Media24Media.com: डोंगरगढ़

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label डोंगरगढ़. Show all posts
Showing posts with label डोंगरगढ़. Show all posts

मुख्यमंत्री ने डोंगरगढ़ में सी-मार्ट का किया शुभारंभ

No comments Document Thumbnail

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए छियालीस करोड़ छप्पन  लाख रूपये से अधिक के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने डोंगरगढ़ में सी-मार्ट का शुभारंभ किया। डोंगरगढ़ में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि धान खरीदी के दौरान अन्य राज्यों से आने वाले धान पर रोक लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने किसानों से पैरादान करने की भी अपील की।



भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्राम छुरिया में आयोजित कार्यक्रम में उमरदा को तहसील का दर्जा देने की घोषणा की। वहीं, मुख्यमंत्री खुज्जी विधानसभा के ग्राम चिल्हाटी भी पहुचें और वहां ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चिल्हाटी में कॉलेज और सहकारी बैंक की शाखा खोलने तथा आमाटोला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने सहित अनेक घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री ने सामाजिक भवनों के लिए भूमि आबंटन प्रक्रिया की दी जानकारी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज संध्या डोंगरगढ़ में विभिन्न समाज एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मण्डल से भेंट-मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर एक-एक कर सभी समाज एवं संगठनों के प्रतिनिधियों से सामाजिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही उनसे शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के संबंध में भी फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भेंट-मुलाकात के दौरान सामाजिक भवन निर्माण की मांग प्रमुखता से लोग करते हैं। हमारी मंशा है कि छत्तीसगढ़ के सभी समाज और वर्ग के लोग सामाजिक रूप से मजबूत हों और सामाजिक गतिविधियों के आयोजन के लिए उनका स्वयं का सामुदायिक भवन हो, इसको ध्यान में रखते हुए सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए रियायती दर पर भूमि उपलब्ध कराने का प्रावधान हमने किया है।



 मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए भूमि का चिन्हांकन कर यदि समाज के लोग आवेदन देते हैं तो, उन्हें शासकीय भूमि मात्र 10 प्रतिशत मूल्य पर उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान सर्व सेन समाज, महाराष्ट्रीयन तेली समाज, अखिल भारतीय राजपूत समाज, सतनामी समाज, छत्तीसगढ़िया राजपूत समाज, खटिक समाज, गौण ब्राम्हाण समाज, बंगाल समाज सहित अन्य समाज के प्रतिनिधि मण्डल द्वारा सामाजिक भवन के निर्माण के लिए राशि की मांग करने पर उन्हें भूमि का चयन कर उसे नियमानुसार आबंटित कराने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भवन निर्माण के लिए राशि की स्वीकृति दी जाएगी।

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोसरिया समाज के भवन के निर्माण के लिए 12 लाख, कच्छ गुर्जर गुजराती क्षत्रिय समाज के सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कमरा निर्माण के लिए 10 लाख रूपए, सरयूपारीण ब्राम्हण समाज के सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कमरा एवं अहाता निर्माण के लिए 15 लाख, पवार क्षत्रिय समाज को सामाजिक हॉल के निर्माण  के लिए 10 लाख तथा मुस्लिम समाज के भवन के लिए 20 लाख स्वीकृत किए जाने की घोषणा की। उन्होंने खटिक समाज द्वारा सामाजिक भवन के लिए चिन्हित भूमि समाज को आबंटित करने के निर्देश कलेक्टर को दिए। इस मौके पर जैन समाज के प्रतिनिधियों ने डोंगरगढ़ नगर के आसपास विकास कार्याें के संबंध में मुख्यमंत्री से चर्चा की। 

श्वेताम्बर समाज, कैथोलिक चर्च डोंगरगढ़, कोसरिया पटेल समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सामाजिक सरोकार के कार्याें के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कोसरिया पटेल समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने शाकम्बरी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। सिख समाज द्वारा छीरपानी में सामाजिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए राशि की मांग पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को स्थल भ्रमण कर प्राक्कलन तैयार कराने के निर्देश दिए। डोंगरगढ़ में ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना के लिए भी आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल परियोजना की स्वीकृति में आंशिक संशोधन करते हुए, ऑप्शन-1 के अनुसार क्रियान्वयन की स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह देश और प्रदेश दोनोें के हित में होगा। मुख्यमंत्री ने रेल मंत्रालय के 28 जून 2021 के पत्र का उल्लेख करते हुए कहा है कि मेेरे द्वारा 23 मार्च 2022 के माध्यम से परीक्षण/सर्वे रिपोर्ट में वर्णित ऑप्शन-1 के क्रियान्वयन हेतु राज्य सरकार की सहमति प्रदान करते हुए



संशोधित एलाइमेंट अनुसार परियोजनास्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया गया था। किन्तु, इस विषय में भारत सरकार की ओर से सकारात्मक कार्यवाही किए जाने का संदेश/पत्राचार राज्य सरकार को अब तक प्राप्त नहीं हुआ है। केन्द्रीय रेल मंत्री को मुख्यमंत्री बघेल ने पत्र में आगे लिखा है कि आपके ध्यान में इस तथ्य को भी लाना चाहूंगा कि वर्ष 2015 में दक्षिण-पूर्ण मध्य रेलवे के द्वारा कराए गए सर्वे का एलाइमेंट भी ऑप्शन-1 के ही अनुरूप रहा है। यहां यह लेख करना प्रासंगिक है कि, चूंकि उपरोक्त परियोजना पब्लिक प्रायवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) अंतर्गत क्रियान्वित की जानी है

अतएव परियोजना की व्यवहारिकता समग्रता पर आधारित होना अपेक्षित है। यह भी कि फिजिबिलिटी रिपोर्ट अनुसार एलाइमेंट में उपरोक्त संशोधन उपरांत लागत पर भी परियोजना व्यवहारिक पायी गई है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की ओर से पुनः केन्द्रीय रेल मंत्री से अनुरोध किया है कि कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल परियोजना की स्वीकृति में आंशिक संशोधन करते हुए, ऑप्शन-1 के अनुसार क्रियान्वयन की स्वीकृति प्रदान की जाए।

ट्रेन हादसा : शिवनाथ एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे

No comments Document Thumbnail

राजनांदगांव। जिले के डोंगरगढ़ स्टेशन के यार्ड में आज तड़के कोरबा से इतवारी जा रही शिवनाथ एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना के समय ट्रेन की गति बहुत धीमी थी, इसलिए यात्रियों को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। सूचना मिलते ही मंडल रेल प्रबंधक मनिंदर उत्तपल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राहत दल तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गया। चूंकि घटना के समय शिवनाथ एक्सप्रेस डोंगरगढ़ स्टेशन के पास यार्ड में चल रही थी, इसलिए मुख्य रेललाइन बहुत अधिक समय के लिए बाधित नहीं हुई। 



हालांकि, इस घटना के कारण सात से अधिक ट्रेनों का परिचालन कुछ देर के लिए प्रभावित रहा। राहत दल के कर्मचारियों ने पटरी से उतरे डिब्बों के यात्रियों को स्लीपर कोच में पहुंचाया। इसके बाद ट्रेन को वापस राजनांदगांव से नागपुर के लिए रवाना किया गया। इस बीच, बिलासपुर रेलमंडल के हिमगिर स्टेशन पर चौथी रेललाइन के  लिए नान-इंटरलॉकिंग का कार्य बीते इक्कीस अगस्त से चल रहा है। यह कार्य उनतीस अगस्त तक चलेगा। इस वजह से पच्चीस अगस्त को वलसाड से चलने वाली वलसाड-पुरी एक्सप्रेस और अट्ठाईस अगस्त को पुरी से चलने वाली पुरी-वलसाड एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.