Media24Media.com: झमाझम बारिश

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label झमाझम बारिश. Show all posts
Showing posts with label झमाझम बारिश. Show all posts

रायपुर-दुर्ग सहित प्रदेश में हुई झमाझम बारिश, जानें कब तक पडेंगी ठंड, IMD ने बता दी तारीख

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में रायपुर, दुर्ग सहित कई जिलों में रविवार को झमाझम बारिश हुई । रात करीब 3 बजे से शुरू हुआ बारिश का दौर सुबह तक जारी रहा। आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और ठंड बढ़ गई है। वहीं राजनांदगांव, बलौदाबाजार और जांजगीर जिले में भी आज हल्की बारिश की संभावना है।


त्तर भारत सहित कई राज्यों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पर रही है. लोगों को कोल्ड डे और शीतलहर का डबल अटैकल झेलना पड़ा रहा है. इस बीच IMD ने अलर्ट की है। आगामी दिनों में उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के राज्यों में ठंड और बढ़ सकती है. जहां न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम हो सकती है.

इससे पहले शनिवार को भी प्रदेश के कई जिलों में सुबह 11 बजे तक घना कोहरा छाया रहा था। रायपुर, बिलासपुर दुर्ग जिले में बादलों के कारण दिन का तापमान 4 से 7 डिग्री कम रहा। प्रदेश में बलरामपुर 7.1 डिग्री के साथ सबसे ठंडा और दंतेवाड़ा 29.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा।

रायपुर में 6 दिन का मौसम पूर्वानुमान

दिनांक न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान मौसम
21 जनवरी 15 24 आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना
22 जनवरी 15 28 आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह कोहरा रहने की संभावना।
23 जनवरी 18 29 आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना
24 जनवरी 17 28 आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना
25 जनवरी 16 29 धुंध और कोहरा रहने की संभावना
26 जनवरी 15 29 धुंध और कोहरा रहने की संभावना

Chhattisgarh Monsoon Update : छत्तीसगढ़ में आज झमाझम बारिश के आसार

No comments Document Thumbnail

 Chhattisgarh Monsoon Update:  मौसम विभाग के अनुसार आज से हल्की बारिश के साथ ही अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। वहीं रविवार से अगले तीन दिनों तक प्रदेश भर में अच्छी बारिश के आसार है। विभाग का कहना है कि प्रदेश में अब मानसूनी तंत्र मजबूत हो गया है। मानसूनी तंत्र पिछले दिनों थोड़ा कमजोर हो गया था, इसके चलते बारिश पर थोड़ा ब्रेक लग गया था, लेकिन अब अच्छी बारिश के आसार है।


मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब प्रदेश में अच्छी बारिश के आसार बने हुए है। रायपुर का अधिकतम व न्यूनतम तापमान दोनों ही सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। रायपुर का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस वर्ष मानसून के विलंब के चलते एक जून से लेकर अब तक सामान्य से काफी कम वर्षा हुई है। कम वर्षा ने किसानों की चिंताएं भी बढ़ा दी है।

शुक्रवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई। बीजापुर-भैरमगड़ में 4 सेमी, सुकमा-कटेकल्याण-कोटा में 2 सेमी वर्षा हुई। इसके साथ ही कुछ अन्य क्षेत्रों में भी हल्की बारिश हुई।



Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.