Media24Media.com: जशपुर में नाबालिग से रेप

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label जशपुर में नाबालिग से रेप. Show all posts
Showing posts with label जशपुर में नाबालिग से रेप. Show all posts

शराब पिलाकर 2 नाबालिगों से दुष्कर्म का प्रयास

No comments Document Thumbnail

जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र में नाबालिगों के साथ दुष्कर्म की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। शासकीय हॉस्टल अधीक्षिका का बेटा और उसके दोस्त ने दो नाबालिग किशोरियों को हॉस्टल में ले जाकर दुष्कर्म (Jashpur Rape News) करने का प्रयास किया। पीड़ितों ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें शराब पिलाने और उनका अश्लील वीडियो बनाने का भी प्रयास किया। इस घटना के अगले ही दिन हॉस्टल अधीक्षिका और उसके पति ने दोनों किशोरियों पर चोरी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दोनों चोरी करने की नीयत से छात्रावास में घुसी थी।





साइबर अपराध के गढ़ जामताड़ा में जांच के लिए आएगी USA से रिसर्च टीम






सन्ना थाना प्रभारी जीवन जांगड़े ने बताया कि अधीक्षिका का बेटा और उसका एक दोस्त दोनों घटना में शामिल है। साथ ही उन्होंने कहा कि दोनों आरोपी किशोरियों को हॉस्टल के अंदर किचन में ले गए। जहां उन दोनों ने किशोरियों के साथ दुष्कर्म (Rape News) का प्रयास किया। दोनो लड़कों ने नाबालिगों को जबरन शराब पिलाने की कोशिश की और शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया।






आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस (Jashpur Rape News)






अगले दिन छात्रावास अधीक्षिका और उसके पति ने दोनों नाबालिगों के साथ मारपीट की और पीड़ित के खिलाफ ही चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। जब नाबालिग किशोरियां अपने घर पहुंची तब उन्होंने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने आश्रम अधीक्षिका और उसके पति, बेटे के साथ उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।






Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.