Media24Media.com: झारखंड में ट्रेन हादसा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label झारखंड में ट्रेन हादसा. Show all posts
Showing posts with label झारखंड में ट्रेन हादसा. Show all posts

दर्दनाक हादसा: ट्रेन से कटकर एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, रेल पटरी से जा रहे थे स्टेशन

No comments Document Thumbnail

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई है। दरअसल, मुंबई-हावड़ा मुख्य रेलमार्ग पर बिंजय पुलिया के पास राउरकेला से टाटानगर की ओर जा रही दुरंतो एक्सप्रेस  की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। ट्रेन की चपेट में आने से चारों लोगों के चिथड़े उड़ गए। घटनास्थल से 300 मीटर दूर तक शव के टुकड़े मिले। पुलिस ने फिलहाल शव को ढक दिया है। उन्हें उठाने की प्रक्रिया की जा रही है। 

फाइल फोटो

जानकारी के मुताबिक सभी बड़ाबांबो के चलांगजुड़ी के रहने वाले हैं। सभी चक्रधरपुर में इलाहाबाद बैंक में किसी काम से आए थे। वापस लौटने के लिए स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान यह घटना घटी। इस घटना के बाद से इलाके के लोगों में शोक की छाया छा गई है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर लाशों को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के लिए तैयारी शुरू की गई है।

रेल पटरी से जा रहे थे स्टेशन

बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे हादसा हुआ है। इस घटना में महिला, उसके बेटे-बेटी और बहू की मौत हो गई। सभी बड़ाबांबो के चलांगजुड़ी के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार मृतकों में 71 साल के सुमी पूर्ति, उसका बेटा अमरसिंह पूर्ति, बेटी बाह पूर्ति और बहू शामिल है। सभी चक्रधरपुर में इलाहाबाद बैंक में किसी काम से आए थे। वापस लौटने के लिए स्टेशन जा रहे थे और इसके लिए इन्होंने पटरी का सहारा लिया। इसी बीच यह हादसा हो गया।

आवागमन काफी देर तक ठप

घटना रेलवे फाटक से करीब आधा किलोमीटर दूर घटी। बताया जा रहा है कि जब सभी लोग पटरी पार कर रहे थे तभी ट्रेन आ गई और लोगों को ट्रेन आने का आभास भी नहीं हुआ। हादसे के बाद काफी देर तक गाड़ियों का आवागमन ठप रहा। हालांकि, दुरंतो एक्सप्रेस रवाना हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को खदेड़ा। चक्रधरपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार और रेलवे पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से चारों लोगों के चिथड़े उड़ गए। घटनास्थल से 300 मीटर दूर तक शव के टुकड़े मिले। पुलिस ने फिलहाल शव को ढक दिया है। उन्हें उठाने की प्रक्रिया की जा रही है।

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

बता दें कि 19 अगस्त को बिहार के कैमूर के भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान रोहतास जिले के रहने वाले आदित्य प्रकाश (उम्र 21) के रूप में हुई थी। जानकारी के मुताबिक युवक अपनी बड़ी बहन के घर मुगलसराय (उत्तर प्रदेश) जा रहा था। इसी दौरान भभुआ रोड रेलने स्टेशन के पास किसी ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.