Media24Media.com: डॉक्टर से दुष्कर्म

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label डॉक्टर से दुष्कर्म. Show all posts
Showing posts with label डॉक्टर से दुष्कर्म. Show all posts

डॉक्टर से दुष्कर्म की वारदात, आरोपी ने वीडियो बनाकर मांगी 10 लाख की फिरौती

No comments Document Thumbnail

देश में दिन-ब-दिन दुष्कर्म की वारदात बढ़ती जा रही है। देश के अलग-अलग राज्यों से रोजाना दुष्कर्म की खबरें समने आ रही है। ताजा मामला महाराष्ट्र का है, जहां क्लासमेट की शादी में हुई पहचान के बाद एक युवक ने शादी का झांसा देकर डॉक्टर के साथ कई बार दुष्कर्म किया। साथ ही आपत्तिजनक तस्वीरें खींच ली और वीडियोज भी बनाए। इसके बाद आरोपी इन तस्वीरों और वीडियोज को वायरल करने की धमकी देते हुए 10 लाख रु की फिरौती मांगने लगा। इससे तंग आकर पीड़िता ने पूरी बात परिवार वालों को बताई, जिसके बाद औरंगाबाद में रहने वाले पीड़िता के परिवार ने सिटी चौक पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई।  फिलहाल पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए केस दर्ज कर लिया है। 


पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम अजहर अश्फाक शेख है, जो मुंबई के घाटकोपर वेस्ट का रहने वाला है। औरंगाबाद  सिटी चौक पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक पीड़िता ने बीडीएस किया है। वे एक प्राइवेट अस्पताल में डेंटिस्ट के तौर पर काम करती है। एक क्लासमेट की शादी के कार्यक्रम में उसकी मां और बहन ने पीड़िता की पहचान अजहर से करवाई थी। 

आरोपी ने दिया शादी का झांसा

आरोपी ने पीड़िता को बताया कि वो मुंबई में एक एयरलाइन कंपनी में जॉब करता है। उसने पीड़िता से कहा था कि पहली नजर में ही वो उसे भा गई थी और वो उससे शादी करेगा। इस बीच अजहर ने पीड़िता को और भी कई बड़े-बड़े सपने दिखाए। वह कहता था कि जल्दी ही उसकी सऊदी एयरलाइंस में नौकरी लग जाएगी और वे दोनों शादी करके जेद्दाह में सेटल हो जाएंगे। इस तरह से उनकी दोस्ती बढ़ती गई। अजहर ने इस दोस्ती का गलत फायदा उठाया। झूठी मोहब्बत और शादी का झांसा देकर बार-बार दुष्कर्म किया।

तस्वीर और वीडियो वायरल करने की धमकी 

आरोपी अजहर ने 21 नवंबर 2020 को औरंगाबाद के एक होटल में पीड़िता को बुलाया। इस बार भी उसने जबर्दस्ती की। यहां उसने अश्लील तस्वीरें और वीडियो भी शूट किए। इसके बाद वह उन्हें वायरल करने की धमकी देने लगा और ब्लैकमेलिंग पर उतर आया। अजहर ने बदनाम करने का डर दिखाकर पीड़िता के साथ  9 और 10 जनवरी, 1 और 22 फरवरी 2021 को अलग-अलग ठिकानों में दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, उसने पीड़िता के माता-पिता को वे तस्वीरें और वीडियो भेजकर 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी। इन सब बातों से तंग आकर पीड़िता के घरवालों ने औरंगाबाद के सिटी चौक पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा दी। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, फिरौती और अन्य मामलों में केस दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र अपराधों का गढ़ बनाता जा रहा है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.