Media24Media.com: जांच में जुटी पुलिस

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label जांच में जुटी पुलिस. Show all posts
Showing posts with label जांच में जुटी पुलिस. Show all posts

Chhattisgarh : गोबर गैस की टंकी में मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : प्रदेश के जांजगीर चांपा जिले के बरगवा में घर के पीछे बने गोबर गैस की टंकी में 17 वर्षीय किशोरी अंजनी यादव का शव मिला है। टंकी के पास चप्पल होने पर घर वालो ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टंकी से शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।


जानकारी के अनुसार कल दोपहर 12 से अंजनी यादव घर में नही थी। स्वजन ने आसपास खोज बिन की मगर कुछ पता नही चला। इस दौरान घर के पीछे जाकर देखा तो किशोरी का चप्पल गोबर गैस की टंकी के पास पड़ा हुआ था। अनहोनी की शंका होने पर अकलतरा थाने में सूचना दी गई.

मौके पर पहुंची पुलिस ने टंकी को खाली कराया तो उसमे किशोरी का शव मिला जिसे बाहर निकाला गया। यह आत्महत्या है या फिर हादसा इस पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वही मार्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को स्वजन को सौंप दिया गया है।


CG NEWS : फर्नीचर कारोबारी ने आग लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

No comments Document Thumbnail

 CG NEWS : छत्‍तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के एक कारोबारी ने आग लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है। मृतक कारोबारी के खिलाफ रायपुर में 376 का एक प्रकरण दर्ज था।


दरअसल, यह कोंडागांव के गांधी चौक के पास की है। जानकारी के अनुसार कोंडागांव के बस स्टैंड निवासी जितेंद्र गोलछा उर्फ जीतू उम्र (48 वर्ष) एक कारोबारी हैं। मृतक कारोबारी की फर्नीचर का दुकान है। मृतक कारोबारी शुक्रवार तड़के तकरीबन तीन से चार बजे घर से निकले और दुकान से तकरीबन 100 मीटर दूर सड़क का डिवाइडर पार करने के बाद गांधी चौक के पास सड़क किनारे खुद पर केरोसिन तेल उडेल कर आग लगा ली।

इस घटना के बाद कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल कारोबारी को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कारोबारी की हालत को देख जिला अस्पताल के डाक्‍टरों ने उन्‍हें जगदलपुर मेडिकल कालेज रिफर कर दिया गया, जहां डाक्टरों ने कारोबारी को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस इस घटना में कुछ भी कहने से बच रही।

CG NEWS : प्रेमी घर प्रेमिका ने किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

No comments Document Thumbnail

 CG NEWS : प्रदेश के कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने प्रेमी घर जाकर आत्महत्या कर ली. युवती की लाश उसके प्रेमी के घर में फांसी के फंदे पर लटकती मिली, इस घटना खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि, युवती और उसके प्रेमी बीते 5 साल से प्रेम प्रसंग में थे. मृतिका ने ऐसा जानलेवा कदम क्यों उठाया इसकी जाँच में कोतवाली पुलिस जुट गई है.


कोतवाली थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह के मुताबिक, मृतिका की पहचान 20 वर्षीय नेहा यादव के रूप में की गई है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, वहीं मृतिका और युवक के परिजनों का बयान दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है.

CG NEWS : जंगल में मिला प्रेमी जोड़े का शव, धड़ लटका था पेड़ पर, जांच में जुटी पुलिस

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : प्रदेश के बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में लापता प्रेमी जोड़े की फांसी पर लटकी लाश मिली है। दोनों बीते गुरुवार से लापता थे। बताया जा रहा है कि मृतका नाबालिग थी और दोनों आपस मे ममेरे भाई – बहन थे। घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं।


जानकारी के अनुसार बसंतपुर थाना के ग्राम बाजरा में विशेष संरक्षित पंडो जनजाति की 14 वर्षीय स्कूली छात्रा रिश्तेदार के यहां रहकर पढ़ाई करती थी। उसी गांव में उसका मामा का भी घर था। छात्रा का अपने ममेरे भाई के साथ प्रेम संबन्ध था। बीते गुरुवार को दोनों लापता हो गए थे। घरवाले उनकी खोजबीन कर रहे थे लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा था।

सोमवार की सुबह प्रेमी का पिता लकड़ी लेने जंगल गया था। जहां उसने एक पेड़ पर रस्सी के सहारे दोनों की फांसी पर लटकी लाश देखी। जिसके बाद सूचना मिलते ही गांव वाले और पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से दोनों के शव को नीचे उतारा गया। फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.