Media24Media.com: ड्यूटी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label ड्यूटी. Show all posts
Showing posts with label ड्यूटी. Show all posts

महासमुंद : ड्यूटी में लापरवाही के कारण सहायक शिक्षक निलंबित

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सरायपाली से प्राप्त जांच प्रतिवेदन के अनुसार शासकीय प्राथमिक शाला, गहनाखार में पदस्थ सहायक शिक्षक (एल.बी.) राहुल बैपारी के विरुद्ध लगे आरोप जांच में सही पाए गए हैं।

बैपारी पर विद्यालय समय पर उपस्थित नहीं रहने, शाला में अनियमित रूप से आने तथा अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप थे। जांच में यह पुष्टि हुई कि शिक्षक की कार्यप्रणाली छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 के विरुद्ध है। इस संबंध में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा उन्हें पूर्व में स्पष्टीकरण हेतु नोटिस भी जारी किया गया था, परंतु इसके बावजूद उनकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं देखा गया।

जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद विजय कुमार लहरे ने प्राप्त तथ्यों के आधार पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के अंतर्गत राहुल बैपारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, सरायपाली निर्धारित किया गया है। नियमों के तहत निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

 

 

होलिका दहन एवं होली के दिन जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार क्षीरसागर ने मंगलवार 7 मार्च होलिका दहन एवं बुधवार 8 मार्च होली के दिन जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों, कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। इनमें अनुविभाग महासमुंद अंतर्गत अनुविभागीय दण्डाधिकारी (राजस्व) उमेश कुमार साहू, थाना महासमुंद अंतर्गत तहसीलदार प्रेमूलाल साहू, थाना तुमगांव अंतर्गत नायब तहसीलदार श्रीमती शशि नर्मदा नायक एवं थाना पटेवा अंतर्गत नायब तहसीलदार खीरसागर नाथ बघेल की ड्यूटी लगाई गई है।

इसी प्रकार अनुविभाग बागबाहरा अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बागबाहरा श्रवण कुमार टण्डन, थाना बागबाहरा एवं तेन्दुकोना अंतर्गत तहसीलदार रमेश मेहता, थाना कोमाखान एवं खल्लारी अंतर्गत तहसीलदार सुश्री ममता ठाकुर ड्यूटी पर रहेंगे। अनुविभाग पिथौरा अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पिथौरा रविराज ठाकुर, थाना पिथौरा अंतर्गत तहसीलदार लीलाधर कंवर तथा थाना सांकरा अंतर्गत नायब तहसीलदार देवेन्द्र नेताम की ड्यूटी लगाई गई है।

इसी तरह अनुविभाग बसना एवं सरायपाली अंतर्गत अनुविभागीय दण्डाधिकारी (राजस्व) सरायपाली हेमंत रमेश नंदनवार, थाना सरायपाली अंतर्गत तहसीलदार युवराज सिंह कुर्रे, थाना सिंघोड़ा अंतर्गत नायब तहसीलदार उमेश कुमार लहरी एवं थाना बसना अंतर्गत तहसीलदार रामप्रसाद बघेल ड्यूटी पर रहेंगे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.