Media24Media.com: झारखंड में आत्महत्या

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label झारखंड में आत्महत्या. Show all posts
Showing posts with label झारखंड में आत्महत्या. Show all posts

प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, एक ही फंदे में लटका मिला शव

No comments Document Thumbnail

देश के अलग-अलग हिस्सों से प्रेमी जोड़े की खुदकुशी करने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। ताजा मामला झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले का है, जहां जमशेदपुर इलाके के कालाझोर गांव में प्रेमी जोड़े का शव एक पेड़ में लटका मिला है। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। इधर, शव मिलने को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। युवक और युवती कालाझोर के रहने वाले है। ये गांव दलमा पहाड़ से सटा हुआ है और सुदूर इलाका है। बता दें कि इस इलाके में नक्सलियों का काफी दबदबा है। इलाके में आए दिन नक्सली हिंसी की खबरें सामने आती रहती है।

गांव के लोगों ने पेड़ पर एक ही फंदे से युवक और युवती का शव पेड़ से झूलता पाया। इससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बता दें कि दलमा से सटा सुदूर इलाका है। मृतकों की पहचान कुश और रीना के रूप में हुई है। दोनों कालाझोर के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी मिलते ही गांव समेत आस-पास के इलाके के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि युवक और युवती ने किस परिस्थिति में ये कदम उठाया है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल पुलिस कई एंगलों से मामले की जांच कर रही है। पूरे मामले में MGM थाना प्रभारी मिथलेश सिंह ने बताया फिलहाल घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। ग्रामीणों और मृतकों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वहीं युवती के पिता और भाई ने भी प्रेम प्रसंग की बात कही है। उन्हें घटना की जानकारी सुबह तब मिली जब पेड़ पर दोनों का शव झूलता मिला। उनका कहना है कि युवती कब घर से निकली और उसके बाद क्या हुआ? इस संबंध में उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही इससे जुड़े सभी पहलुओं के खुलासे की बात कह रही है।  

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.