Media24Media.com: डॉ. रमन सिंह

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label डॉ. रमन सिंह. Show all posts
Showing posts with label डॉ. रमन सिंह. Show all posts

दुर्घटना के पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है प्रदेश सरकार : डॉ. रमन सिंह

No comments Document Thumbnail

 रायपुर  :  गत सोमवार को कवर्धा जिले में पिक-अप गाड़ी के हादसे से प्रदेश में शोक का वातावरण रहा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह समेत छत्तीसगढ़ सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर संवेदनाएं प्रकट की थी। कुकदूर थाना क्षेत्र, पंडरिया विधानसभा में हुए इस भीषण हादसे को गंभीरता से लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने क्षेत्रीय पंडरिया विधायक भावना बोहरा से फ़ोन पर बात की, इसके साथ ही परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार की स्थिति की जानकारी भी प्राप्त की। 


विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने इस पूरे मामले पर जिले के कलेक्टर जन्मेजय महोबे से बात कर इस घटना की विस्तृत जानकारी ली और भविष्य में ऐसे हादसों को किस प्रकार रोका जा सके इस विषय पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए हैं।

प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ दिवंगतों के परिजनों और घायलों के साथ है, इस दुर्घटना से प्रभावित सभी लोगों को हर संभव सहायता की जाएगी : डॉ रमन सिंह अध्यक्ष, छ:ग विधानसभा

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में सड़क हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को प्रदेश सरकार ने 5-5 लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही सभी घायलों को 50 हजार रुपए देने की बात भी कही है।

 विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने इस दुर्घटना से प्रभावित हर परिवार को करते हुए कहा है कि क्षेत्रीय विधायक भावना बोहरा, जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार समेत पूरी व्यवस्था इस हादसे पर गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ हादसे के पीड़ितों के साथ है और इस दुर्घटना से प्रभावित एक-एक व्यक्ति तक हर संभव सहायता सुनिश्चित की जाएगी।


विकास कार्यों का दिखना चाहिए परिणाम: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

No comments Document Thumbnail

रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज राजनांदगांव के कलेक्टोरेट सभाकक्ष में वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट हेतु प्रस्तावित निर्माण कार्यों के संबंध में समीक्षा बैठक ली। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि शुरूआती दौर में सभी विभागों से राजनांदगांव जिला एवं शहर के विकास एवं जनहित कार्यों के लिए प्रस्ताव पर चर्चा की गई है। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करें, जिसका परिणाम दिखाई देना चाहिए।

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल के निराकरण के लिए कलेक्टर को बैठक लेने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने पेयजल की समस्या के समाधान तथा बजट में आवश्यकता अनुरूप प्रावधान करने हेतु प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए 6 माह की कार्ययोजना बना लें। धीरी परियोजना में संशय की स्थिति नहीं होना चाहिए। इसके लिए निर्णय लेते हुए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

विधानसभा अध्यक्ष ने सड़कों के संबंध में प्राथमिकता तय करने के लिए कहा। जो सड़कें पहले से बनी हैं, उनके मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य प्राथमिकता से करें। उन्होंने शहर में शराब, जुआ एवं अपराध पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सतत एवं सजग रहते हुए कार्य करें। उन्होंने जिले के विकास के लिए बजट में जो प्रावधान हो सकते हैं, उन्होंने उसके संबंध में निर्देशित किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव शहर में रायपुर की तर्ज पर नालंदा परिसर बनाए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने टेड़ेसरा में 33/11 केवी सब स्टेशन का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने राजनांदगांव पेण्ड्री मेडिकल कॉलेज में सिटी स्कैन मशीन, एमआरआई मशीन एवं अन्य जीवन रक्षक उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए तथा मेडिकल कालेज की आवश्यकता अनुरूप प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने बैडमिंटन कोर्ट में एलईडी लगाने के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए कहा। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट हेतु प्रस्तावित निर्माण कार्यों के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व सांसद मधुसूदन यादव और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, खूबचंद पारख, संतोष अग्रवाल, सचिन बघेल, रमेश पटेल, अन्य जनप्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए डॉ. रमन सिंह दाखिल करेंगे नामांकन

No comments Document Thumbnail

 रायपुर।  शनिवार रात 8.30 बजे राज्यपाल हरिचंदन दिल्ली से लौटे।और उन्होंने वरिष्ठ विधायक रामविचार नेताम को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त कर दिया है। नेताम को आज सुबह 10.30 बजे राजभवन में शपथ दिलाएंगे। इस मौके पर सीएम विष्णु देव साय और दोनों डिप्टी सीएम, अन्य विधायक मौजूद रहेंगे।राजभवन से सभी विधानसभा जाएंगे।


 जहां डॉ.रमन सिंह स्पीकर के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। नेताम मंगलवार को सदन में नवनिर्वाचित विधायकों की सदस्यता की शपथ दिलाएंगे।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी की नई सरकार के गठन के बाद विधानसभा सत्र शुरू होने जा रहा है. यह शीतकालीन सत्र 19, 20 और 21 दिसंबर को होगा. प्रोटेम स्पीकर अपनी शपथ के बाद सभी विधायकों को शपथ दिलाएंगे. सत्र में अनुपूरक बजट भी लाया जा सकता है.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.