Media24Media.com: ट्रेनों को रद्द

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label ट्रेनों को रद्द. Show all posts
Showing posts with label ट्रेनों को रद्द. Show all posts

त्योहार में छत्तीसगढ़ की 22 ट्रेनों को रद्द करना राज्य के लोगो के साथ अन्याय: बैज

No comments Document Thumbnail

रायपुर । छत्तीसगढ़ से हो कर गुजरने वाली यात्री ट्रेनों को मोदी सरकार द्वारा लगातार रद्द किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यात्री ट्रेनों को रद्द किए जाने से आम नागरिकों को परेशानी हो रही है ठीक राखी त्यौहार के अवसर पर 2 ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित कर दिया गया तथा 22ट्रेन रद्द कर दिया गया है।


 मोदी सरकार जानबूझ कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों को परेशान कर रही है पहली बार ऐसा नहीं हुआ है पिछले दो तीन साल से छत्तीसगढ़ के लोगो को ट्रेन के मामले मे मोदी सरकार परेशान कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बीते 3 साल और 5 माह में रायपुर से होकर गुजरने वाली 64382 ट्रेन को रद्द कर दिया गया। लोकल ट्रेनों को खड़ी कर दिया गया और सिर्फ मालगाड़ी को चलाया गया ताकि प्रदेश से कोयला बॉक्साइट आयरन ओर को ले जाया जा सके और रेल यात्री को हो रही असुविधा को नजरअंदाज किया गया।

 जब भी ट्रेनें रद्द हुई तब भाजपा के 9 सांसद मौन रहते थे और प्रदेश की रेल यात्री की समस्याओं पर चर्चा करने से भागते थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस शासन काल के समय से नियमित चलने वाली एक्सप्रेस सुपरफास्ट एवं पैसेंजर ट्रेनों को बंद किया गया इसका मुख्य कारण था मोदी सरकार का रेलवे को निजीकरण की ओर ले जाना।

 वंदे भारत ट्रेन शुरू करने के नाम से ढिंढोरा पीटने वाली भाजपा के नेता जब प्रदेश से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को बंद किया गया, डिब्बा की संख्या में कटौती किया गया, वंदे भारत ट्रेन की जगह महंगी दरों वाली तेजस को शुरू किया गया तब भी भाजपा के नेता मौन थे तेजस को बंद करके फिर वंदे भारत शुरू किया गया तब भी भाजपा के नेता मौन है। मोदी सरकार के रेल मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ को प्रयोगशाला बना दिया है और भाजपा के 9 सांसद जनता की समस्याओं पर मौन रहते हैं। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज नें कहा कि लगातार ट्रेनों के रद्द होने से मोदी सरकार कि नीयत पर सवाल खड़ा होता है।ट्रेनों का रद्द होना एक प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है कही रेल को बेचने कि साजिश तो नहीं कि जा रही है?मध्यम एवं गरीब वर्ग के लिए ट्रेन सस्ता एवं अच्छा साधन होता है। त्योहारी सीजन की शुरुआत हो रही है पिछली 3 साल से रक्षाबंधन के त्यौहार में ट्रेन के रद्द होने के कारण बहनें अपने भाई को राखी नहीं बांध पा रही है जबकि रक्षाबंधन का त्यौहार साल में एक बार आता है जिनका बेसब्री से भाई एवं बहन इस दिन का इंतजार करते हैं।

 दीपावली, दशहरा, ईद हर त्यौहार में ट्रेनों का रद्द होना आम जनता के लिए बहुत बड़ी परेशानी बन गई है। वह ने इस समय भी परेशान एवं चिंतित है क्या मोदी सरकार के गलत नीति के कारण फिर से इस बार भी रक्षाबंधन में ट्रेन को रद्द कर दिया गया।


Train Cancelled: रक्षा बंधन के दिन रेलवे ने बढ़ाई मुसीबतें! फिर रद्द हुई 24 ट्रेनें, देखें लिस्ट

No comments Document Thumbnail

 बिलासपुर। रेलवे ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इस बार रेलवे ने 24 ट्रेनों को कैंसिल किया है, जबिक 5 ट्रेनों के कैंसिलेशन को बढ़ाते हुए 31 अगस्त से 8 सितंबर तक कर दिया है। आज यानी बुधवार से 8 सितंबर तक 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस नहीं चलेगी। वहीं दो गाड़ियां डायवर्टेड मार्ग से चलेगी।


रेल प्रशासन की ओर से कहा गया है कि, इंफ्रास्ट्रक्चर और डेवलमेंट के काम को तेजी से पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है। इससे यात्रियों को असुविधा हो रही है। लेकिन, काम पूरा होने के बाद रेलवे ने बेहतर यात्री सुविधा मिलने का दावा किया है। रेल प्रशासन ने बताया कि, बिलासपुर रेल मंडल के शहडोल-रूपौंद सेक्शन के बीच बंधवाबारा रेलवे स्टेशन में तीसरी रेल लाइन में नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा, जो 2 से 8 सितंबर तक होगा। रेलवे ने ट्रेनों को आज से ही बंद कर दिया है। नियमानुसार ट्रेनों को दो सितंबर से कैंसिल करना था, लेकिन दो दिन पहले ही रेलवे ने रक्षाबंधन पर ट्रेनों को बंद करने का फैसला लिया है। इसके कारण यात्रियों को खासी परेशानी होगी। खासकर पर्व पर ट्रेन में सफर कर अपनी बहन या भाई के यहां जाने वाले यात्रियों को ज्यादा दिक्कतें होंगी।

आज से रद्द रहेंगी ट्रेनें

1 से 9 सितंबर तक 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस।
31 अगस्त से 8 सितंबर तक 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस।
1 से 10 सितंबर तक 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस ।
30 अगस्त से 8 सितंबर 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस।
1 से 7 सितंबर 11751 रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस।
2 से 8 सितंबर 11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस।

ये ट्रेनें पहले ही रद्द

2 से 8 सितम्बर तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08740 बिलासपुर-शहडोल मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
2 से 8 सितम्बर तक शहडोल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08739 शहडोल -बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
2 से 8 सितम्बर तक चिरिमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08269 चिरिमिरी- चंदिया रोड पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
2 से 8 सितम्बर तक चंदिया रोड से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08270 चंदिया रोड- चिरिमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
2 सितम्बर तक शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22830 शालीमार-भुज बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
5 सितम्बर तक भुज से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22829 भुज-शालीमार बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
31 अगस्त व 7 सितम्बर को वलसाड से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22909 वलसाड-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
3 और 10 सितम्बर को पूरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22910 पूरी-वलसाड एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
2 सितम्बर को उदयपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
3 सितम्बर को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
6 सितम्बर को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20847 दुर्ग-ऊधमपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
7 सितम्बर को ऊधमपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20848 ऊधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
6 सितम्बर को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20828 सांतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
7 सितम्बर को जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20827 जबलपुर-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
1 से 7 सितम्बर को इंदौर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
2 से 9 सितम्बर को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

ये गाड़ियां चलेगी डायवर्टेड मार्ग से

1 से 7 सितम्बर को बरौनी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटनी-जबलपुर-नैनपुर होकर चलेगी।
2 से 8 सितम्बर को गोंदिया से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नैनपुर-जबलपुर-कटनी होकर चलेगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.