Media24Media.com: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान. Show all posts
Showing posts with label जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान. Show all posts

नई शिक्षा नीति के तहत जीव विज्ञान व्याख्याताओं को दिया गया प्रशिक्षण, ब्लेंडेड मोड में पहली बार दिया जा रहा है सेवा कालीन प्रशिक्षण

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान महासमुंद में प्राचार्य मीना पाणिग्रही, प्रशिक्षण प्रभारी अरुण प्रधान के मार्गदर्शन में विभिन्न विषयों के सेवाकालीन प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे हैं। जीव विज्ञान विषय के समन्वयक दुर्गा सिन्हा के निर्देशन में जिले के जीव विज्ञान व्याख्याताओं की चार दिन की ऑनलाइन ट्रेनिंग तथा तीन दिन का ऑफलाइन प्रशिक्षण आयोजित किया गया।


ऑफलाइन प्रशिक्षण 21 नवंबर से 23 नवंबर तक आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में सभी विकासखंड के चयनित व्याख्याता सम्मिलित हुए। इस प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर सुबोध कुमार तिवारी तथा विकास यादव ने प्रशिक्षण के विभिन्न मॉड्यूल के संबंध में प्रशिक्षणार्थियों को बताया। नई शिक्षा नीति 2020 छत्तीसगढ़ के स्कूलों में लागू किया गया है, जिसके संबंध में विस्तृत जानकारी डाइट में जीव विज्ञान की समन्वयक दुर्गा सिन्हा ने दिया।

शिक्षा में सतत् विकास के लक्ष्य ,गुणवत्ता शिक्षा, शिक्षा में शिक्षको का विकास, एवं अन्य मॉड्यूल पर प्रशिक्षिण दिया गया। प्रशिक्षण अवधि में अतिथि व्याख्यान के लिए माता करमां शासकीय महाविद्यालय की डॉ श्वेतलाना नागल ने फोल्डस्कोप के विषय में एक्टिविटी आधारित जानकारी दी। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस 30 घंटे का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी व्याख्याताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। यह प्रमाण पत्र आगे चलकर उनकी क्रमोन्नति एवं पदोन्नति में उपयोगी होगा।

इस प्रशिक्षण के सफल आयोजन में डाइट के सीनियर फैकल्टी  के. सिंग, श्रीमती उमा देवी शर्मा, राजेश चंद्राकर, सुमन दीवान, तिलोत्मा प्रधान, संतोष साहू किरण कन्नौजे ईश्वर चंद्राकर झरना साहू, गरिमा सिंह राजपूत ,मीना साहू, अजय, उदित, हीरामन का अमूल्य योगदान रहा। उक्त जानकारी विषय समन्वयक दुर्गा सिन्हा ने दिया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.