Media24Media.com: जागरुकता

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label जागरुकता. Show all posts
Showing posts with label जागरुकता. Show all posts

बाल दिवस पर बच्चों का करेंगे सम्मान, होगा विविध आयोजन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। कल बाल दिवस है। बच्चों के अधिकारों, उनकी समुचित देखभाल और शिक्षा के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिये प्रत्येक वर्ष चौदह नवंबर को, देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर, यह दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर कल राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज परिसर स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में बाल दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समारोह का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में बस्तर और सरगुजा क्षेत्र के बच्चे अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।



साथ ही विभिन्न गतिविधियों में अग्रणी रहने वाले बच्चों का सम्मान भी किया जाएगा। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा विभाग की गतिविधियों से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी में बालबाड़ी के माध्यम से बच्चों का सीखना, बहुमुखी प्रतिभाशाली बच्चों द्वारा प्रस्तुतिकरण, विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा, मौखिक गणित का प्रदर्शन जैसे विषयों के स्टॉल लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन चौदह नवम्बर बाल दिवस पर सभी बच्चों सहित प्रदेशवासियों को बधाई दी है। पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा है कि पंडित नेहरू को बच्चे बहुत प्रिय थे। इसी स्नेह और प्रेम के कारण पंडित नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

मतदाता जागरुकता के लिए दिए जाएंगे राष्ट्रीय मीडिया अवॉर्ड

No comments Document Thumbnail

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता जागरुकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मीडिया संस्थानों को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय मीडिया अवॉर्ड से सम्मानित करता है। इस बार भी भारत निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रीय मीडिया अवॉर्ड की घोषणा कर दी है। इसके लिए मीडिया संस्थानों से 30 नवम्बर 2022 तक नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। अवॉर्ड के लिए इच्छुक मीडिया संस्थान अपना नामांकन सीधे 'भारत निर्वाचन आयोग, 



निर्वाचन सदन, अशोका रोड नई दिल्ली 110001' के पते पर निर्धारित समयावधि में प्रेषित कर सकते हैं। गौरतलब है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता जागरुकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मीडिया संस्थानों को चार श्रेणियों में बांटा गया है। इसमें प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक (टेलीविजन) मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक (रेडियो) मीडिया और ऑनलाइन (इंटरनेट) सोशल मीडिया के तौर पर रखा गया है।

आपसी सुलह से समस्याओं का निराकरण हमारा उद्देश्य : डॉ. किरणमयी नायक

No comments Document Thumbnail

रायपुर। बस्तर क्षेत्र की भौगोलिक और सांस्कृतिक परिस्थितियां प्रदेश के अन्य जिलों से भिन्न है। इस क्षेत्र की महिलाओं में कानून और अपने अधिकारों के प्रति जागरुकता की कमी है, वे स्वयं आगे आकर शिकायत दर्ज नहीं करती। ऐसे में आपराधिक प्रकरणों के चिन्हांकन और उस पर त्वरित कार्यवाही जिला पुलिस और महिला बाल विकास विभाग की महती जिम्मेदारी हो जाती हैं। उक्त बातें राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने सुकमा जिले में मानव तस्करी रोकथाम, 



अन्य हितधारकों तथा पीड़ितों के पुनर्वास के विषय पर चर्चा के दौरान कही। महिला आयोग ने जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों से सुझाव लेते हुए जिले में महिला उत्पीड़न और महिलाओं के समस्याओं सहित विभिन्न विषयों में जानकारी ली। आज सुकमा पहुंची राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, सदस्य नीता विश्वकर्मा एवं अर्चना उपाध्याय ने संयुक्त जिला कार्यालय सुकमा के सभाकक्ष में जन सुनवाई की। जिले में दर्ज मानसिक प्रताड़ना की एक प्रकरण की सुनवाई हुई। 

इसमें अनावेदिका के अनुपस्थित होने और रायपुर में निवासरत रहने के फलस्वरुप प्रकरण को रायपुर स्थानांनतरित किया गया, जिसमें आवेदिका की सहमती ली गई। डॉ. नायक ने कहा कि बस्तर क्षेत्र के साथ ही प्रदेश भर में महिलाओं को प्रताड़ना, उत्पीड़न, शोषण आदि से संबंधित कानूनी अधिकारों के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ का क्रियान्वयन किया जा रहा है। योजना के तहत महतारी न्याय रथ जिलों में जाकर शिक्षात्मक वीडियो के माध्यम से महिलाओं को जागरुक कर रहा है। उन्होंने महिला आयोग के कार्य प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देते हुए,

बताया कि महिला आयोग का उद्देश्य है कि आपसी झगड़ों का आसानी और शीघ्रता से निपटारा हो। हमारी कोशिश होती है कि प्रकरणों में आपसी सुलह हो जाए और कोर्ट कचहरी व थाने के चक्करों के बगैर शीघ्र निराकरण संभव हो। इस दौरान कलेक्टर हरिस.एस, एसपी सुनील शर्मा, जिला पंचायत सीईओ डी.एन. कश्यप सहित महिला बाल विकास विभाग, जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.