Media24Media.com: डिप्टी सीएम अरुण साव

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label डिप्टी सीएम अरुण साव. Show all posts
Showing posts with label डिप्टी सीएम अरुण साव. Show all posts

सोहम हॉस्पिटल को डिप्टी सीएम अरुण साव द्वारा सम्मानित किया गया

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद : छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बना चुके सोहम क्रिटिकल केयर एंड मैटरनिटी हॉस्पिटल को डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान अस्पताल द्वारा गंभीर मरीजों की उत्कृष्ट देखभाल, क्रिटिकल केयर सेवाओं में अद्वितीय योगदान, और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने हेतु किए गए कार्यों के लिए दिया गया।


यह सम्मान समारोह प्रदेश के प्रतिष्ठित चिकित्सा विशेषज्ञों, वरिष्ठ अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कई नामी चिकित्सकों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और सरकारी अधिकारियों ने भाग लिया। समारोह में डिप्टी मुख्यमंत्री ने सोहम हॉस्पिटल की सेवाओं की सराहना करते हुए इसे एक मिसाल बताया और कहा कि, “सोहम हॉस्पिटल ने चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्टता के नए मानदंड स्थापित किए हैं। यह अस्पताल न केवल उन्नत चिकित्सा सुविधाएं प्रदान कर रहा है, बल्कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का भी कार्य कर रहा है।”

सोहम हॉस्पिटल की उपलब्धियां और योगदान

सोहम हॉस्पिटल ने अपने क्रिटिकल केयर यूनिट (ICU) में अब तक सैकड़ों गंभीर मरीजों की जान बचाई है। आधुनिक मशीनों और तकनीकों से सुसज्जित इस अस्पताल ने मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई हैं। यह सम्मान विशेष रूप से अस्पताल द्वारा गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए दी जाने वाली छूट और फ्री मेडिकल कैंप्स के सफल आयोजन के लिए दिया गया।

सोहम हॉस्पिटल द्वारा समय-समय पर ग्रामीण और पिछड़े इलाकों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है, जिसमें हजारों मरीजों का उपचार किया गया है। इन शिविरों में न केवल मुफ्त परामर्श और जांच की सुविधा दी जाती है, बल्कि जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। इस पहल से दूर-दराज के गांवों में रहने वाले लोग, जो महंगे इलाज का खर्च नहीं उठा सकते, उन्हें भी उत्तम चिकित्सा सुविधाएं मिल रही हैं।

अस्पताल के कुशल चिकित्सकों और समर्पित मेडिकल स्टाफ ने आईसीयू केयर, इमरजेंसी सेवाओं, सर्जरी, मातृत्व सुविधाओं और बाल चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। यहां हर प्रकार के गंभीर बीमारियों के मरीजों का इलाज उच्च स्तरीय उपकरणों से किया जाता है, जिससे मरीजों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।

सोहम हॉस्पिटल का उद्देश्य और भविष्य की योजनाएं

सोहम हॉस्पिटल का उद्देश्य केवल व्यावसायिक स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत जरूरतमंद मरीजों तक चिकित्सा सुविधा पहुंचाना है। अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उनका लक्ष्य सभी वर्गों के लोगों को किफायती और गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है।

भविष्य में सोहम हॉस्पिटल अपनी सेवाओं का और अधिक विस्तार करने जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने घोषणा की कि वे और अधिक अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को जोड़ेंगे और गरीब मरीजों के लिए विशेष योजनाएं शुरू करेंगे। इस दिशा में अस्पताल एक विशेष हेल्थ कार्ड लॉन्च करने की योजना बना रहा है, जिससे गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को अत्यधिक छूट पर इलाज की सुविधा मिलेगी।

सोहम हॉस्पिटल की ओर से धन्यवाद ज्ञापन

सोहम हॉस्पिटल के संचालक और प्रबंधन टीम ने इस सम्मान के लिए राज्य सरकार, डिप्टी सीएम अरुण साहू और समाज के सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए एक बड़ी प्रेरणा है और वे भविष्य में और अधिक मेहनत के साथ समाज के प्रति अपनी सेवाएं जारी रखेंगे।

उन्होंने कहा, “हमारी कोशिश रहेगी कि हम अपने अस्पताल की सेवाओं को और बेहतर बनाएं, अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों को जोड़ें और जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए नए-नए प्रयास करें।”

निष्कर्ष

सोहम हॉस्पिटल को मिला यह सम्मान छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह अस्पताल ना केवल मरीजों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधा दे रहा है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भी निभा रहा है।

डिप्टी सीएम अरुण साहू द्वारा दिए गए इस सम्मान ने सोहम हॉस्पिटल के प्रयासों को एक नई पहचान दी है और यह दर्शाता है कि जब कोई संस्था समर्पित भाव से कार्य करती है, तो समाज और सरकार दोनों उसका समर्थन करते हैं।

आशा है कि भविष्य में भी सोहम हॉस्पिटल इसी तरह बेहतरीन चिकित्सा सेवाएं प्रदान करता रहेगा और स्वास्थ्य क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

पुनर्वास व रोजगार की समस्याओं के निराकरण के लिए बनाएं प्रभावी कार्यप्रणाली : डिप्टी सीएम अरुण साव

No comments Document Thumbnail

रायपुर : उप मुख्यमंत्री तथा कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव की अध्यक्षता में बुधवार को कोरबा जिला मुख्यालय में जिला पुनर्वास और पुनर्व्यस्थापन समिति की बैठक संपन्न हुई। उप मुख्यमंत्री साव ने कोरबा कलेक्टोरेट में आयोजित बैठक में जिले में स्थापित सभी सार्वजनिक उपक्रमों के संयंत्रों द्वारा अर्जित भूमि के लंबित मुआवजे और रोजगार प्रदान करने की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संयंत्रों को भू-विस्थापितों के पुनर्वास तथा रोजगार संबंधी दिक्कतों को शीघ्रता से दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संयंत्रों को अपने लंबित प्रकरणों का निराकरण जल्द करने को कहा। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री लखन लाल देवांगन, विधायकगण सर्वश्री प्रेमचंद पटेल, तुलेश्वर सिंह मरकाम और फूलसिंह राठिया तथा महापौर राजकिशोर प्रसाद भी समिति की बैठक में शामिल हुए।


उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जिला पुनर्वास और पुनर्व्यस्थापन समिति की बैठक में पुनर्वास और रोजगार की समस्याओं के निराकरण के लिए संयंत्र प्रबंधनों को प्रभावी कार्यप्रणाली तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बहुत दिनों से लंबित प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक विलंब नहीं करते हुए प्रभावितों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाने को कहा। उन्होंने कम्पनी के अधिकारियों को अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने को कहा, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था के बिगड़ने की स्थिति निर्मित न हो। श्री साव ने इसके लिए संयंत्र के जिम्मेदार अधिकारियो को लोगों के बीच जाकर प्रावधानों और नियमों की पूरी जानकारी प्रदान करने को कहा।

उप मुख्यमंत्री साव ने बैठक में एसईसीएल गेवरा, कुसमुंडा, दीपका और कोरबा द्वारा अर्जित भूमि के एवज में प्रभावित परिवारों को प्रदान की गई नौकरी एवं पुनर्वास की जानकारी ली। उन्होंने एसईसीएल प्रबंधन को नियमों का पालन सुनिश्चित करने और प्रभावितों को नियमों के तहत समय पर रोजगार एवं भत्ता प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ ही पुनर्वास के तहत स्थापित बसाहटों में शिक्षा, सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी, मुक्तिधाम जैसी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने तथा समय-समय पर इनकी मरम्मत भी करने के निर्देश दिए। उन्होंने खदान क्षेत्रो में ब्लास्टिंग एरिया में बसाहट से पूर्व ग्रीन जोन निर्मित करने को कहा जिससे बस्तियों में ब्लास्टिंग का प्रभाव कम हो।

साव ने एनटीपीसी, बाल्को, लैंको और अडानी प्लांट द्वारा अर्जित भूमि के एवज में दी जाने वाली मुआवजा, रोजगार व अन्य लाभों के बारे में भी जानकारी ली और प्रभावितों को नियमानुसार लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक संयंत्रों में रोजगार देने एवं निर्धारित दर पर ही मानदेय भुगतान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, डीएफओ अरविंद पीएम और नगर निगम की आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई सहित जनप्रतिनिधि, खनन प्रभावित क्षेत्र के सरपंच एवं विभागीय अधिकारी भी बैठक में मौजूद थे।

वॉटरफॉल में डूबने से डिप्टी CM अरुण साव के भांजे की मौत, पिकनिक के दौरान हुआ था हादसा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव के भांजे तुषार की बॉडी सोमवार सुबह रानीदहरा वाटरफॉल से बरामद किया गया है. रविवार शाम वाटरफॉल में नहाने के दौरान तुषार तेज बहाव में बह गया था. इसके बाद काफी देर तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन तुषार का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया. अब घंटों की खोजबीन के बाद युवक की बॉडी बरामद की गई है. एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव ने इसे लेकर जानकारी दी है.


कबीरधाम जिले के रानीदहरा जलप्रपात में हुए हादसे के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए पोस्ट में लिखा, रानीदहरा जलप्रपात में उपमुख्यमंत्री अरुण साव के भांजे तुषार साहू के डूबने की दुखद सूचना प्राप्त हुई, इस हृदयविदारक समाचार से मन अत्यंत व्यथित है. मैं महादेव से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करें.’

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को तुषार अपने दोस्तों के साथ कबीरधाम जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर स्थित रानीदहरा वाटरफॉल घूमने गया था. देर शाम वह अपने दोस्तों के साथ वाटरफॉल में नहा रहा था. तभी अचानक वह बह गया और डूबने से उसकी मौत हो गई.

गुणवत्ताहीन निर्माण पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिखाए सख्त तेवर, दो अधिकारी निलंबित, दो को कारण बताओ नोटिस

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : लोक निर्माण विभाग ने सड़क उन्नयन और नवीनीकरण कार्य‌‌‌ में गुणवत्ताहीन निर्माण और अमानक कार्य के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की है। कार्यस्थल के निरीक्षण और जांच के बाद उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के निर्देश पर विभाग ने चार अधिकारियों पर कार्रवाई की है। लोक निर्माण विभाग द्वारा गुणवत्ताहीन और अमानक कार्य के लिए कटघोरा उप संभाग के अनुविभागीय अधिकारी और उप अभियंता को निलंबित कर दिया गया है। वहीं कोरबा संभाग के तत्कालीन कार्यपालन अभियंता और उप संभागीय अनुविभागीय अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।


उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोक निर्माण विभाग का प्रभार संभालने के बाद से ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और उन्हें समय-सीमा में पूर्ण करने पर लगातार जोर दे रहे हैं। उन्होंने विभागीय समीक्षा बैठकों में अधिकारियों को इसके लिए कड़े निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने इसे सर्वोच्च प्राथमिकता में रखने को कहा है।

कोरबा जिले के चोटिया-चिरमिरी मार्ग के दस किलोमीटर लंबाई के उन्नयन एवं नवीनीकरण कार्य (वास्तविक लंबाई 23.3 कि.मी.) में कार्यस्थल के निरीक्षण के दौरान जाँच में डामरीकरण की मोटाई औसतन कम एवं किए गए कार्य का घनत्व कम पाए जाने पर लोक निर्माण विभाग ने संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की है। मामले में उप संभाग क्रमांक-2 कटघोरा के अनुविभागीय अधिकारी एस.पी. साहू और उप अभियंता राकेश वर्मा को निलंबित किया गया है। मंत्रालय द्वारा जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि गुणवत्ता के मापदण्डों का पालन किए बिना ही अमानक कार्य और मार्ग का डामरीकरण कराकर अनुविभागीय अधिकारी एवं उप अभियंता द्वारा अपने अधिकार का दुरूपयोग कर अपने पदीय कर्तव्य के निर्वहन में अनियमितता बरती गई है। इसलिए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के तहत एस.पी. साहू, अनुविभागीय अधिकारी एवं राकेश वर्मा, उप अभियंता, लोक निर्माण विभाग, उप संभाग क्रमांक-2 कटघोरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय, कार्यालय प्रमुख अभियंता, लोक निर्माण विभाग, निर्माण भवन, नवा रायपुर अटल नगर में निर्धारित किया जाता है। दोनों को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वहन भत्ते की पात्रता होगी। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को 15 दिनों में दोनों अधिकारियों के विरुद्ध आरोप पत्रादि तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने को कहा गया है।


लोक निर्माण विभाग ने चोटिया-चिरमिरी मार्ग के उन्नयन और नवीनीकरण में अमानक स्तर का कार्य एवं गुणवत्ता के मापदण्डों का पालन किए बिना ही डामरीकरण कराए जाने पर कोरबा संभाग के तत्कालीन कार्यपालन अभियंता ए.के. वर्मा और कोरबा उप संभाग के अनुविभागीय अधिकारी आर.एन. दुबे को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। शासन द्वारा दोनों अधिकारियों को जारी नोटिस में कहा गया है कि कार्यस्थल के निरीक्षण के दौरान जाँच में डामरीकरण की मोटाई औसतन कम एवं किए गए कार्य का घनत्व भी कम पाया गया है। दोनों अधिकारियों द्वारा कार्य अमानक स्तर का एवं गुणवत्ता के मापदण्डों का पालन किए बिना ही डामरीकरण कराकर अपने अधिकार का दुरूपयोग कर अपने पदीय कर्तव्य के निर्वहन में अनियमितता बरती गई है। दोनों अधिकारियों द्वारा निर्माण कार्यों में लापरवाही बरती गई है जो उनके कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता एवं स्वेच्छाचारिता को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करता है। शासन ने इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के अंतर्गत गंभीर कदाचार मानते हुए दोनों अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें नोटिस प्राप्ति के सात दिनों की समयावधि में अपना प्रत्युत्तर प्रस्तुत करने को कहा गया है। निर्धारित समयावधि में प्रत्युत्तर प्राप्त नहीं होने पर नियमानुसार एकपक्षीय कार्यवाही की जाएगी।


CG NEWS : मंत्रियों को दिया गया जिलों का प्रभार , देखिए किस मंत्री किस जिले का मिला प्रभार

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : राज्य शासन ने विभिन्न जिलों के लिए जिला समिति की अध्यक्षता करने, जनसंपर्क और जनसमस्याओं के निराकरण के लिए मंत्रिपरिषद के सदस्यों को प्रभार सौंपा है. इसमें डिप्टी सीएम अरुण साव को बिलासपुर, कोरबा, बेमेतरा, विजय शर्मा को बालोद, दुर्ग, राजनांदगांव और मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी का प्रभार सौंपा गया है.


मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, मंत्री रामविचार नेताम को रायगढ़, कोरिया, महेंद्रगढ़, मंत्री दयालदास बघेल को महासमुंद, गरियाबंद, सूरजपुर, मंत्री केदार कश्यप को रायपुर, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, मंत्री लखन देवांगन को मुंगेली, कवर्धा, खैरागढ़, मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल को बलौदाबाजार, गौरेला, मंत्री ओपी चौधरी को सरगुजा, जांजगीर, जशपुर और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को बलरामपुर, सक्ति की जिम्मेदारी दी गई है.

देखें लिस्ट



जीतने वाले प्रत्याशियों को ही दिया जाएगा लोकसभा चुनाव का टिकट : अरुण साव

No comments Document Thumbnail

 Loksabha Election 2024 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में जीत के बाद ही बीजेपी आगमी लोकसभा चुनाव की तैयारियों शुरू कर दी है। वहीं कांग्रेस भी तैयारियों में जुटी हुई नजर आ रही है बीजेपी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रखते हुए लगातार कई बैठकें कर रही है। वहीं प्रदेश प्रभारी ओम माथुर लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि बीजेपी लोकसभा चुनाव के लिए जल्द ही अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार सकती है।


जिसको लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव का बड़ा बयान भी सामने आया है। डिप्टी सीएम साव ने कहा कि फरवरी में बीजेपी लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर सकती है। अरुण साव ने ये भी कहा कि जीतने वाले और सक्षम प्रत्याशियों को ही टिकट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी हर चुनाव को हमेशा गंभीरता से लेती है और हमेशा नए लोगों को मौका देती रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.