Media24Media.com: जिला प्रशासन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label जिला प्रशासन. Show all posts
Showing posts with label जिला प्रशासन. Show all posts

समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में बड़ा कदम: सूरजपुर में शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण सफल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के तहत प्रत्येक बच्चे को समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने के उद्देश्य से सूरजपुर जिला प्रशासन ने शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। जिले की कई शालाएं जहां शिक्षकों की भारी कमी से जूझ रही थीं, वहीं कुछ विद्यालयों में शिक्षक आवश्यकता से अधिक पदस्थ थे।
                

इस असंतुलन को दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने छात्रहित को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए शालाओं और शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण किया। इसके तहत जहां शिक्षक आवश्यकता से अधिक पदस्थ थे, वहां से उन्हें ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों की जरूरतमंद शालाओं में स्थानांतरित किया गया।

 ओपन काउंसलिंग से तय हुई पदस्थापनाएं

इस प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न किया गया। 1 से 3 जून 2025 तक शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, विश्रामपुर में ओपन काउंसलिंग का आयोजन किया गया। इसमें वरियता के आधार पर शिक्षकों को नई शालाएं चुनने का अवसर मिला। इससे न केवल शिक्षकों को संतोषजनक स्थान मिला, बल्कि उन स्कूलों को भी लाभ मिला जहां लंबे समय से योग्य शिक्षकों की आवश्यकता थी।

 णवत्तापूर्ण शिक्षा की ओर ठोस कदम

इस युक्तियुक्तकरण से अब जिले के दूरस्थ व ग्रामीण अंचलों की शालाओं में भी सभी विषयों के शिक्षक उपलब्ध हो गए हैं। इससे बच्चों को अब गणित, विज्ञान, अंग्रेजी जैसे विषयों में भी बेहतर मार्गदर्शन मिल सकेगा।

शिक्षकों की नई और आवश्यकतानुसार पदस्थापना से जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार की उम्मीद है। यह पहल न केवल बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करेगी, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को संतुलित और सुदृढ़ बनाने की दिशा में भी एक सकारात्मक और दूरदर्शी प्रयास सिद्ध हो रही है।

शासन की इस पहल को शिक्षक समुदाय और अभिभावकों दोनों से सराहना मिल रही है। यह युक्तियुक्तकरण न केवल शिक्षक वितरण की समस्या का समाधान है, बल्कि यह दर्शाता है कि सही नीति और पारदर्शी प्रक्रिया से शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना संभव है।

रेत के अवैध परिवहन और भंडारण पर कड़ी कार्रवाई, चार दिनों में 14 वाहन जब्त

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : धमतरी जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के मामले में जिला प्रशासन द्वारा विशेष अभियान संचालित कर इस काम में संलिप्त लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग द्वारा पिछले चार दिनों में 6 हाईवा, दो जेसीबी मशीन और 6 ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं।


खनिज अधिकारी ने बताया कि नगरी तहसील के घटुला क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते हुए एक महिंद्रा ट्रैक्टर जब्त कर सिहावा थाने में रखा गया है। वहीं, मगरलोड के ग्राम मेघा में पेट्रोल पंप के पास अवैध रेत भंडारण में उपयोग की जा रही एक जेसीबी मशीन और एक हाईवा को भी जब्त कर कुरूद मंडी परिसर में अभिरक्षा में रखा गया है।

इसी तरह, लीलर और कोलियारी क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन में लिप्त 5 ट्रैक्टरों पर भी कार्रवाई की गई। लीलर गांव में रेत के अवैध भंडारण में संलग्न एक चैन माउंटेड जेसीबी मशीन को जब्त कर कलेक्टोरेट परिसर में रखा गया है। इसके अलावा, धमतरी तहसील के दोनर गांव में रेत का अवैध परिवहन करते हुए चार हाईवा जब्त किए गए हैं, जबकि सिहावा चौक के पास अवैध मुरूम परिवहन करते हुए एक हाईवा पर भी कार्रवाई की गई है। खनिज अधिकारी भारद्वाज ने बताया कि सभी जब्त वाहनों पर खान एवं खनिज अधिनियम तथा गौण खनिज नियमों के तहत अर्थदंड वसूली की कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन की तत्परता से नाबालिग बालिका का विवाह रुका : शिक्षा जारी रखने का संकल्प

No comments Document Thumbnail

रायपुर। जिला प्रशासन और महिला बाल विकास विभाग की सतर्कता से मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम साल्हेघोरी में एक नाबालिग बालिका का विवाह रोका गया। कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में बाल विवाह रोकथाम के लिए विशेष टीम गठित की गई है, जिसने समय रहते हस्तक्षेप कर इस विवाह को रोकने में सफलता हासिल की।

बाल विवाह की सूचना मिलते ही जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती संजुला शर्मा के मार्गदर्शन में टीम मौके पर पहुंची और हल्दी की रस्म शुरू होने से पहले विवाह को स्थगित कराया। परिजनों से बातचीत में पता चला कि गरीबी, अशिक्षा और आर्थिक तंगी के कारण वे बालिका का विवाह कराना चाह रहे थे, ताकि मजदूरी के लिए अन्य राज्य पलायन कर सकें। लेकिन बालिका ने हिम्मत दिखाते हुए विवाह से इनकार कर दिया और कहा कि वह 10वीं कक्षा तक पढ़ चुकी है और आगे अपनी शिक्षा जारी रखना चाहती है।

बालिका को बाल कल्याण समिति में प्रस्तुत किया गया, जहां समिति के सदस्य श्रीमती लक्ष्मी साहू, जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती अंजुबाला शुक्ला और चाइल्ड हेल्पलाइन समन्वयक उमाशंकर कश्यप ने उसे श्रीफल, पेन और डायरी देकर सम्मानित किया। साथ ही, परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया गया, ताकि वे बेटी की शिक्षा में किसी बाधा के बिना उसका भविष्य संवार सकें।

गौरतलब है कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत बाल विवाह कराने पर 2 साल की सजा और 1 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बाल विवाह या किसी भी संकटग्रस्त बच्चे की जानकारी तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर दें ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

इस घटनाक्रम से एक बार फिर साबित हुआ कि सजग प्रशासन और जागरूक समाज मिलकर बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं को जड़ से खत्म कर सकते हैं। यह पहल न केवल बालिका को उसका अधिकार दिलाने में सफल रही, बल्कि अन्य परिवारों के लिए भी एक प्रेरणा बन गई कि बेटियों को पढ़ाना ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है।

विशेष लेख : नैसर्गिक झरनों, गुफाओं, पहाड़ो-पठारों और नदियों से शुमार है जीपीएम जिला

No comments Document Thumbnail

 गौरेला पेंड्रा मरवाही : साल के घने वनों से आच्छादित और नैसर्गिक झरनों, गुफाओं, पहाड़ो-पठारों से युक्त, आठ नदियों-अरपा, सोन, तान, तीपान, बम्हनी, जोहिला, मलनिया एवं ऐलान के उद्गम स्थल के कारण प्राकृति सौन्दर्य से शुमार है गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिला। सत्ता का विकेन्द्रीकरण के तहत 10 फरवरी 2020 को बिलासपुर जिले से अलग कर जीपीएम जिले का गठन किया गया। पृथक जिला बनने के बाद से जीपीएम जिले को पर्यटन जिला के नाम से एक नई पहचान दिलाने जिला प्रशासन द्वारा पर्यटन स्थलों का विकास, पर्यटकों की सुविधा और स्थानीय लोगों को आजीविका उपलब्ध कराने के लिए सार्थक पहल किया जा रहा है।


जीपीएम जिले में पर्यटन की असीम संभावनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने गगनई नेचर कैंप के विस्तृत जलाशय में नौकायन शुरू करा दिया है। राजमेरगढ़, ठाड़पथरा, लक्ष्मणधारा, माई का मड़वा, झोझा जलप्रपात, जोगी गुफा आदि स्थानों पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सौंदर्यीकरण के साथ ही पर्यटकों की सुविधा के लिए कैंटीन एवं बैरियर का निर्माण किया गया है। इन स्थानों पर ट्रैकिंग, कैंपिंग व अन्य गतिविधियां कराई जा रही हैं। पर्यटन स्थलों की देखरेख एवं संधारण के लिए स्थानीय पर्यटन समितियों का गठन किया गया है। पर्यटन समितियों को रात्रि भ्रमण के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। स्थानीय युवाओं को ट्रैकिंग, हॉस्पिटैलिटी आदि का प्रशिक्षण दिया गया है।

स्थानीय पर्यटन समितियों के माध्यम से बस्ती बगरा और सोन बचरवार में होम स्टे संचालित किया जा रहा है। झोझा जलप्रपात घूमने आने वाले पर्यटक प्रकृति की वादियों में बसे आदिवासी ग्राम बस्ती बगरा में संचालित होम स्टे का आनंद ले सकते हैं। कम्युनिटी विलेज स्टे भी लमना ग्राम पंचायत में स्थानीय पर्यटन समिती द्वारा संचालित कराया जा रहा है, जिसमें पर्यटकों को पारंपरिक संस्कृति से भी जोड़ा जाता है। सोन बचरवार जहां से सोन नदी का उद्गम स्थल माना जाता है, और पूरे विश्व में सिर्फ एक मात्र मंदिर जहां पर मां नर्मदा और शोणभद्र जी की एक साथ प्रतिमा देखने को मिलती है, यहां पर माघ पूर्णिमा में एक विशाल मेले का भी आयोजन कराया जाता है। यह गांव धार्मिक महत्वता के लिए भी प्रसिद्ध तीर्थ स्थान है यहां पर भी सोन बचारवार होम स्टे है, जो कि पर्यटन समिति द्वारा संचालित कराए जा रहे हैं। पर्यटन स्थल ठाड़पथरा में मड हाउस बनाया जा रहा है, इसका भी संचालन स्थानीय पर्यटन समिति द्वारा किया जाएगा।

जिले में धनपुर एक पुरातत्विक् स्थल है, जहां पर पर्यटन समिति के द्वारा विशालकाय पत्थर पर उभरी हुई मूर्ति बेनीबाई को संरक्षित किया जा रहा है। यहां खुदाई से प्राप्त मूर्तियों एवं अवशेषों का संरक्षण भी किया जा रहा है। धनपुर में मूर्ति संग्रहालय का निर्माण कराया जा रहा है। पर्यटन विकास के तहत मलनिया डैम में खनिज न्यास मद से एक्वा टूरिज्म एवं वाटर स्पोर्ट्स की स्वीकृति दी गई है, जिसका संचालन मछुआ सहकारी समिति द्वारा किया जाना है। प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण जिले का पर्यटन स्थल स्थानीय पर्यअकों को ही नही बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी खूब भा रहा है। जिला प्रशासन जिले के सभी दुर्लभ एवं आकर्षक पर्यटन क्षेत्रों के विकास के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। कबीर चबूतरा से लेकर समुदलई तक प्रत्येक पर्यटन स्थल की जीवंतता एवं सुरम्यता आने वाले दिनों में पूरे देश में जिले की ख्याति बढ़ाएगी।

जिले के पर्यटन स्थलों के प्रचार प्रसार के लिए जिला प्रशासन द्वारा कॉफी टेबल बुक बनाई गई है तथा जिले की पर्यटन स्थलों को इंटरनेट के माध्यम से लोगो तक पहुंचाने के लिए www.gpmtourism.com वेबसाइट बनाई गई है। इस वेबसाइट के माध्यम से पर्यटन समितियों द्वारा संचालित कैम्पिंग, ट्रैकिंग, होमस्टे, कम्युनिटी विलेज स्टे एवं मडहाउस की बुकिंग भी की जाती है।

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले की प्राकृतिक सुन्दरता और पर्यटन की भरपूर संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा पर्यटन क्षेत्रों के विकास के साथ-साथ स्थानीय जनजीवन के लिए भी कार्य किया जा रहा है।
लीना कमलेश मंडावी, कलेक्टर, जीपीएम

रेत के अवैध भंडारण के मामले में कारवाई 2 ट्रक और 1 चैन माउन्टन जप्त, राजस्व और पुलिस विभाग की कार्रवाई

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। जिला प्रशासन के निर्देश पर रेत के अवैध भंडारन एवं परिवहन के मामले में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 2 ट्रक और एक चैन माउन्टन जप्त किया गया है। तहसीलदार श्रीधर पंडा ने बताया कि कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर ग्राम बिरकोनी मे शासकीय खसरे मे भंडारन एरिया के सीमा के बाहर अवैध तरीके से रेत का भंडारन किया गया था। मौके पर परिवहन करते 2 ट्रक पकड़ी गई है।   जिसे  तुमगांव थाना मे सुपुर्द किया गया है।साथ ही  एक चैन माउन्टन भी मौके पर पकड़ा गया। जिसे  मौके पर ही सील किया गया है। आज शाम को हुई कार्रवाई में राजस्व और पुलिस की टीम ने छापा मार कार्रवाई की  है।

अग्रिम कार्रवाई के लिए खनिज विभाग के सुपुर्द किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है की गत दिवस जिले के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल ने समीक्षा बैठक के दौरान अवैध रेत उत्खनन और भंडारण पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर के निर्देश पर अनुविभागीय राजस्व अधिकारीमहासमुंद उमेश साहू ने रेत के अवैध भंडारण के निरीक्षण के लिए राजस्व निरीक्षकों के नेतृत्व में पटवारी की टीम गठित कर रिर्पोट देने के निर्देश दिए थे। कारवाई के दौरान राजस्व टीम प्रभारी तहसीलदार श्रीधर पण्डा, नायब तहसीलदार, मोहित अमिला, टी आई शरद दुबे सहित पटवारी और खनिज विभाग की टीम मौजूद थे।

हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से हर संभव कोशिश किए जा रहे हैं। बावजूद इसके वाहन चालक लापरवाही बरतते हैं, जिसका खामियाजा न सिर्फ वाहन चालकों को बल्कि अन्य वाहन चालकों को मुसीबत का सामना करना पड़ता है। वहीं, अब दुर्घटनाओं पर रोक लागने के लिए दुर्ग जिला प्रशासन ने बड़ी पहल की है।


दुर्ग जिला कलेक्टर की ओर से जारी आदेश के अनुसार अब पेट्रोल पंप में बिना हेलमेट बाइक सवारों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें ये निर्देश दिया गया कि बिना हेलमेट बाइक सवारों को किसी भी शर्त पर पेट्रोल न दिया जाए। वहीं, प्रशासन ने पंप संचालकों को ये भी निर्देश दिया है कि सभी पेट्रोल पंप में बैनर लगाकर लोगों को जागरूक करेंगे।

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब बिना हेलमेट बाइक सवारों को बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं देने का निर्देश दिया गया था। लेकिन हालात सुधरे, बल्कि इसके लिए तोड़ निकाला डाला। हैरानी तो आपको तब होगी जब ये जानेंगे कि सिर्फ पेट्रोल के लिए बाइक सवार हेलमेट लगाने वालों से कुछ समय के लिए हेलमेट मांगते और उसे पहनकर पेट्रोल भरवाते हैं और फिर वापस कर देते हैं। इतना ही नहीं कई बार तो ये भी देखा गया है कि पेट्रोल पंप वाले ही हेलमेट रखे रहते हैं और उसे पहनकर बाइक सवार पेट्रोल भरवाकर चलते बनतते हैं।

RAIPUR : जिला प्रशासन की अभिनव पहल, प्रतिभागियों के साथ अभिभावक भी होंगे पहली बार शामिल, पंजीयन अनिवार्य

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा अखिल भारतीय व राज्य प्रशासनिक परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे स्थानीय युवाओं के लिए “आयाम- ऊंची उड़ान का“ कार्यक्रम का आयोजन रविवार 19 मई को शाम 4 बजे से होगा । इसमें अखिल भारतीय सेवा के प्रशासनिक, पुलिस, वन व अन्य संवर्गों के अधिकारियों से सीधे संवाद कर प्रतिभागी अपनी तैयारियों के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे।


गत यूपीएससी में चयनित युवा भी इस अवसर पर अपने अनुभव साझा करेंगे। हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले जिले के प्रतिभावान विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम में “मेधा सम्मान“ से सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन पूरी तरह से निःशुल्क है एवं अभिभावक भी इसमें शामिल होकर अपनी जिज्ञासाएं साझा कर सकेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक सभी प्रतिभागियों को http://surl.li/toqke लिंक पर अपना पंजीयन कराना अनिवार्य होगा।

रायपुर जिला प्रशासन द्वारा अखिल भारतीय व राज्य प्रशासनिक सेवा से संबंधित प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े स्थानीय युवाओं को विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान करने “आयाम- ऊंची उड़ान का“ कार्यक्रम का आयोजन 19 मई को शाम 4 बजे से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में वर्ष 2011 से 2024 तक चयनित आई.ए.एस., आई.पी.एस., आई.एफ.एस. व अन्य संवर्गों के अफसरों को जिला प्रशासन द्वारा विशेष तौर पर मार्गदर्शन हेतु आमंत्रित किया जा रहा है। ये अधिकारी स्थानीय युवाओं को बदलते ट्रेंड, अध्ययन सामग्रियों की उपलब्धता, विषय चयन, प्रारंभिक, मेन्स व साक्षात्कार, भाषागत चुनौतियों के साथ ही तैयारियों की व्यवस्थित शुरूआत के संबंध में सभी जरूरी टिप्स देंगे।

इस आयोजन के अंतर्गत “मेधा सम्मान“ समारोह का भी आयोजन होगा, जिसमें अखिल भारतीय सेवा की परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के साथ ही 10-12वीं की परीक्षा में प्रावीण्यता प्राप्त करने वाले स्थानीय विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में नालंदा परिसर, तक्षशिला, सेंट्रल लाइब्रेरी, स्थानीय संस्थानों आदि में अध्ययनरत युवा प्रतिभागियों के साथ ही इस बार उनके अभिभावक भी शामिल हो सकेंगे और प्रशासनिक परीक्षाओं की तैयारियों से जुड़े अपने प्रश्नों के समाधान प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्रम में सम्मिलित होने http://surl.li/toqke लिंक पर जाकर अपना पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। इस लिंक से संबंधित क्यू-आर कोड भी जारी किया गया है, जो जिला प्रशासन रायपुर, नगर निगम रायपुर व रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स जैसे- फेसबुक, ट्विटर-एक्स, इंस्टाग्राम आदि में उपलब्ध है। इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को रविवार, 19 मई को दोपहर 3.30 बजे तक पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आकर अपना स्थान सुनिश्चित करना होगा।

बदलता दंतेवाड़ाः नई तस्वीर : नहर के माध्यम से खेतों में पानी पहुंचने से छा रही हरियाली

No comments Document Thumbnail

दंतेवाड़ा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुसार किसानों की अर्थव्यवस्था को सुधार के लिए कृषि के क्षेत्र में नये-नये योजनाओं का विस्तार किया जा रहा है। जिससे उन्हे अधिक लाभ मिल सके। इसके लिए जिला प्रशासन भी प्रयासरत है जिले में कलेक्टर विनीत नंदनवार के मार्गदर्शन में दंतेवाड़ा विकासखंड के ग्राम गुमड़ा में नहर निर्माण का कार्य पूर्णता प्रगति पर है। व्यपवर्तन योजना अंतर्गत नहर लाइनिंग का कार्य प्रगति पर है। जिसकी लागत रुपये 687.84 लाख है। इससे 04 गाँवो में 1520 हेक्टेयर रकबे में सिंचाई सुविधा सृजित हुई है।
               

जिससे लगभग 139 कृषक लाभान्वित हो रहे है। उक्त योजना में मुख्य नहर की कुल लंबाई 12,120 मी. है तथा जिसमें 04 शाखा नहर 1 गुमड़ा शाखा नहर की लम्बाई 1860 मीटर, बालपेट शाखा नहर-1 की लम्बाई 960 मीटर है, बालपेट शाखा नहर -2 की लम्बाई 780 मीटर एवं भैरमबंद शाखा नहर की लम्बाई 1440 मीटर है। योजना से रबी फसल हेतु माह जनवरी से 10 अप्रैल 2023 के मध्य 07 किली मीटर तक सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध कराया गया था। इससे धान की पैदावार भी बढ़ेगी। फसल की उत्पादकता बढ़ने से किसान की आमदनी में इजाफा होगा। नहरों से जुड़े किसानों में हर्ष व्याप्त है।
              

लगभग 400 कृषकों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। पानी आने के बाद अब  सूखे की समस्या भी खत्म हो गई है वहीं समय-समय पर सिंचाई सुविधा भी मिलने  से उत्पादन बढ़ेगा। राज्य सरकार द्वारा सिंचाई योजना के तहत किसानों को काफी राहत मिली है। खेतों में अब सिंचाई के लिए भरपूर मात्रा में नहर के माध्यम से पानी मिल रहा है। किसानों की आय में वृद्धि करने शासन, प्रशासन के प्रयासों का ही नतीजा है कि आज इसके सकारात्मक परिणाम मिले रहे हैं। अब खरीफ हो चाहे रबी फसल खेतों में हरियाली दिखाई दे रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणाओं पर तेजी से अमल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भेंट-मुलाकात के दौरान की गई घोषणाओं पर जिला प्रशासन द्वारा तेजी से अमल किया जा रहा है। इस कड़ी में बेलतरा में एसडीएम बिलासपुर की साप्ताहिक लिंक कोर्ट सुविधा भी आज से शुरू हो गई। एसडीएम श्रीकांत वर्मा ने आज तहसील कार्यालय बेलतरा में छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना कर काम-काज शुरू किया। 

उन्होंने दिन भर में आज लगभग डेढ़ दर्जन मामलों की सुनवाई की। इनमें राजस्व से जुड़े 12 और भू-अर्जन से संबंद्ध 4 मामले शामिल है। उन्होंने आस-पास के गांवों से आये किसानों और ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। विदित हो कि एसडीएम बिलासपुर का अब प्रति सप्ताह शुक्रवार को तहसील कार्यालय में लिंक कोर्ट लगेगा। कलेक्टर सौरभ कुमार ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं के अनुरूप इस आशय के आदेश जारी कर दिए हैं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस माह की 12 तारीख को बेलतरा में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की मांग पर सप्ताह में एक दिन एसडीएम का कोर्ट लगाने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री की घोषणा पर ही पिछले साल 2022 में बेलतरा को पूर्ण तहसील का दर्जा हासिल हुआ है। इससे तहसील संबंधी तमाम काम बेलतरा में तो हो रही रहे थे। अब सप्ताह में एक दिन अनिवार्य रूप से एसडीएम सह राजस्व अनुविभागीय अधिकारी के बैठने से उन्हें 35-40 किलोमीटर दूर बिलासपुर जाना नहीं पड़ेगा। इससे उनकी समय और पैसे दोनों की बचत होगी। आठ महीने के भीतर पूर्ण तहसील के साथ एसडीएम के लिंक कोर्ट की सुविधा मिल जाने से ग्रामीणों और किसानों में खुशी का माहौल है। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया है।

चेहरों पर सजी मुस्कान, 710 युवा मेले से ऑफर लेकर लौटे घर, ऐतिहासिक रहा तमनार का रोजगार मेला

No comments Document Thumbnail

रायगढ़। तमनार का हाईस्कूल मैदान आज सैकड़ों युवाओं के सपनों के साकार होने का साक्षी बना। यहां जिला प्रशासन के द्वारा वृहत रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले से 710 युवा आज उद्योगों से ऑफर लेटर लेकर अपने घर लौटे है। तमनार में आयोजित रोजगार मेले में 54 उद्योग, 1231 वेकेंसी लेकर पहुंचे थे। जिसके लिए 2640 युवाओं ने आवेदन किया। शेष रिक्तियों के लिए प्रक्रिया अगले चरणों में बढ़ायी गयी है। जिसे अगले दो दिनों में पूरी कर ली जाएगी।

ऑफर लेटर प्राप्त करने वाले युवाओं ने इस आयोजन के लिए कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा व पूरे जिला प्रशासन का आभार जताते हुए इसे एक सराहनीय पहल बताया। लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार ने इस मौके पर युवाओं को रोजगार प्राप्ति की बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के नेतृत्व में युवाओं के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि युवाओं के रोजगार देने के लिए एक ओर जहां ऐसे मेलों का आयोजन हो रहा है वहीं दूसरी ओर शिक्षित बेरोजगारों को शासन भत्ता भी प्रदान कर रही है। 

उन्होंने तमनार में रोजगार मेले के आयोजन को कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की संवेदनशील पहल बताया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा, साथ ही क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार निरंतर सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य कर रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल ने रोजगार मेले के आयोजन को सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं को यहां के उद्योगों में काम मिले इससे अच्छी बात क्या होगी। इस मेले के माध्यम से इस दिशा में प्रशासन ने कदम बढ़ाये है। जिसका लाभ निश्चित रूप से यहां के युवाओं को मिलेगा।

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि रोजगार मेले का उद्देश्य है कि स्थानीय युवाओं को यहां के उद्योगों में अधिक से अधिक एक्सपोजर मिले। उन्होंने कहा कि इस वृहत रोजगार मेले के आयोजन के लिए जिला प्रशासन पिछले एक माह से लगा हुआ था। कई दौर की बैठके विभागों तथा उद्योगों के साथ की गई। जिसके बाद पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार हुई। स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अधिक से अधिक मौके सृजित हो, यही इस मेले का मकसद था। उन्होंने कहा कि हम युवाओं को रोजगार मुहैय्या कराने के लिए लगातार प्रयासरत है तथा इस प्रकार के मेले भविष्य में भी आयोजित किए जायेंगे।

सीईओ जिला पंचायत अबिनाश मिश्रा ने भी इस मौके पर पूरे मेले के रूपरेखा के बारे में बताते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर युवाओं में कौशल विकास तथा रोजगार के मौके उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है। इस रोजगार मेले में जिले के प्रमुख उद्योगों के साथ बाहर से भी नियोक्ता आए हुए है, जिससे एक विस्तृत प्लेटफार्म युवाओं को मिल रहा है तथा इस प्रकार के आयोजनों से स्थानीय स्तर पर जागरूकता भी बढ़ती है। ऑफर लेटर प्राप्त युवाओं को विधायक लैलूंगा चक्रधर सिंह सिदार, अध्यक्ष जिला पंचायत निराकार पटेल, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार व सीईओ जिला पंचायत अबिनाश मिश्रा ने ऑफर लेटर प्रदान किया।

 इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सहोद्रा राठिया, श्रीमती रोहिणी बसंत राठिया, अध्यक्ष जनपद पंचायत तमनार श्रीमती सविता कमल राठिया, उपाध्यक्ष बुढ़ा गौटिया गुप्ता, सरपंच तमनार सुश्री गुलापी सिदार, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार, सीईओ जिला पंचायत अबिनाश मिश्रा, ममता साहू, सुनीता राठिया, बिहारी लाल पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि व स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

तकनीकी तथा गैर तकनीकी 710 पदों पर मेले में ही हुई भर्तियां, शेष में अगले चरण की प्रक्रिया शुरू, जल्द भरे जायेंगे पद 

मेले में तकनीकी तथा गैर तकनीकी दोनों पदों पर भॢतयां की गई। मेले में जिले के विभिन्न उद्योगों के कई टेक्निकल पद जैसे मैकेनिकल इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, शिफ्ट इंचार्ज, फिटर, वेल्डर, मेल्टर, इलेक्ट्रीशियन, लैब असिस्टेंट, केमिस्ट, मशीन ऑपरेटर्स के साथ ही गैर तकनीकी पद जैसे सेल्स एक्जीक्यूटिव, ब्रांच रिलेशनशिप एक्जीक्यूटिव, कस्टमर रिलेशनशिप एक्जीक्यूटिव जैसे पदों पर भी भर्ती ली गई। जिसमें गैर तकनीकी पदों पर पेटीएम, एयरटेल, एसबीआई लाईफ तथा तकनीकी पदों पर जिंदल, एमएसपी जैसे उद्योगों ने भर्ती की। शेष वेकेंसी पर आवेदन लेकर भर्ती की प्रक्रिया अगले चरण में बढ़ायी गयी है। इन पदों पर भी शीघ्र भर्ती कर ली जाएगी।

नौकरी छोड़ मां का ख्याल रखने जाना पड़ा था, आज प्रशासन की पहल पर फिर मिला रोजगार

खरसिया विकासखंड के जैमूरा गांव के रहने वाले मुकेश कुमार साहू रिटेल सेक्टर में नौकरी की तलाश में थे। उनकी यह तलाश जिला प्रशासन द्वारा आयोजित रोजगार मेले में पूरी हुई। यहां उन्हें आदित्य बिड़ला ग्रुप की पैंटालूंस में फैशन असिस्टेंट का ऑफर मिला। उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले वे रिटेल सेक्टर में ही कार्य कर रहे थे। घर में मां की तबीयत बिगडऩे के बाद उन्हें नौकरी छोड़ गांव जाना पड़ा। घर में सब ठीक होने के बाद वे फिर काम की तलाश में थे लेकिन नौकरी नही मिल पा रही थी। जिला प्रशासन के पहल पर आयोजित इस रोजगार मेले में उन्हें रोजगार मिला है। इसके लिए उन्होंने प्रशासन का बहुत आभार जताया।

नौकरी मिलने से पिता का बटा पाऊंगा हाथ, ये कहना है तमनार के परमानंद का

पिताजी मजदूरी का काम कर के घर का खर्चा चलाते हैं। खेती भी नाम मात्र की है। ऐसे में नौकरी मिलने से मैं अब कम से कम पिताजी का हाथ बटा सकूंगा यह कहना है तमनार आमाघाट के परमानंद सिदार का। वे मेले में अपने लिए रोजगार तलाशने आये थे। उन्हें फूलट्रॉन फाईनेंस कंपनी में ऑफर मिला है। उनका कहना है कि अब मैं अपने घर को बेहतर करने में परिवार वालों को सहयोग दे सकूंगा।

 बाहर कर रहा था नौकरी, अब घर के करीब मिला काम

पुसौर विकासखंड के ग्राम सुकुल भटली के रोहित कुमार कहते है कि बारहवीं के पश्चात आईटीआई फिटर करने के पश्चात भिलाई स्टील प्लांट में कार्य कर रहे थे। सोशल मीडिया से पता चला कि रायगढ़ जिले के तमनार में रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। यहां उन्होंने अप्लाई किया और उनका स्काई एलाइज एंड पॉवर लिमिटेड में नौकरी मिल गई। उन्होंने जिला प्रशासन को रोजगार मेला के आयोजन के लिए धन्यवाद किया। जिससे वे घर के पास नौकरी कर पाएंगे। 

कालेज से पासआउट हुई अजीता को मिला केमिस्ट का काम

डिग्री कॉलेज से अभी पासआउट हुई अजीता गुप्ता भी आज रोजगार मेले में पहुंची हुई थी। उन्होंने बीएससी की पढ़ाई पूरी की है। वे यहां जिंदल द्वारा जारी केमिस्ट के पद पर भर्ती के लिए अप्लाई किया था। कंपनी में चयन के बाद वे काफी खुश नजर आई। मौके पर ही उन्हें ऑफर लेटर भी मिल गया।

मेले में मिले रोजगार के कई विकल्प

महापल्ली रायगढ़ निवासी निर्मल राठिया कहते हैं कि पहले वह ठेकेदार के अंदर में कार्य कर रहे थे,  इसी बीच रोजगार मेला की जानकारी मिलने के पश्चात विभिन्न कंपनी में अप्लाई करने के पश्चात उसका  तिरुमाला  बालाजी एलाइज प्राइवेट लिमिटेड, तुमीडीह रायगढ़ में  चयन हो चुका है। उन्होंने कहा रोजगार मेला उन युवाओं के लिए बेहतर है जो नौकरी की तलाश कर रहे थे। रोजगार मेला में सभी उद्योग एक ही जगह उपस्थित है। जिससे स्थानीय युवाओं को विभिन्न कंपनियां में एक ही जगह पर अप्लाई करने का अवसर मिल रहा है, साथ ही योग्यता अनुसार युवाओं को नौकरी भी मिली है।

नौकरी मिलने की खुशी शब्दों में नहीं कर सकते बयां

रायगढ़ निवासी नामदेव गुप्ता इलेट्रिकल में आईटीआई किये है। आज रोजगार मेला में भीड़ तो बहुत थी, लेकिन अपने योग्यता अनुसार उद्योगों के रिक्त पदों पर फार्म भर दिया गया, जिससे उनका चयन बीएस स्पंज तराईमाल में हुआ है। उन्हे खुशी हो रही है कि अब खुद के पास नौकरी है। उन्होंने इसके लिए कलेक्टर श्री सिन्हा व जिला प्रशासन के प्रति अपना आभार जताया है।

'रायगढ़ रोजगार मितान पोर्टल' से जॉब वेकेंसी का मिलेगा नोटिफिकेशन

जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय युवाओं को रोजगार मुहैय्या कराने के उद्देश्य से रायगढ़ रोजगार मितान पोर्टल लॉच किया गया है। जिसमें पंजीयन करने वाले युवाओं को आगे शासकीय तथा प्राइवेट सेक्टर के जॉब वेकेंसी आने पर नोटिफिकेशन के माध्यम से जानकारी मिलेगी।

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.