Media24Media.com: डाटा एंट्री ऑपरेटर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label डाटा एंट्री ऑपरेटर. Show all posts
Showing posts with label डाटा एंट्री ऑपरेटर. Show all posts

महासमुंद : आदिवासी विकास विभाग में भर्ती हेतु आवेदन 29 मई तक आमंत्रित

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। आदिवासी विकास विभाग महासमुंद में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 29 मई 2023 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है, जिसमें डाटा एंट्री ऑपरेटर, वाहन चालक एवं नियमित भृत्य के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु निर्धारित योग्यता धारक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किया गया है।

आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त से मिली जानकारी अनुसार डाटा एंट्री ऑपरेटर के 01 पद, सहायक ग्रेड-3 के 02 पद और भृत्य के 01 पदों के लिए भर्ती किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए महासमुंद जिले के वेबसाइट https://mahasamund.gov.in/ पर देखा जा सकता है अथवा कार्यालयीन समय पर आदिवासी विकास कार्यालय महासमुंद में उपस्थित होकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


आदिवासी विकास विभाग में रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु 29 मई तक आवेदन पत्र आमन्त्रित

No comments Document Thumbnail

कोण्डागांव। जिले में आदिवासी विकास विभाग के अंतर्गत डाटा एंट्री ऑपरेटर के एक तथा वाहन चालक के एक रिक्त पदों पर सीधी भर्ती किये जाने हेतु योग्य अभ्यर्थियों से आगामी 29 मई 2023 तक आवेदन पत्र कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, कलेक्टोरेट कोण्डागांव में आमंत्रित किया गया है।

आवेदन पत्र पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से स्वीकार किये जायेंगे। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। उक्त भर्ती सम्बन्धी विस्तृत जानकारी का अवलोकन कार्यालय के सूचना पटल पर किया जा सकता है। इसके ही उक्त जानकारी जिले की वेबसाइट www.kondagaon.gov.in पर देखी जा सकती है।

 


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.