Media24Media.com: ट्यूमर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label ट्यूमर. Show all posts
Showing posts with label ट्यूमर. Show all posts

CG NEWS : दर्द से परेशान महिला के पेट से डॉक्टरों ने निकाला 10 किलो का ट्यूमर

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सिम्स के डॉक्टरों ने एक महिला की जान बचाई। उसके पेट की सर्जरी कर 10 किलोग्राम से ज्यादा वजनी ट्यूमर हो गया था। जिसे डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर निकाला है। पीड़ित महिला पेट दर्द से परेशान और अस्पताल का चक्कर रही थी। जिसके बाद डॉक्टरों की टीम ने उसका ऑपरेशन कर उसे दर्द से हमेशा के लिए मुक्ति दिलाई।


सिम्स अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एस नायक ने बताया कि, मरीज लगनी बाई पति हरिशंकर चिल्हाटी की रहने वाली है। वह पिछले एक साल से पेट दर्द से परेशान थी। उसके पेट में सूजन आने लगा था, जो लगातार बढ़ रहा था। वह निजी अस्पताल का चक्कर काटकर परेशान हो चुकी थी। इस दौरान परेशान महिला सिम्स के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में इलाज कराने पहुंची।

उन्होंने आगे बताया कि, जांच के दौरान गायनिक डिपार्टमेंट की एचओडी डॉ. संगीता रमन जोगी ने उसका परीक्षण किया और सोनोग्राफी कराई। जांच में पता चला कि महिला के अंडाशय में 10 किलोग्राम से ज्यादा वजनी ट्यूमर हो गया है. जिसके कारण महिला गर्भवती सी लग रही थी। जिसके कारण उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और परेशानी लगातार बढ़ रही थी। जांच के बाद डॉक्टरों ने महिला की सर्जरी कर ट्यूमर निकालने का फैसला किया और महिला को इलाज के लिए भर्ती किया।

सिम्स अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एस नायक ने आगे कहा कि, शनिवार को डॉ. संगीता जोगी और उनकी टीम ने महिला की सर्जरी की। इस दौरान 10 किलोग्राम से अधिक वजनी ट्यूमर को काटकर निकाला गया। महिला सिम्स में भर्ती है और स्वास्थ्य लाभ ले रही है। इस ऑपरेशन में डा. दुर्गा कौशिक, डा. सोमा बैंकट कोटा, डा. वर्णिका पाण्डेय, डा. प्राची तिवारी और अन्य डाक्टर शामिल थे। एनेस्थिसिया विभाग के डॉ. राकेश निगम, स्टाफ नर्स दीपा एवं अन्य ओटी स्टाफ का विशेष योगदान रहा। इस सफलता के डीन डॉ. केके सहारे और कलेक्टर अवनीश शरण ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को बधाई देते हुए उनके इस काम की सराहना की है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.