Media24Media.com: टाकिंग कॉमिक्स

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label टाकिंग कॉमिक्स. Show all posts
Showing posts with label टाकिंग कॉमिक्स. Show all posts

मितान क्लब के सदस्यों को दिया जाएगा पर्यटन संबंधी प्रशिक्षण

No comments Document Thumbnail

रायपुर। आज विश्व पर्यटन दिवस है। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राजीव गांधी मितान क्लब के सदस्यों को पर्यटन संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा।  कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टाइगर ब्वॉय चेंदरू की मूर्ति का अनावरण किया। पर्यटन मंडल द्वारा चेंदरू और टेंबू टाइगर के चित्र का उपयोग स्मृति चिन्ह के रूप में किया जाएगा। 



इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बच्चों की कॉमिक्स और अन्य पत्रिकाएं प्रकाशित करने वाले प्रकाशन समूह द्वारा तैयार किए गए टाकिंग कॉमिक्स का विमोचन किया। इस कॉमिक्स में बच्चों की कहानियां पढ़ने की बजाय सुनी जा सकती हैं। कार्यक्रम में बघेल ने पर्यटन मंडल की जनसंपर्क अधिकारी अनुराधा दुबे द्वारा तैयार किए गए कथक भाव पर आधारित राज्यगीत के वीडियो का लोकार्पण किया। इस वीडियो में छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को दर्शाया गया है। 

कार्यक्रम को राज्य के पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू और छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश में पर्यटन के विस्तार के लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और भारतीय रेलवे खान-पान तथा पर्यटन निगम-आईआरसीटीसी के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत आईआरसीटीसी अपने सोशल मीडिया के मंचों से छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों का प्रचार- प्रसार करेगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.