Media24Media.com: ड्राई-डे घोषित

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label ड्राई-डे घोषित. Show all posts
Showing posts with label ड्राई-डे घोषित. Show all posts

Chhattisgarh : 2 दिन बंद रहेगी शराब दुकानें, रायपुर, बिलासपुर सहित 7 लोकसभा क्षेत्रों में ड्राई-डे घोषित

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में चुनाव के मद्देनजर अगले सप्ताह दो दिन शराब दुकानें बंद रहेगी। राज्य सरकार की तरफ से इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है। ये आदेश सात लोकसभा के अंदर्गत आने वाले जिलों में लागू होगा। निर्देश के मुताबिक 5 से 7 मई तक ड्राई डे घोषित रहेगा। 


प्रदेश में तीसरे चरण में 7 सीटों के लिए 7 मई को मतदान होना है। यह आदेश रायपुर सहित दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा लोकसभा क्षेत्रों के लिए लागू रहेगा। 

विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि वोटिंग से 48 घंटे पहले यानी 5 मई को शाम 5 बजे से 7 मई तक शराब दुकानों को बंद रहेगी। 7 लोकसभा सीटों में क्षेत्र के 3 किलोमीटर दायरे में आने वाले जिले में भी देशी -विदेशी मदिरा दुकानों को बंद रखा जाएगा। इस दौरान शराब का परिवहन भी बैन लगाया गया है। परिवहन करते पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.