प्राचीन वैदिक विज्ञान के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आधुनिक चिकित्सा पद्धति  आवश्यक है, 

परन्तु हमारे शरीर की ऊर्जा, उसकी क्षमता में वृद्धि करने के लिए योग और ध्यान अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में राज्यपाल सुश्री उइके ने योगी स्वामी महेश को स्मृति चिन्ह एवं गमछा पहनाकर सम्मानित किया। स्वामी महेश ने भी राज्यपाल सुश्री उइके को गमछा पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो, राज्यपाल के विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव, राज्यपाल के उप सचिव दीपक कुमार अग्रवाल सहित राजभवन के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.