Media24Media.com: झलप

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label झलप. Show all posts
Showing posts with label झलप. Show all posts

झलप, पिथौरा, सिरपुर क्षेत्र के प्रवास पर रहे अग्नि, कार्यकताओं से की मुलाकात

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। छग राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त अग्नि चंद्राकर रविवार देर रात तक झलप, पिथौरा और सिरपुर क्षेत्र के प्रवास पर रहे। इस दौरान चंद्राकर ने क्षेत्र के किसानों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। पिथौरा में चंद्राकर ने विधायक प्रतिनिधि कुलवंत खनूजा के घर पहुंचकर उनकी दिवंगत माता को श्रृद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात रेस्टहाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव, उपाध्यक्ष दिलप्रीत सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नरेंद्र सेन, अरविंदर सिंग छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।



वहीं झलप में कांग्रेस के जोन प्रभारी लमकेश्वर साहू, सेक्टर प्रभारी सोनू राज, किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सीटू सलूजा, राजा खोसा, नरेंद्र कौशिक, सागर पटेल, महेंद्र सलूजा, विजय कोसरिया, शोएब खान, कार्तिक पटेल आदि कार्यकर्ताओं के साथ लंबी चर्चा की। सिरपुर में आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव, मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के सदस्य मोहित ध्रुव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, जिला पंचायत सभापति अमर अरुण चंद्राकर, आदिवासी समाज के प्रदेश सचिव राजू दीवान, सिरपुर के पूर्व सरपंच थनवार यादव आदि कार्यकर्ताओं से जनहित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। चंद्राकर के साथ युवा नेता दिव्येश चंद्राकर, निगम अध्यक्ष के प्रतिनिधि नारायण नामदेव तथा सोनू राज भी थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.