Media24Media.com: डीजीपी अशोक जुनेजा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label डीजीपी अशोक जुनेजा. Show all posts
Showing posts with label डीजीपी अशोक जुनेजा. Show all posts

डीजीपी और मुख्य सचिव ने की सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात कर बधाई व शुभकामनाएं दीं

No comments Document Thumbnail

रायपुर। डीजीपी अशोक जुनेजा और मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात की। साथ ही पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।बता दें कि मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियाँ जोरो पर है। साइंस कॉलेज मैदान पर तेज़ी से काम चल रहा है। 13 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह है।


छत्तीसगढ़ में नव नियुक्त सीएम विष्णुदेव साय का शपथ ग्रहण समारोह 13 दिसंबर को साइंस कॉलेज मैदान में होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इनके साथ ही सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। 

इस दिन विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, वहीं मंत्रिमंडल की भी शपथ हो सकती है। इसके पहले छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने भारतीय जनता पार्टी के नामित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है।


छत्तीसगढ़ ! अशोक जुनेजा के बाद कौन है DGP की रेस में आगे, 30 जून को होंगे रिटायर्ड

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के डीजीपी अशोक जुनेजा  ढाई माह बाद यानी 30 जून को रिटायर हो रहे हैं। नवंबर और दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव नये डी जी पी कराएंगे। क्योंकि केंद्र की नीति और देश के अन्य राज्यों के अनुभव को देखते हुए एक्सटेंशन मिलने की संभावना कम ही है।


1989 बैच के आईपीएस जुनेजा  के नवंबर-21 में तत्कालीन डीजी, डीएम. अवस्थी को हटाकर प्रदेश पुलिस की कमान सौंपी गई थी। 19 महीने के कार्यकाल में प्रदेश की पुलिसिंग में उतार चढ़ाव होते रहे। बहरहाल पीएचक्यू में इन दिनों, उनके उत्तराधिकारी और जुनेजा के पुनर्वास के संभावनाओं की चर्चा जोरों पर है । नये डी जी पी के लिए अरूण देव गौतम का नाम सबसे उपर लिया जा रहा। वहीं सरकार से उनके संबंधों को देखते हुए रिटायरमेंट बेनिफिट मिलना भी तय माना जा रहा है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.